Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Clerk Syllabus

IBPS Clerk Syllabus PDF: यहाँ देखें क्लर्क प्रीलिम्स कम्पलीट सिलेबस और नया परीक्षा पैटर्न

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) प्रत्येक वर्ष देशभर मे फैले पब्लिक सेक्टर बैंकों जैसे – बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों में क्लर्क के पदों को भरने के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां निकालता है.

अगर आप भी IBPS Clerk 2026 को टारगेट कर रहे हैं, तो अब आपके लिए सबसे अहम चीज़ है – IBPS Clerk Syllabus 2026 और Exam Pattern की डिटेल जानकारी। क्योंकि यही वह रोडमैप है जिससे आप जान पाएंगे कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे और किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है.

आज इस आर्टिकल में हम IBPS क्लर्क प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा 2026 के डिटेल सिलेबस (IBPS Clerk Syllabus 2026 in Hindi), परीक्षा पैटर्न और भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे.

IBPS Clerk 2025 Exam Date 2026

 

IBPS क्लर्क नया परीक्षा पैटर्न 2026

आगे आप IBPS क्लर्क परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी देख सकते है-

IBPS क्लर्क 2026 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न:

  • आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में 3 विषय होते हैं जो अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता हैं.
  • उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा.
IBPS क्लर्क 2026 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न
क्रम संख्या परीक्षण का नाम (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
1 अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
2 मात्रात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
3 तर्क क्षमता 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

IBPS Clerk Mains Exam Pattern 2026 में बदलाव: क्या है नया?

IBPS Clerk Mains परीक्षा पैटर्न में इस वर्ष कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनके बारे में सभी उम्मीदवारों को अवश्य जानकारी होनी चाहिए। ये बदलाव प्रश्नों की संख्या, प्रत्येक सेक्शन के लिए निर्धारित समय और कुल परीक्षा अवधि से संबंधित हैं। ये सभी परिवर्तन केवल IBPS Clerk Mains Exam पर लागू होंगे। नीचे सभी बदलाव विस्तार से दिए गए हैं:

IBPS Clerk Mains 2026 के प्रमुख बदलाव:

कुल प्रश्नों की संख्या घटाई गई:

  • पहले 190 प्रश्न होते थे, अब केवल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कुल परीक्षा समय घटाया गया:

  • परीक्षा की कुल अवधि को 160 मिनट से घटाकर 120 मिनट कर दिया गया है।

कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन हटाया गया:

  • अब “Reasoning & Computer Aptitude” के स्थान पर केवल “Reasoning Ability” सेक्शन होगा।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में प्रश्नों की संख्या कम:

  • पहले 50 प्रश्न होते थे, अब केवल 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस में भी कटौती:

  • इस सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 50 से घटाकर 40 कर दी गई है।

सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई:

  • अब प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमर होगा और एक सेक्शन पूरा होने पर ही अगला खुलेगा।

जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस के लिए समय घटाया गया:

  • पहले 35 मिनट मिलते थे, अब केवल 20 मिनट मिलेंगे।

रीजनिंग एबिलिटी के लिए समय घटाया गया:

  • पहले “Reasoning & Computer Aptitude” के लिए 45 मिनट थे, अब केवल 35 मिनट निर्धारित किए गए हैं।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए समय कम:

  • पहले 45 मिनट मिलते थे, अब केवल 30 मिनट दिए जाएंगे।

जनरल इंग्लिश का समय पहले की तरह:

  • 35 मिनट का समय पहले की तरह ही इस सेक्शन के लिए रहेगा।

इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए सभी उम्मीदवारों को अपनी रणनीति और समय प्रबंधन की योजना दोबारा तैयार करनी चाहिए। खासतौर पर अब प्रत्येक सेक्शन पर ध्यान केंद्रित कर अलग-अलग समय में सटीक अभ्यास करना आवश्यक हो गया है।

Test Prime

IBPS Clerk Syllabus

IBPS क्लर्क सिलेबस जानने से पहले आपको आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • प्रीलिम्स परीक्षा- आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस में तीन सेक्शन हैं – क्वांट, अंग्रेजी और रीजनिंग
  • मेन्स परीक्षा- परीक्षा में कुल 4 सेक्शन पूछे जाते हैं – क्वांट, इंग्लिश, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस.

नीचे आर्टिकल में हमने IBPS क्लर्क प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम दिया है-

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा सिलेबस 2026

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में तीन सेक्शन – अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांट से प्रश्न पुछे जाते हैं. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में DI (आकड़ों का विश्लेषण) संख्यात्मक अभियोग्यता का महत्वपूर्ण विषय है वहीं रीज़निंग में PUZZEL सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है. उपरोक्त दोनों विषयों पर अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह दोनों परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा अवश्यक हैं. अंग्रेजी सेक्शन में Reading comprehension से 7-8 प्रश्न पूछे जाते हैं.

IBPS Clerk Syllabus English Language

Aspirants can check topic wise English Language syllabus of the IBPS Clerk in the given table.

English Language 
Vocabulary Grammar Reading Comprehension
  • Homonyms
  • Antonyms
  • Synonyms
  • Word Formation
  • Spelling
  • Spotting Errors
  • Phrases and idioms
  • Direct and Indirect speech
  • Active/ Passive voice
  • Theme Detection
  • Passage completion
  • Topic rearrangement of passage
  • Deriving Conclusion

IBPS Clerk Syllabus Reasoning

उम्मीदवार दिए गए तालिका में रीजनिंग सिलेबस चेक कर सकते हैं-

मौखिक तर्क (Verbal Reasoning):

  1. एनालॉजी (Analogy)
  2. वर्गीकरण (Classification)
  3. शब्द निर्माण (Word Formation)
  4. कथन और निष्कर्ष (Statement and Conclusions)
  5. न्याय-प्रकृति (Syllogism)
  6. कथन और अनुमान (Statement and Assumptions)
  7. कथन और तर्क (Statement and Arguments)
  8. कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding)
  9. रक्त संबंध (Blood Relations)
  10. अनुच्छेद और निष्कर्ष (Passage and Conclusions)
  11. वर्णमाला परीक्षण (Alphabet Test)
  12. श्रंखला परीक्षण (Series Test)
  13. संख्या, रैंक और समय क्रम (Number, Ranking and Time Sequence)
  14. दिशा ज्ञान परीक्षण (Direction Sense Test)
  15. निर्णय-निर्माण परीक्षण (Decision-Making Test)
  16. इनपुट/आउटपुट (Input/Output)
  17. प्रत्याशा और तर्क (Assertion and Reasoning)
  18. बैठने की व्यवस्था (Sitting Arrangement)

गैर-मौखिक तर्क (Non-Verbal Reasoning):

  1. आकृति श्रंखला (Figure Series)
  2. विषम आकृति खोजें (Odd Figure Out)
  3. एनालॉजी (Analogy)
  4. विविध परीक्षण (Miscellaneous Test)
IBPS Clerk Syllabus Quantitative Aptitude

उम्मीदवार दिए गए तालिका में क्वांट सिलेबस चेक कर सकते हैं.

मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)

  1. सरलीकरण और सन्निकटन (Simplification and Approximation)
  2. द्विघात समीकरण (Quadratic Equation)
  3. अंकगणितीय समस्याएं (Arithmetic Problems)
    • वॉल्यूम (Volumes)
    • बुनियादी गणना (Basic Calculation)
    • लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M) और महत्तम समापवर्तक (H.C.F) पर समस्याएं
  4. संभावना (Probability)
  5. लाभ और हानि (Profit and Loss)
  6. समय और कार्य (Time & Work)
  7. गति, समय और दूरी (Speed, Time & Distance)
  8. साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple Interest & Compound Interest)
  9. डेटा व्याख्या (Data Interpretation)
  10. संख्या श्रृंखला (Number Series)

IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा सिलेबस 2026

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स और मेंस का सिलेबस काफी हद तक समान होता है, हालांकि मेंस में जनरल अवेयरनेस एक अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल किया गया है।

क्रम संख्या विषय सिलेबस
1 सामान्य अंग्रेजी रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, फिलर्स (डबल फिलर्स, मल्टीपल सेंटेंस फिलर्स, सेंटेंस फिलर्स), न्यू पैटर्न क्लोज टेस्ट, फ्रेज रिप्लेसमेंट, ऑड सेंटेंस आउट कम पैरा जंबल्स, इन्फरेंस, सेंटेंस कंप्लीशन, कनेक्टर्स, पैराग्राफ कन्क्लूजन, फ्रेजल वर्ब संबंधित प्रश्न, त्रुटि पहचान प्रश्न, शब्दावली/वोकैब आधारित प्रश्न।
2 तर्क और कंप्यूटर योग्यता पजल्स और सीटिंग अरेंजमेंट्स, डायरेक्शन सेंस, रक्त संबंध, साइलॉजिज्म, क्रम और रैंकिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, मशीन इनपुट-आउटपुट, असमानताएँ, अल्फा-न्यूमेरिक-सिंबल, सीरीज, डेटा पर्याप्तता, लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर संगठन का परिचय, कंप्यूटर मेमोरी, कंप्यूटर हार्डवेयर और I/O डिवाइसेस, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, इंटरनेट, एमएस ऑफिस सुइट और शॉर्टकट कीज, DBMS की मूल बातें, कंप्यूटर और नेटवर्क सुरक्षा।
3 मात्रात्मक योग्यता डेटा इंटरप्रिटेशन (बार ग्राफ, लाइन चार्ट, टैबुलर, केसलेट, रडार/वेब, पाई चार्ट), असमानताएँ (क्वाड्रेटिक समीकरण, क्वांटिटी 1, क्वांटिटी 2), संख्या श्रृंखला, लगभग और सरलीकरण, डेटा पर्याप्तता, संख्या प्रणाली, मिश्रित अंकगणितीय समस्याएँ (HCF और LCM, लाभ और हानि, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, उम्र पर समस्याएँ, कार्य और समय, कार्य और मजदूरी, गति दूरी और समय, प्रायिकता, क्षेत्रमिति, क्रमचय और संयोजन, औसत, अनुपात और समानुपात, भागीदारी, नौकाओं और धारा पर समस्याएँ, ट्रेनों पर समस्याएँ, मिश्रण और आरोप, पाइप और सिस्टर्न)।
4 सामान्य/ वित्तीय जागरूकता बैंकिंग और बीमा जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ, समसामयिकी, स्थैतिक जागरूकता

Test Prime

IBPS क्लर्क 2026 परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स और ट्रिक्स

एग्जाम क्रैक करने के लिए केवल दिए गए सिलेबस से तैयारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को स्मार्ट तरीके से तैयारी करने की आवश्यकता है. कुछ तरकीबें जो निश्चित रूप से मदद करती हैं वे हैं:

  • एक टाइम टेबल बनाएं ताकि सभी विषयों और विषयों को ठीक से कवर किया जा सके.
  • अंग्रेजी समाचार पत्र और इसी तरह के अनुभाग नियमित रूप से पढ़ना.
  • नियमित आधार पर गणित और इसी तरह के विषयों का अभ्यास करें
  • पेपर को अच्छी तरह से समझने और समय का अच्छे से प्रबंधन करने के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें.

 

IBPS Clerk Related Posts
IBPS Clerk Notification 2026 IBPS Clerk Previous Year Question Papers
IBPS Clerk Salary IBPS Clerk Cut Off
IBPS Clerk Eligibility Criteria Any Percentage Criteria For IBPS Clerk
IBPS Clerk Selection Process Can 12th Pass Apply For Bank Clerk?

 

prime_image

FAQs

IBPS क्लर्क के लिए सिलेबस कहाँ मिलेगा?

इस आर्टिकल में IBPS क्लर्क का डिटेल सिलेबस दिया गया है

About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me