SBI CBO Syllabus 2023
भारतीय स्टेट बैंक ने SBI CBO अधिसूचना PDF के साथ ही SBI CBO परीक्षा के लिए डिटेल सिलेबस भी जारी किया है. वे सभी उम्मीदवार जो SBI CBO परीक्षा 2023 (SBI CBO Exam 2023) के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें संपूर्ण सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को चेक कर लेना चाहिए. SBI CBO सिलेबस 2023 आपकी आगामी परीक्षा की तैयारी को दिशा देने और परीक्षा के लिए एक सटीक स्टडी प्लान तैयार करने में आपकी मदद करेगा. सिलेबस को अच्छे से सीखने से परीक्षा में किसी भी महत्वपूर्ण विषय के छूटने का खतरा कम हो जाता है. इसलिए इस आर्टिकल में हमने SBI CBO परीक्षा के विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (SBI CBO Detailed Syllabus and Exam Pattern) को कवर किया है.
SBI CBO Recruitment 2023, Notification Out For 5280 Vacancy
SBI CBO Syllabus and Exam Pattern 2023
किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना परीक्षा में सफलता का पहला कदम है. हाल ही में SBI ने CBO अधिकारियो की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. एसबीआई सीबीओ सिलेबस 2023 और परीक्षा पैटर्न (SBI CBO Syllabus 2023 and Exam Pattern) परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण पैरामीटर हैं. उम्मीदवारों को सिलेबस को बहुत सावधानी से पढ़ना चाहिए ताकि सभी विषयों को कवर किया जा सके. एसबीआई सीबीओ परीक्षा पैटर्न 2023 अंक वेटेज, पूछे गए प्रश्नों की संख्या और पेपर के लिए समय अवधि प्रदान करता है. एसबीआई में सीबीओ के रूप में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होगा, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ होने के साथ-साथ वर्णनात्मक भी होगी.
SBI CBO Syllabus 2023: Overview
नीचे दी गई तालिका में हमने SBI CBO सिलेबस 2023 की डिटेल प्रदान की है-
SBI CBO Syllabus 2023: Overview | |
Organization | State Bank of India |
Exam Name | SBI CBO Exam 2023 |
Post | Circle-Based Officers |
Vacancy | 5280 |
Category | Bank Job |
Job Location | All across India |
Selection Process | Online Examination, Screening, and Interview |
Language of Exam | English and Hindi |
Application Mode | Online |
Official Website | www.sbi.co.in/careers |
SBI CBO Exam Pattern 2023
जैसा कि हमने ऊपर बताया ऑनलाइन एसबीआई सीबीओ परीक्षा 2023 में दो परीक्षण होंगे जो objective and descriptive हैं. वस्तुनिष्ठ परीक्षा में 120 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई टेबल से विस्तृत एसबीआई सीबीओ परीक्षा पैटर्न 2023 (SBI CBO Exam pattern 2023) को ध्यानपूर्वक चेक कर लें.
SBI CBO Exam Pattern 2023 | |||
Sections | No of Questions | Max Marks | Duration |
English Language | 30 | 30 | 30 mins |
Banking Knowledge | 40 | 40 | 40 mins |
General Awareness/Economy | 30 | 30 | 30 mins |
Computer Aptitude | 20 | 20 | 20 mins |
Total | 120 | 120 | 2 hours |
SBI CBO वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive test) की समय अवधि 30 मिनट है, जिसमे उम्मीदवारों को निबंध और पत्र लिखने के लिए कहा जाएगा.
SBI CBO Descriptive Test | |||
Topics | No of Questions | Max Marks | Duration |
Letter Writing | 01 | 25 | 30 mins |
Essay-250 words on banking related | 01 | 25 | |
Total | 02 | 50 |
SBI CBO Syllabus 2023: Section Wise
जैसा कि परीक्षा पैटर्न से स्पष्ट है, SBI CBO परीक्षा 2023 वस्तुनिष्ठ परीक्षा में 4 सेक्शन होते हैं जो अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता / अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर योग्यता हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए विस्तृत सेक्शन-वाइज सिलेबस को अच्छे से चेक कर लें.
English Language
- Cloze Test
- Spotting Errors
- Sentence Correction
- Sentence Improvement
- Fill in the Blanks
- Para Jumbles
- Reading Comprehension
General Awareness/ Economics
- इतिहास में संस्कृति और धर्म/Culture and religion in history
- स्वतंत्रता आंदोलन/freedom movement
- भारत के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य/विरासत, कला और नृत्य आदि/important national facts about India
- चैंपियनशिप से संबंधित प्रश्न/Questions related to championship
- विजेता/नियम/खेल में खिलाड़ियों की संख्या/winners/conditions/number of players in sports
Computer Aptitude
- history of computer
- Internet access
- Operating System.
- MS PowerPoint – Presentation
- computer software.
- Word Processing – Questions related to MS Word
Banking Knowledge
- बैंक से संबंधित नवीनतम प्रश्न
- बैंकिंग जागरूकता
- बैंकिंग योजनाएं
- बैंकिंग इतिहास और बैंकिंग में सभी प्रथम
- आरबीआई संरचना और कार्य
- भारत में बैंक खातों के प्रकार
- गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (Non-Performing Assets)
- वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्निर्माण और प्रतिभूति हित का प्रवर्तन (SARFAESI) अधिनियम
Related Post | |
SBI CBO Salary 2023 | What is SBI Circle-Based Officer |