Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB

IBPS RRB भर्ती 2026: 13,706 पदों पर बंपर भर्ती, जानें क्लर्क-PO की पूरी डिटेल, एग्जाम डेट और योग्यता

IBPS RRB Notification 2026: बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB XV भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के 28 रीजनल रूरल बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के कुल 13,706 पदों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS RRB भर्ती 2026: ग्रामीण बैंकों में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

IBPS RRB भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को न केवल:

  • आकर्षक वेतनमान
  • सरकारी नौकरी की स्थिरता
  • जॉब सिक्योरिटी
  • प्रमोशन और करियर ग्रोथ

जैसी सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि समाज सेवा से जुड़कर कार्य करने का भी अवसर प्राप्त होता है।

IBPS RRB Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

यहां, दी गई तालिका में हमने आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2026 (IBPS RRB Recruitment 2026) के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की सूचना दी है.

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 31 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 1 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग नवंबर 2026
RRB PO प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026
RRB Clerk प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026
PO/Scale-II & III मुख्य/सिंगल परीक्षा 20 दिसंबर 2026
Clerk मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027
इंटरव्यू जनवरी 2027
अंतिम परिणाम फरवरी-मार्च 2027

IBPS RRB Notification 2026 Download PDF

IBPS RRB अधिसूचना 2026 PDF में IBPS RRB भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक विवरण शामिल हैं जैसे चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, रिक्तियां, आदि दी गई है. उम्मीदवारों के लिए, IBPS RRB भर्ती अधिसूचना PDF (IBPS RRB Notification 2026 PDF) डाउनलोड करने का सीधा डाउनलोड लिंक यहां दिया गया हैं-

IBPS RRB 2026 में किस पद पर कितनी वैकेंसी?

इस साल सबसे ज्यादा वैकेंसी ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के लिए निकली हैं। इसके बाद ऑफिसर स्केल-I यानी PO के पद हैं। कुल पदों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा क्लर्क पदों के लिए है।

पद कुल वैकेंसी
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) 8,183
ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) 4,256
ऑफिसर स्केल-II GBO 666
ऑफिसर स्केल-II IT ऑफिसर 182
ऑफिसर स्केल-II चार्टर्ड अकाउंटेंट 81
ऑफिसर स्केल-II लॉ ऑफिसर 46
ऑफिसर स्केल-II ट्रेजरी मैनेजर 18
ऑफिसर स्केल-II मार्केटिंग ऑफिसर 16
ऑफिसर स्केल-II एग्रीकल्चर ऑफिसर 38
ऑफिसर स्केल-III 220
कुल 13,706

यूपी में सबसे ज्यादा 1,200 क्लर्क पद, बिहार में 500 वैकेंसी

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में ऑफिस असिस्टेंट के सबसे ज्यादा 1,200 पद हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 900, तेलंगाना में 750, ओडिशा में 600 और गुजरात में 510 पद हैं। बिहार में क्लर्क के 500 पद घोषित किए गए हैं।

वहीं ऑफिसर स्केल-I में गुजरात में 600, उत्तर प्रदेश में 425, आंध्र प्रदेश में 400 और बिहार में 394 पद हैं।

Bank Mahapack

RRB PO का चयन कैसे होगा?

ऑफिसर स्केल-I के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू से गुजरना होगा। प्रीलिम्स में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी के 40-40 प्रश्न होते हैं और परीक्षा की अवधि 45 मिनट होती है।

वहीं ऑफिसर स्केल-II और III के लिए सिंगल एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए चयन होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

IBPS RRB 2026 में अलग-अलग पदों के लिए उम्र और शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है।

ऑफिस असिस्टेंट के लिए

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। संबंधित RRB द्वारा निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान वांछनीय है।

आयु सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है।

ऑफिसर स्केल-I के लिए

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री जरूरी है। कृषि, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स और अकाउंटेंसी जैसे विषयों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

ऑफिसर स्केल-I के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम है।

उम्र में मिलेगी छूट

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है। अन्य निर्धारित श्रेणियों के लिए भी नोटिफिकेशन में अलग प्रावधान दिए गए हैं।

IBPS RRB में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए चरणों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. CRP RRBs-XV सेक्शन खोलें।
  3. अपनी संबंधित पोस्ट चुनें।
  4. नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
  5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  6. RRB/स्टेट का चयन करें।
  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क जमा करें।
  9. फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
  10. आवेदन फॉर्म का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

IBPS RRB आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

  • SC/ST/PwBD: ₹175
  • अन्य सभी श्रेणियां: ₹850

IBPS RRB PO Salary

IBPS RRB में क्लर्क और PO को मिलने वाली सैलरी सबसे प्रमुख कारणों में से एक है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) भर्ती के लिए आवेदन करते हैं. नीचे दिए लिंक से आप IBPS RRB क्लर्क और PO की सैलरी की कम्पलीट डिटेल देख सकते हैं.

IBPS RRB Clerk Salary

IBPS RRB PO Salary

IBPS RRB PO Syllabus

IBPS RRB PO परीक्षा में तीन चरण – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू होते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ के पाठ्यक्रम में क्वांट, रीजनिंग, अंग्रेजी आदि जैसे अनुभागों के विषय हैं.  यह लेख IBPS RRB PO सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (IBPS RRB PO Syllabus and exam pattern) का व्यापक विवरण प्रदान करता है।

IBPS RRB PO Syllabus

IBPS RRB Clerk Syllabus

वे सभी उम्मीदवार जो IBPS RRB क्लर्क परीक्षा के लिए इच्छुक हैं, उन्हें इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की कम्पलीट जानकारी होनी चाहिए। यहां हम आपको संपूर्ण IBPS RRB क्लर्क सिलेबस (IBPS RRB Clerk Syllabus ) परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान कर रहे हैं.

IBPS RRB Clerk Syllabus

IBPS RRB Previous Year Questions Paper

वे उम्मीदवार जो IBPS RRB की आगामी परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले नीचे दिए लिंक से आईबीपीएस आरआरबी के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड करके प्रैक्टिस कर सकते है और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं.

IBPS RRB Previous Year Papers 

IBPS RRB PO Cut-Off

IBPS आरआरबी पीओ कट ऑफ चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवार द्वारा आवश्यक न्यूनतम स्कोर या अंक है. नीचे दिए पोस्ट में, हमने प्रीलिम्स, मेंस और फाइनल के लिए IBPS RRB PO पिछले वर्ष की कट-ऑफ (IBPS RRB PO Previous Year cut-off) की हैं.

IBPS RRB PO Cut Off

IBPS RRB Clerk Cut Off

 

IBPS RRB Trends
IBPS RRB Clerk Cut Off Trend of Last 5 Years (2018-2022)
IBPS RRB PO Prelims Cut Off Trend (2018-2022)
IBPS RRB Clerk Prelims Exam Analysis Trend (2018-2022)
IBPS RRB PO Prelims Exam Analysis Trend

 

IBPS RRB Related Posts

IBPS RRB PO Previous Year Papers IBPS RRB Clerk Previous Year Papers
IBPS RRB PO Syllabus IBPS RRB Clerk Syllabus
IBPS RRB PO Salary IBPS RRB Clerk Salary
IBPS RRB PO Cut Off IBPS RRB Clerk Cut Off

FAQs

IBPS RRB 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?

IBPS RRB XV का विस्तृत नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

Clerk के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है?

हाँ, किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + लोकल भाषा ज्ञान।

BPS RRB 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 13,706 पद घोषित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8,183 पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं।

नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

0.25 अंक हर गलत उत्तर पर।

ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टिंग होगी?

मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टिंग, लेकिन शहरी क्षेत्रों में भी संभव

IBPS RRB Clerk 2026 की परीक्षा कब होगी?

ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी।

prime_image