Latest Hindi Banking jobs   »   SBI PO Salary

SBI PO Salary Revised: SBI PO का सालाना पैकेज पहुँचा 20 लाख के पार, देखें डिटेल्स

SBI PO भर्ती 2026 के तहत कुल 1500 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जो भारत की सबसे लोकप्रिय और आकर्षक बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है। SBI PO 2026 की सैलरी को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार बैंकिंग सेक्टर में सबसे आकर्षक वेतन संरचना में से एक मानी जाने वाली SBI PO Salary में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे उम्मीदवारों के बीच इस भर्ती को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

इस लेख में हमने SBI PO वेतन 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी दी है, जिसमें सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते, इन-हैंड सैलरी और जॉब प्रोफाइल के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि उम्मीदवार बेहतर तैयारी और करियर प्लानिंग कर सकें।

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI में Probationary Officer (PO) की नौकरी न केवल स्थिर करियर देती है, बल्कि लगभग ₹80,000 से ₹82,000 तक की शुरुआती इन-हैंड सैलरी और करीब ₹21.97 लाख सालाना CTC के साथ इसे बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रीमियम नौकरियों में शामिल किया जाता है। यही वजह है कि हर साल लाखों उम्मीदवार SBI PO को अपने करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य मानते हैं।

SBI PO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी- 1500 वैकेंसी -जानें पूरी डिटेल

SBI PO Notification 2026 में इस बार क्या है नया? – जानें पूरी डिटेल्स

SBI PO सैलरी कैसे बनती है?

यहाँ आप SBI PO के पद चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाली सैलरी के बारे में पूरी जानकारी देख सकते है-

पैरामीटर राशि (INR)
मूल वेतन (Basic Pay) ₹56,480 (₹48,480 + अग्रिम इन्क्रीमेंट)
विशेष भत्ता (Special Allowance – SA) ₹14,967
मकान किराया भत्ता (HRA) ₹4,518.40
महंगाई भत्ता (DA) ₹15,327.01
लोकेशन भत्ता (Location Allowance) ₹1,200
लर्निंग भत्ता (Learning Allowance) ₹850
कुल सकल वेतन (Gross Salary) ₹93,342.61
कटौती (PF / Income Tax / Professional Tax / पेंशन) ₹12,993
शुद्ध वेतन (Net Salary) ₹80,350

SBI PO In Hand Salary  & Slip 2026

Salary Component Amount (₹)
Gross Salary 97,590.00
Total Deductions 12,708.00
Take Home Pay 84,882.00

SBI PO Salary Slip 2026

SBI PO मिलने वाले विभिन्न भत्ते और सुविधाएँ

SBI PO सैलरी 2024 में न केवल एक अच्छी मौद्रिक राशि शामिल है, बल्कि इसमें कई प्रकार भत्ते भी शामिल हैं जो कुल एमाउंट में ऐड होते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में चयनित उम्मीदवारों को कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  1. चिकित्सा बीमा कवर: SBI PO को 100% तक का चिकित्सा बीमा कवर मिलता है, जबकि उनके परिवार के सदस्यों को 75% तक का कवर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, उम्मीदवार देश भर में चयनित चिकित्सा सुविधाओं में कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकते हैं।
  2. विभिन्न भत्ते: SBI PO को समाचार पत्र भत्ता, पुस्तक एवं पत्रिका भत्ता, पेट्रोल भत्ता, मकान रखरखाव भत्ता, टेलीफोन बिल प्रतिपूर्ति, और मनोरंजन भत्ता जैसे लाभ मिलते हैं, जो उनकी दैनिक आवश्यकताओं और जीवनशैली को समर्थन देते हैं।
  3. रियायती ब्याज दरों पर ऋण सुविधाएं: बैंक अपने कर्मचारियों को हाउस लोन, कार लोन, और पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दरें प्रदान करता है, जिससे वे अपने वित्तीय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

इन लाभों के माध्यम से, SBI अपने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स को एक संतुलित और समृद्ध करियर प्रदान करने का प्रयास करता है।

SBI PO Career Growth- करियर ग्रोथ के अवसर

SBI देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकों में से एक है, ऐसे में कर्मचारियों को नौकरी से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करना चाहिए। एसबीआई नौकरी स्टैण्डर्ड (प्रोफाइल), स्थिति और वेतन को बढ़ाने के लिए बैंक के मौजूदा कर्मचारियों के लिए सालाना पदोन्नति परीक्षा (Promotion Exams)आयोजित करता है। इस प्रकार, यह नौकरी उत्कृष्ट करियर ग्रोथ प्रदान करती है। एक चयनित उम्मीदवार को दो साल की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में काम करनी होती है। उसके बाद, पदोन्नति पद इस प्रकार हैं:

एसबीआई पीओ प्रमोशन (SBI PO Promotion)

  • सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)
  • उप प्रबंधक (Deputy Manager)
  • प्रबंधक (Manager)
  • मुख्य प्रबंधक (Chief Manager)
  • सहायक महाप्रबंधक (Assistant General Manager)
  • उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager)
  • महाप्रबंधक (General Manager)
  • मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager)
  • उप प्रबंध निदेशक (Deputy Managing Director)
  • प्रबंध निदेशक (Managing Director)
  • अध्यक्ष (Chairman)
Related Posts:
SBI PO Syllabus SBI PO Previous Year Papers
SBI PO Notification SBI PO Cut Off

FAQs

SBI PO की इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?

SBI PO को लगभग 84,882 वेतन मिलेगा.

एसबीआई पीओ का बेसिक पे क्या है?

SBI PO का बेसिक पे 56,480 रुपये है.

एसबीआई पीओ को क्या भत्ते मिलते हैं?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा SBI PO को मिलने वाले भत्तों में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी कम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य लाभ शामिल होते हैं, जो कुल सैलरी को काफी बढ़ा देते हैं।

एसबीआई पीओ की जिम्मेदारियां क्या-क्या होती है?

जॉब प्रोफाइल की बात करें तो SBI PO को बैंकिंग ऑपरेशन, कस्टमर हैंडलिंग, लोन प्रोसेसिंग और ब्रांच मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां दी जाती हैं, जिससे उन्हें बैंकिंग सेक्टर की गहरी समझ मिलती है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.