Latest Hindi Banking jobs   »   Central Bank of India Manager Recruitment

Upcoming Bank Exams 2026 Update: जानिए 2026 की सभी बैंक परीक्षाओं की पूरी सूची

Upcoming Bank Exams 2026: अगर आपका लक्ष्य साल 2026 में सरकारी नौकरी पाने का है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है। साल 2026 में बैंकिंग सेक्टर में कई बड़ी भर्तियां आने वाली हैं, जिनमें लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। IBPS, SBI और अन्य प्रमुख बैंकों की परीक्षाओं का कैलेंडर धीरे-धीरे सामने आ रहा है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ गई है।

आज के दौर में जहां प्राइवेट सेक्टर में जॉब सिक्योरिटी एक बड़ा सवाल बन चुका है, वहीं बैंकिंग जॉब एक स्थिर और भरोसेमंद करियर के रूप में उभरकर सामने आई है।

आकर्षक सैलरी, प्रमोशन के बेहतर अवसर और सम्मानजनक जीवनशैली के कारण 2026 की बैंक परीक्षाएं एक बार फिर युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती हैं—बस जरूरत है सही समय पर सही जानकारी और मजबूत तैयारी की।

क्यों हैं बैंकिंग परीक्षाएं सबसे लोकप्रिय?

  • सरकारी नौकरी की स्थिरता
  • अच्छा वेतनमान और भत्ते
  • प्रमोशन की स्पष्ट नीति
  • ऑफिस कल्चर और सुविधाजनक कार्य समय
  • अखिल भारतीय स्तर पर अवसर

हर साल निकलती हैं हजारों बैंक नौकरियां

दरअसल, हर वर्ष देश के प्रमुख बैंकिंग संस्थान जैसे State Bank of India (SBI), Reserve Bank of India (RBI), National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) और Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) द्वारा PO, Clerk और Specialist Officer (SO) समेत हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं।

बेहतर वेतनमान, भत्ते, सुविधाजनक ऑफिस कल्चर और अखिल भारतीय स्तर पर अवसर मिलने के कारण बैंकिंग सेक्टर आज भी प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्षेत्र बना हुआ है।

List of Upcoming Bank Exams

यहाँ उम्मीदवार आगामी बैंक परीक्षा 2026 की पूरी सूची चेक कर सकते हैं जिसमें परीक्षा तिथि, अधिसूचना, आवेदन सहित और बहुत कुछ शामिल हैं जिसके अनुसार उम्मीदवार अपनी प्रिपरेशन स्ट्रेटेजी बना सकते हैं.

माह परीक्षा तिथि परीक्षा का नाम
August 2026 01–02 अगस्त 2026 SBI PO 2026 (Prelims)
22–23 अगस्त 2026 IBPS PO 2026 (Prelims)
23 अगस्त 2026 IBPS SO 2026 (Prelims)
September 2026 12 सितंबर 2026 SBI PO 2026 (Mains)
27 सितंबर 2026 SBI Clerk (JA) 2026 Prelims – Day 1
October 2026 03 अक्टूबर 2026 SBI Clerk 2026 Prelims – Day 2
04 अक्टूबर 2026 IBPS PO 2026 (Mains)
10–11 अक्टूबर 2026 IBPS Clerk 2026 (Prelims)
November 2026 01 नवंबर 2026 IBPS SO 2026 (Mains)
07 नवंबर 2026 SBI Clerk 2026 (Mains)
14 नवंबर 2026 IBPS Clerk 2026 (Mains)
21–22 नवंबर 2026 RRB PO 2026 (Prelims)
December 2026 06–12 दिसंबर 2026 RRB Assistant 2026 (Prelims)
27 दिसंबर 2026 RRB PO 2026 (Mains)
27 दिसंबर 2026 RRB Scale II / III 2026 (Single Exam)
January 2027 30 जनवरी 2027 RRB Assistant 2026 (Mains)

IBPS Calendar 2026 जानिए कब होगा जारी?, देखें PO, Clerk, RRB, SO एग्जाम डेट्स पूरी लिस्ट

Bank Exams Syllabus 2026

आगामी बैंक परीक्षा 2026 को पास करने के लिए, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के लिए अनुभागों की संख्या से अवगत होना महत्वपूर्ण है। बैंक क्लर्क के पद के लिए ज्यादातर चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेन्स शामिल होते हैं और पीओ के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के लिए आयोजित किया जाता है.

Bank Exam Updated Syllabus
SBI Syllabus In Hindi For Clerk Exam SBI PO Syllabus In Hindi
RBI JE Syllabus And Exam Pattern: PNB SO Syllabus 
IBPS Clerk Syllabus  JAIIB Syllabus 
RBI Grade B Syllabus  ECGC PO Syllabus & Exam Pattern 
LIC ADO Syllabus  IDBI Assistant Manager Syllabus 
IBPS RRB GBO Syllabus  Bank Of Baroda AO Syllabus 
IDBI Executive Syllabus   
MP State Cooperative Bank Syllabus  SBI SO Syllabus 
MP Cooperative Bank Syllabus PDF FCI Syllabus In Hindi For Assistant Grade 3

Govt Jobs Exam Syllabus: देखें IBPS, SBI, RBI परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न

Bank Exams Previous Year Papers 2026

Bank Exams Previous Year Papers 2026 उम्मीदवारों के लिए तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं। इन पेपर्स के नियमित अभ्यास से स्पीड और एक्यूरेसी दोनों में सुधार होता है, जिससे परीक्षा में बेहतर स्कोर करना आसान हो जाता है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित रूप से अभ्यास करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

Previous Year Papers for Banking Exam
IBPS PO Papers SBI Clerk Papers
IBPS RRB Papers IBPS RRB Clerk Papers
IBPS RRB PO Papers IBPS Clerk Papers
SBI PO Papers Bihar State Cooperative Bank Papers
NIACL AO Papers BOB Office Assistant Papers
IBPS SO Previous Year Papers Punjab and Sind LBO Papers

Previous Year Question Papers In Hindi, सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए

आगामी परीक्षाओं के लिए स्ट्रेटेजी

  • सिलेबस समझें: तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा का पूरा सिलेबस अच्छी तरह जान लें।
  • स्टडी प्लान बनाएं: सभी विषयों को बराबर समय देते हुए दैनिक अध्ययन योजना तैयार करें।
  • बेसिक्स क्लियर करें: ज्यादा प्रश्न हल करने के लिए पहले कॉन्सेप्ट और फंडामेंटल मजबूत करें।
  • रीजनिंग प्रैक्टिस: रोजाना 4–5 पज़ल और आसान से कठिन प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • क्वांट तैयारी: सरलीकरण, संख्या श्रृंखला, प्रतिशत और DI सेट का दैनिक अभ्यास करें।
  • इंग्लिश सुधारें: रोज अखबार पढ़ें और नए शब्द नोट करके रिवीजन करें।
  • करेंट अफेयर्स: मेन्स परीक्षा के लिए कम से कम पिछले 6 महीनों के करेंट अफेयर्स पढ़ें।
  • शॉर्ट नोट्स बनाएं: फॉर्मूला और ट्रिक्स के छोटे नोट्स तैयार रखें।
  • मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट देकर स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ाएं।
  • एनालिसिस करें: हर मॉक टेस्ट के बाद गलतियों का विश्लेषण करें।
  • Previous Year Papers: पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करके परीक्षा पैटर्न समझें।

याद रखें लगातार अभ्यास और सही रणनीति ही बैंक परीक्षा में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Check More,

Success Stories ये बनेंगी प्रेरणा

Monthly Current Affairs PDF, Download करें PDF हिंदी में

Current Affairs Monthly One Liners, डाउनलोड करें Free PDF हिंदी में

इन्हे भी देखें:-

FAQs

साल 2026 में कौन-कौन सी बैंक परीक्षाएं आयोजित होंगी?

साल 2026 में होने वाली प्रमुख बैंक परीक्षाएं SBI क्लर्क, SBI PO, IBPS क्लर्क, IBPS PO, IBPS SO, IBPS RRB क्लर्क, IBPS RRB PO, IDBI आदि हैं। आगामी सभी बैंक परीक्षाओं 2026 की पूरी सूची उपरोक्त लेख में प्रदान की गई है.

बैंक परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

बैंक परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए, उम्मीदवार परीक्षा के स्ट्रक्चर और परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों के बारे में जानने के लिए पहले परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम/सिलेबस को चेक करते हैं। पाठ्यक्रम/सिलेबस को देखने के बाद उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार एक अध्ययन योजना तैयार करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऊपर दी गई तैयारी की रणनीति देखें।

आगामी बैंक परीक्षा की पात्रता क्या है?

बुनियादी पात्रता मानदंड जो बैंक मांगते हैं वह किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना है, लेकिन कुछ विशेषज्ञ अधिकारी पद हैं जिसके लिए बैंक कुछ अतिरिक्त पात्रता तय करते हैं ।

बैंक जॉब्स 2026 को क्रैक करने के लिए आपको किन विषयों की तैयारी करनी चाहिए?

लगभग सभी बैंकिंग क्षेत्र की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पीओ और क्लर्क स्तर की भर्ती के लिए समान है। आपको क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस का अध्ययन करेंट अफफ़ेयर्स और बैंकिंग जागरूकता के विशेष संदर्भ में करना होगा ताकि बैंक परीक्षाओं को क्रैक किया जा सके।

prime_image