स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आखिरकार 18 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट @sbi.bank.in पर Probationary Officer के कुल 1500 पदों को भरने के लिए एसबीआई PO भर्ती 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में एक मजबूत करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद अहम है।
SBI PO भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है। उम्मीदवार यहां SBI PO 2026 अधिसूचना, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया, वेतन, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह देख सकते हैं।
SBI PO 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
SBI PO 2026 की आधिकारिक तिथियां नोटिफिकेशन के साथ जारी होंगी।
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| प्रीलिम्स एडमिट कार्ड | जुलाई 2026 का दूसरा/तीसरा सप्ताह |
| SBI PO Prelims Exam | अगस्त 2026 |
| प्रीलिम्स रिजल्ट | अगस्त/सितंबर 2026 |
| मेन्स एडमिट कार्ड | अगस्त/सितंबर 2026 |
| SBI PO Mains Exam | सितंबर 2026 |
| मेन्स रिजल्ट | सितंबर/अक्टूबर 2026 |
| साइकोमेट्रिक टेस्ट एवं इंटरव्यू | अक्टूबर/नवंबर 2026 |
| अंतिम परिणाम | नवंबर/दिसंबर 2026 |
SBI PO 2026 नोटिफिकेशन PDF
SBI PO 2026 नोटिफिकेशन PDF 18 जून 2026 को SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in (Careers सेक्शन) पर जारी किया गया है, उम्मीदवार अब यहाँ दिए लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते है
नोटिफिकेशन PDF में निम्नलिखित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी:
- कुल वैकेंसी विवरण
- पात्रता मानदंड (Eligibility)
- आयु सीमा व आरक्षण
- आवेदन तिथि व परीक्षा तिथि
- परीक्षा पैटर्न व सिलेबस
- चयन प्रक्रिया
- आवेदन शुल्क
SBI PO 2026 Notification PDF Download Link
SBI PO 2026 – कितनी है रिक्तियां
SBI PO 2026 नोटिफिकेशन कुल 1500 वैकेंसी के साथ जारी किया गया है। इस वर्ष की रिक्तियों की डिटेल नीचे दी गई है:
| श्रेणी | रिक्तियां |
|---|---|
| SC | 234 |
| ST | 144 |
| OBC | 390 |
| EWS | 144 |
| UR | 588 |
| कुल | 1500 |
SBI PO Exam Date 2026 Check Now
SBI क्यों है अन्य सरकारी नौकरियों से बेहतर विकल्प?
अगर आप सरकारी नौकरी के साथ बेहतर सैलरी, तेज प्रमोशन और सम्मानजनक करियर चाहते हैं, तो SBI PO एक बेहतरीन विकल्प है।
1. शानदार करियर ग्रोथ व सैलरी
- SBI में प्रोमोशन तेजी से होता है और PO को आकर्षक वेतन, DA, HRA, मेडिकल, पेंशन जैसे कई लाभ मिलते हैं।
2. पक्की जॉब सिक्योरिटी
- SBI PO एक स्थायी सरकारी नौकरी है, जिसमें भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित रहती है।
3. सीखने और ग्रोथ के अवसर
- बैंकिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़ा व्यापक अनुभव मिलता है, जो स्किल्स को मजबूत बनाता है।
4. समाज में सम्मान
- देश के सबसे बड़े बैंक में अधिकारी बनने से सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान मिलती है।
5. देश के विकास में योगदान
- SBI के माध्यम से लोन, बचत और वित्तीय योजनाओं द्वारा आप भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देते हैं।
इसीलिए SBI PO को भारत की सबसे बेहतर सरकारी नौकरियों में गिना जाता है।
SBI PO के लिए क्या चाहिए योग्यता (Eligibility Criteria)?
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है
- आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए (अन्य पात्रता नियम लागू)
एसबीआई पीओ आयु में छूट
| श्रेणी | आयु में छूट |
|---|---|
| SC / ST | 5 वर्ष |
| OBC (NCL) | 3 वर्ष |
| PwBD (Gen/EWS) | 10 वर्ष |
| PwBD (OBC) | 13 वर्ष |
| PwBD (SC/ST) | 15 वर्ष |
| Ex-Servicemen | 5 वर्ष |
SBI PO 2026 आवेदन शुल्क (Application Fees)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| SC / ST / PwBD | शून्य |
| General / EWS / OBC | ₹750 (GST सहित) |
SBI PO 2026 ऐप्लकेशन फॉर्म लिंक
SBI PO 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह Online है। SBI PO 2026 आवेदन लिंक एक्टिव हो गया है और उम्मीदवार अब SBI की वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से अपना फॉर्म भर सकते है।
Click Here to Apply Online for SBI PO Recruitment 2026 (Link )
SBI PO 2026 कैसे भरना होगा ऐप्लकेशन फॉर्म?
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है –
- www.sbi.co.in पर जाएं
- Careers सेक्शन पर क्लिक करें
- Current Openings में SBI PO 2026 चुनें
- Apply Online पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें
SBI PO 2026 चयन प्रक्रिया
SBI PO 2026 चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
- Prelims Exam – क्वालिफाइंग राउन्ड
- Mains Exam + Descriptive
- Psychometric Test + Interview + Group Exercise
SBI PO को कितनी मिलेगी सैलरी?
SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी के साथ DA, HRA/लीज, TA और अन्य भत्ते मिलते हैं, जिससे कुल इन-हैंड पैकेज काफी बेहतर बनता है।
SBI PO सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026
SBI PO Syllabus 2026 तीन चरणों की परीक्षा के अनुसार तैयार किया गया है। SBI PO सिलेबस के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें-
SBI PO परीक्षा के पिछले वर्ष के पेपर
SBI PO परीक्षा की तैयारी का सबसे प्रभावी साधन माने जाते हैं। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप SBI PO पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र सॉल्यूशन सहित डाउनलोड कर सकते है
SBI PO Previous Year Question Paper in Hindi – डाउनलोड PDF
SBI PO कट-ऑफ 2026
SBI PO Cut Off, किसी प्रत्येक चरण को क्लियर करने और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक है.





RPSC SI Result 2026 Out: 20,455 अभ...
SBI PO Bharti 2026 जारी - 1500 ...
बैंक ऑफ बड़ौदा ...


