Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Clerk Selection Process

IBPS Clerk Selection Process 2026: क्लर्क का कैसे होता है सिलेक्शन? Prelims, Mains और Final Process पूरी डिटेल

इंस्टिट्यूट बैंकिंग ऑफ़ पर्सनेल (IBPS) प्रत्येक वर्ष देश के कोने-कोने फैली सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में क्लर्क की भर्ती करने के लिए आईबीपीएस क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन जारी करता है. IBPS क्लर्क भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते है ताकि बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बना सकें.

अगर आप IBPS Clerk 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि सिलेक्शन प्रोसेस की सही जानकारी होना भी उतना ही जरूरी है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सही रणनीति और प्रोसेस की समझ रखने वाले ही अंतिम चयन तक पहुंच पाते हैं। ऐसे में IBPS Clerk Selection Process 2026 को समझना आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है।

यहां हम आपको IBPS Clerk Selection Process 2026 की पूरी डिटेल आसान भाषा में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।

IBPS क्लर्क सिलेक्शन प्रोसेस 2026: कितनी Stages होगी?

IBPS  क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में Prelims और Mains परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, जिसमें हर चरण का अपना अलग महत्व होता है। कई उम्मीदवार सिर्फ परीक्षा पर फोकस करते हैं लेकिन कट-ऑफ, मेरिट और फाइनल सिलेक्शन सिस्टम को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उनका चयन छूट जाता है।

  1. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स
  2. IBPS क्लर्क मेन्स –

IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026: Prelims Round (पहला चरण)

IBPS  क्लर्क सिलेक्शन प्रोसेस 2026 की शुरुआत प्रीलिम्स परीक्षा से होती है. प्रीलिम्स परीक्षा का विवरण नीचे दिया गया है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह केवल परीक्षा का क्वालीफाइंग चरण है।

  1. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में तीन खंड होते हैं: अंग्रेजी भाषा, रीज़निंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  2. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  3. परीक्षा में 1/4 की नगेटिव मार्किंग है।
क्रम संख्या परीक्षा का नाम (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय अवधि
1 अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
2 मात्रात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
3 तर्कशक्ति (रीजनिंग एबिलिटी) 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026: Mains Round (फाइनल चरण)

IBPS  क्लर्क सिलेक्शन प्रोसेस 2026 में मुख्य परीक्षा होती है जिसके आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह परीक्षा का अंतिम और निर्णायक चरण है। यहां IBPS  क्लर्क सिलेक्शन प्रोसेस 2026 के एक भाग के रूप में मुख्य परीक्षा का विवरण दिया गया है।

  • IBPS  क्लर्क मुख्य परीक्षा को चार वर्गों में विभाजित किया गया है।
  • मुख्य परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल 160 मिनट का समय होगा।
  • प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नगेटिव मार्किंग का प्रावधान है यानि कि एक गलत उत्तर के लिए ¼ या 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
क्रम संख्या परीक्षा का नाम (क्रम अनुसार नहीं) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम समय अवधि
1 सामान्य/वित्तीय जागरूकता 50 50 अंग्रेजी एवं हिंदी 35 मिनट
2 अंग्रेजी भाषा 40 40 केवल अंग्रेजी 35 मिनट
3 तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता 50 60 अंग्रेजी एवं हिंदी 45 मिनट
4 मात्रात्मक योग्यता 50 50 अंग्रेजी एवं हिंदी 45 मिनट
कुल 190 200 160 मिनट

test-prime

IBPS Clerk Related Posts
IBPS Clerk Notification 2026 IBPS Clerk Syllabus
IBPS Clerk Salary IBPS Clerk Cut Off
IBPS Clerk Eligibility Criteria Any Percentage Criteria For IBPS Clerk
IBPS Clerk Selection Process Can 12th Pass Apply For Bank Clerk?
prime_image

FAQs

मुझे कम्पलीट आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 कहां मिल सकती है?

उम्मीदवार यहां कम्पलीट आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 चेक कर सकते हैं।

IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 में कितने चरण हैं?

आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 में दो चरण हैं।

IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 में प्रीलिम्स परीक्षा कितनी महत्वपूर्ण है?

IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भर्ती का योग्यता चरण है. इस क्लियर किए बिना आप मेंस परीक्षा में शामिल नही हो सकते हैं.

क्या IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 में निगेटिव मार्किंग है?

हां, आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 में निगेटिव मार्किंग है।

QR Code
Scan Me