बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका सामने आ गया है। राज्य सरकार अब 35,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही प्रधान शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब जुलाई माह में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
नियुक्ति प्रक्रिया में आई तेजी:
- कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में प्रधान शिक्षक की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में आवंटन कर दिया है।
- अब बचे हुए चरण जैसे स्कूल आवंटन आदि ई–शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से होंगे।
- चयनित शिक्षक स्कूल विकल्प देंगे, उसी के आधार पर उनका अंतिम स्कूल तय होगा।
कोर्ट की हरी झंडी के बाद रास्ता साफ:
- BPSC के माध्यम से आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2023 में आया था।
- 36,947 सफल अभ्यर्थियों को चयनित किया गया, लेकिन कुछ आपत्तियों के कारण नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग गई थी।
- अब कोर्ट से स्वीकृति मिलते ही शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
अब क्या करें अभ्यर्थी?
- यदि आप भी चयनित अभ्यर्थियों में हैं, तो अब समय है अपने स्कूल विकल्प तय करने और दस्तावेज़ तैयार रखने का।
- वहीं जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है या जो भविष्य में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं – यह सही समय है Adda247 के साथ अपनी तैयारी को धार देने का।







एसबीआई क्लर्क à¤...
CWC Recruitment 2026: 327 पदों à...
IBPS RRB परीक्षा तिथ...


