Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Clerk Salary

IBPS Clerk Salary 2026: IBPS क्लर्क को अब मिलेगी 47,000 से अधिक सैलरी – देखें पूरी डिटेल

IBPS क्लर्क पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, और हाउस रेंट अलाउंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं, जो इस नौकरी को और भी आकर्षक बनाते हैं.

IBPS Clerk Salary 2026 को लेकर नया अपडेट आया है, जिसके अनुसार अब क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹47,000+ तक की इन-हैंड सैलरी मिल सकती है। बढ़ती सैलरी और आकर्षक भत्तों के कारण यह नौकरी पहले से ज्यादा लोकप्रिय होती जा रही है।

अगर आप भी IBPS Clerk बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको IBPS क्लर्क सैलरी स्ट्रक्चर, allowances, in-hand salary और career growth से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि यह नौकरी आपके भविष्य के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।

IBPS Clerk सैलरी स्ट्रक्चर 2026 कैसे बनता है वेतन

IBPS क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के सफल उम्मीदवारों को विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, यूको बैंक आदि में नियुक्त किया जाता है, जिसे उनका वेतन अलग -अलग होता है यहाँ हम IBPS क्लर्क सैलरी स्ट्रक्चर से जुड़ी पूरी डिटेल दे रहे है.

नेट वेतन (Net Salary): ₹47,345.10 (Rupees Forty Seven Thousand Three Hundred Forty Five And Ten Paise Only)

वेतन संरचना (Salary Structure)

क्रम संख्या विवरण (Particulars) राशि (₹)
1 Basic Pay ₹26,730.00
2 Dearness Allowance ₹5,731.39
3 House Rent Allowance (HRA) ₹2,941.76
4 Special Allowance ₹7,083.45
5 Conveyance Allowance ₹1,019.75
6 DA on Special Allowance ₹1,414.57
7 Special Pay – 1 ₹1,970.00
8 Arrears ₹4,372.18
9 Bank NPS Contribution ₹5,273.00
कुल वेतन (Gross Salary) ₹56,536.10

आईबीपीएस क्लर्क में बेसिक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी उम्मेदवार को उसकी पोस्टिंग के आधार पर दिए जाते हैं। TA, DA, HRA जैसे अन्य भत्तों को भी उम्मीदवार के वेतन में जोड़ा जाता है.

सैलरी में ये होंगी कटौती (Salary Deductions)

क्रम संख्या विवरण (Particulars) राशि (₹)
1 NPS Contribution ₹9,041.00
2 Medical Welfare ₹150.00
कुल कटौती (Total Deductions) ₹9,191.00

IBPS क्लर्क को सैलरी के साथ मिलेंगे ये भत्ते

IBPS Clerk Allowances
Special Allowance 7.5% of the basic pay, after completion of 1 year it may increase from 400 to 500
Dearness Allowance It is 19.83% of the basic pay which is revised quarterly
House rent allowance It depends on the posting of the location. It is highest at 8.5%in the metropolitan cities.
Travel Allowance These expenses are reimbursed by the banks(on official tours and travels only)
Medical Allowance It is 2000/per year.

IBPS Clerk सैलरी स्लिप

अब यहाँ IBPS क्लर्क की सैलरी स्लिप देख सकते हैं। सैलरी स्लिप पर विवरण उम्मीदवारों के स्थान के अनुसार भिन्न हो सकता है-

IBPS Clerk Salary 2026: IBPS क्लर्क को अब मिलेगी 47,000 से अधिक सैलरी – देखें पूरी डिटेल – Latest Hindi Banking jobs_3.1

IBPS Clerk Promotion 2026: क्लर्क से जनरल मैनेजर तक का सफर, जानें पूरा करियर ग्रोथ

IBPS Clerk की नौकरी सिर्फ एक शुरुआत होती है, लेकिन इसमें आगे बढ़ने के कई शानदार मौके मिलते हैं। बैंक में काम करते हुए उम्मीदवार अपनी क्षमता, स्किल्स और अनुभव के आधार पर धीरे-धीरे उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। यही वजह है कि यह जॉब न सिर्फ स्थिरता देती है बल्कि लंबी अवधि में बेहतरीन करियर ग्रोथ भी सुनिश्चित करती है।

IBPS Clerk Promotion Process: कैसे मिलता है प्रमोशन?

IBPS क्लर्क को प्रमोशन पाने के लिए कम से कम 3 साल की सेवा पूरी करनी होती है। इसके बाद उम्मीदवार:

  • आंतरिक (Internal) लिखित परीक्षा दे सकते हैं
  • अनुभव और वरिष्ठता (Seniority) के आधार पर प्रमोशन पा सकते हैं

बैंक समय-समय पर departmental exams आयोजित करता है, जिसमें सफल होने पर क्लर्क को उच्च पदों पर पदोन्नति दी जाती है।

JAIIB और CAIIB का क्या रोल है?

हालांकि प्रमोशन के लिए JAIIB और CAIIB अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन:

  • ये सर्टिफिकेट आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं
  • प्रमोशन की संभावना को बढ़ाते हैं
  • सैलरी में अतिरिक्त लाभ भी मिलता है

इन परीक्षाओं के लिए Indian Institute of Banking and Finance (IIBF) से डिप्लोमा होना जरूरी होता है।

IBPS Clerk Career Growth: पदोन्नति का पूरा मार्ग

IBPS Clerk से शुरू होकर उम्मीदवार निम्न पदों तक पहुंच सकते हैं:

  1. Bank Clerk
  2. Officer / Assistant Manager
  3. Manager
  4. Senior Manager
  5. Chief Manager
  6. Assistant General Manager
  7. Deputy General Manager
  8. General Manager

सही रणनीति और मेहनत के साथ एक क्लर्क भी बैंक के टॉप मैनेजमेंट तक पहुंच सकता है।

IBPS Clerk Responsibilities: IBPS क्लर्क के कार्य

-IBPS Clerk Job Profile in Hindi

  • ग्राहकों के लिए पासबुक अपडेट करना.
  • पासबुक जारी करना, नकद रसीदें, चाबियां संभालना, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि.
  • बैंकों के दस्तावेज जैसे खाता बही, बैलेंस शीट आदि को बनाए रखना.
  • नकद निकासी की मंजूरी।
  • ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं और बैंक की नई नीतियों के बारे में जानकारी देना.
  • ग्राहकों के प्रश्नों का समाधान करना और उनकी मदद करना.
  • बैंक में क्लर्क दस्तावेजों और स्टेटमेंट(बयानों) को सत्यापित करता हैं.
  • नियमित अंतराल पर बैंक पासबुक को अपडेट करना.
  • बैंक में नगद और विभिन्न दस्तावेजों आदि के लिए एक क्लर्क ही जिम्मेदार होता है.
  • वह ग्राहक द्वारा निकासी पर प्रतिबंध लगाता है.
  • वह बैंक बैलेंस शीट, खाता बही इत्यादि जैसे विभिन्न चीजों की देख रेख करता है.
  • वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है और ग्राहक की समस्या का समाधान करता है.
  • राजकोष कार्यों में भाग लेना, नकदी का वितरण, नक
  • कोई अन्य विविध कार्य.
Related Posts
IBPS Clerk Syllabus IBPS Clerk Exam Date
IBPS Clerk Previous Year Question Paper IBPS Clerk Selection Process
IBPS Clerk Cut Off Can 12th Pass Apply For Bank Clerk?
Is There Any Percentage Criteria For IBPS Clerk IBPS Clerk Eligibility Criteria

 

prime_image

FAQs

आईबीपीएस क्लर्क का शुरूआती वेतन कितना है?

आईबीपीएस क्लर्क का वेतन लगभग 47,345.10 रु होता हैं.

क्या आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी बढ़ी है?

आईबीपीएस क्लर्क का वेतन चार साल बाद 11,045 रुपये की वार्षिक वृद्धि के साथ 20,095 रुपये हो जाता है.

आईबीपीएस क्लर्क को दिए जाने वाले भत्ते और भत्ते क्या हैं?

आईबीपीएस क्लर्क के लिए चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते और लाभ जैसे चिकित्सा सुविधा, एचआरए, डीए, आदि दिए जाते हैं .

IBPS क्लर्क को कितना मेडिकल भत्ता मिलता है?

IBPS क्लर्क 2000/प्रति वर्ष मेडिकल भत्ता मिलता है.

क्या क्लर्क पीओ बन सकता है?

अलग-अलग बैंकों के अलग-अलग पदोन्नति मानदंड हैं लेकिन अधिकांश बैंक अच्छे अवसर देते हैं.

About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me