IBPS Clerk Exam Date 2024 Out
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि 2024 15 जनवरी 2024 को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट यानी ibps.in पर जारी की गई है. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रत्येक वर्ष सार्वजानिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में क्लेरिकल काम-काज को संभालने के लिए क्लर्क पदों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना (IBPS Clerk Notification 2024) जारी करता है.
IBPS Clerk 2024 Exam Date
आईबीपीएस कैलेंडर 2024 के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी और आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 13 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी. वे सभी उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमें लगभग 11 भाग लेने वाले बैंक अपने बैंकों में उपलब्ध रिक्तियां जारी करते हैं.
IBPS Clerk 2024 Exam Date | |
IBPS Clerk Notification 2024 | July 2024 |
IBPS Clerk 2024 Online Registration | July 2024 |
IBPS Clerk Exam Date 2024 (Prelims) | 24, 25 and 31 August 2024 |
IBPS Clerk Mains Exam Date 2024 | 13 October 2024 |
IBPS Clerk 2024: परीक्षा पैटर्न Exam Pattern
IBPS क्लर्क 2024 एक दो-स्टेज परीक्षा प्रोसेस है जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मेंस परीक्षा आयोजित की जाती है, उम्मीदवार नीचे आईबीपीस क्लर्क 2024 परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।
IBPS Clerk 2024 Prelims Exam Pattern:
- आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में 3 विषय होते हैं जो अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता हैं.
- उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा.
S.No. | Name of Tests(Objective) | No. of Questions | Maximum Marks | Duration |
1 | English Language | 30 | 30 | 20 minutes |
2 | Quantitative Aptitude | 35 | 35 | 20 minutes |
3 | Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
Total | 100 | 100 | 60 minutes |
IBPS Clerk 2024 Mains Exam Pattern:
- IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
- आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा में 4 सेक्शन होते हैं जिसके लिए उम्मीदवारों के पास परीक्षा पूरी करने के लिए 160 मिनट का समय होगा.
Sr. No | Name of Tests
(NOT BY SEQUENCE) |
No. of
Questions |
Maximum
Marks |
Medium of Exam | Time allotted for each
test (Separately timed) |
1 | General/ Financial Awareness | 50 | 50 | English & Hindi | 35 minutes |
2 | English Language | 40 | 40 | English | 35 minutes |
3 | Reasoning Ability & Computer Aptitude | 50 | 60 | English & Hindi | 45 minutes |
4 | Quantitative Aptitude | 50 | 50 | English & Hindi | 45 minutes |
Total | 190 | 200 | 160 minutes |
Important Note –
- फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए उम्मीदवार के IBPS क्लर्क 2024 मेंस परीक्षा में प्राप्त अंकों को देखा जायेगा.
- दोनों लिखित परीक्षाओं में नेगटिव मार्किंग है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई अंक अर्थात .25 अंक आपके प्राप्त अंकों के घटा दिया जायेगा