Latest Hindi Banking jobs   »   SBI PO Syllabus

SBI PO Syllabus 2026: यहां देखें प्रीलिम्स और मेन्स का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डिटेल में

SBI PO 2026 भर्ती प्रक्रिया को क्रैक करने का टारगेट लेकर चल रहे है उम्मीदवारों के लिए SBI PO प्रीलिम्स और मेन्स के नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। अगर आप इस साल बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आप इसे अच्छे जानें बिना आगे नहीं बढ़ सकते है क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा का स्तर कड़ा रहने की उम्मीद है, इसलिए सही रणनीति के साथ तैयारी करना ही सफलता की कुंजी है।

ऐसे में उम्मीदवारों को लेटेस्ट सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी अपडेट करनी चाहिए, ताकि एग्जाम में बढ़त बनाई जा सके। इस लेख में, हमने एसबीआई पीओ 2026 दोनों चरण यानि प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (SBI PO Syllabus & Exam Pattern 2026) विस्तार से दिया है, जो उम्मीदवारों की आगामी SBI PO परीक्षाओं के सफलता हासिल करने में मदद करेगा.

SBI PO चयन प्रक्रिया 2026

एसबीआई पीओ सिलेबस 2026 के साथ आइए हम एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया को भी देख लेते है:-

1. प्रीलिम्स (Preliminary Examination)

  • केवल क्वालीफाई राउन्ड
  • जो SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे, उन्हें मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा

2. Mains Examination

  • जो छात्र मेन्स परीक्षा क्वालीफाई करेंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया

3. Interview round

उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट को पास करना अनिवार्य है-

SBI PO Exam Date 2026 Out – Check Prelims & Mains Exam Schedule

SBI PO 2026 परीक्षा पैटर्न

SBI PO परीक्षा प्रक्रिया तीन चरणों -प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार/ग्रुप डिस्कशन में आयोजित की जाती है. हर चरण को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2026

SBI PO Exam Pattern 2026 For Prelims
सेक्शन प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
अंग्रेजी भाषा 40 40 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 30 30 20 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 30 30 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

Note:

  • परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे (60 मिनट) की होगी
  • प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की है
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे

SBI PO मेन्स परीक्षा पैटर्न 2026

SBI PO मेन्स परीक्षा चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है, जिसमें एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective Test) और एक वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test) शामिल होती है-

खंड (Section) विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) अधिकतम अंक (Maximum Marks) समय अवधि (Time Duration)
वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective) अंग्रेजी भाषा (English Language) 40 20 40 मिनट
डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या (Data Analysis & Interpretation) 30 60 45 मिनट
तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता (Reasoning Ability & Computer Aptitude) 40 60 50 मिनट
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता (General/Economy/Banking Awareness) 60 60 45 मिनट
वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive) संचार कौशल (ईमेल, रिपोर्ट, स्थिति विश्लेषण और सार लेखन) 50 30 मिनट
कुल (Total) 170 + वर्णनात्मक 250 3 घंटे 30 मिनट

Note:-

  • वर्णनात्मक परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद आयोजित की जाती है।
  • SBI PO मेन्स वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए समय अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होती है।
  • SBI PO मेन्स वस्तुनिष्ठ परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होता है, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।
  • SBI PO मेन्स वर्णनात्मक परीक्षा 2026 में संचार कौशल (Communication Skills: ईमेल, रिपोर्ट, स्थिति विश्लेषण और सार लेखन) शामिल है। इसे 30 मिनट में हल करना होता है, और इसके लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित हैं।

SBI PO सिलेबस 2026

SBI PO सिलेबस 2026 को समझना तैयारी के लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह हमें उन विषयों के बारे में बताएगा जिनसे अक्सर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं और अधिक महत्व रखते हैं. SBI PO सिलेबस (SBI PO Syllabus) में मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता, अंग्रेजी भाषा और सामान्य जागरूकता सेक्शन शामिल हैं. यहां SBI PO सिलेबस 2026 (SBI PO Syllabus 2026) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं.

SBI PO प्रीलिम्स सिलेबस 2026

SBI PO भर्ती का पहला चरण प्रीलिम्स है. यह सिर्फ एक क्वालीफाइंग परीक्षा है और इसके अंकों को फाइनल मेरिट सूची के लिए नहीं माना जाता है. SBI PO प्रीलिम्स 60 मिनट का होता है और SBI PO सिलेबस 2026 में तीन सेक्शन होते हैं: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज. इनमें से प्रत्येक के लिए सेक्शन बीस मिनट का समय निर्धारित होता है-

SBI PO सेक्शन वाइज प्रीलिम्स सिलेबस 2026

नीचे दी गई टेबल में हमने SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का सिलेबस सेक्शन-वाइज प्रदान किया है-

अंग्रेजी भाषा रीजनिंग क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन लॉजिकल रीजनिंग लाभ और हानि
क्लोज टेस्ट अल्फ़ान्यूमेरिक सीरीज़ साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
पैरा जंबल्स डेटा पर्याप्तता अनुपात और प्रतिशत
वोकैबुलरी पहेली समय और दूरी
वाक्य पुनर्व्यवस्था कोडेड असमानताएं मेन्सुरेशन – सिलेंडर, कोन, गोला
रिक्त स्थान भरना रैंकिंग/दिशा/अक्षर परीक्षण अनुक्रम और श्रंखला
त्रुटि पहचान रक्त संबंध क्रमचय, संचय और प्रायिकता
एकाधिक अर्थ/त्रुटि पहचान बैठने की व्यवस्था मिश्रण और एलिगेशन
अनुच्छेद पूरा करना इनपुट-आउटपुट संख्या प्रणाली
वर्बल एबिलिटी सायलॉजिज्म डेटा इंटरप्रिटेशन
शब्द संबद्धता अल्फ़ान्यूमेरिक सीरीज़ सरड्स और इंडाइसेस
वाक्य सुधार टेबल

SBI PO Previous Year Question Paper in Hindi – SBI PO पिछले वर्ष के पेपर्स समाधान PDF के साथ, यहां से करें डाउनलोड

SBI PO मेंस परीक्षा सिलेबस 2026

SBI PO के लिए अगला चरण मेन्स है। इसमें चार सेक्शन शामिल है और प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग अलग टाइमिंग है। नीचे चारो सेक्शन दिए गए हैं

  • डेटा एनालिसिसऔर इंटरप्रिटेशन (Data Analysis & Interpretation)
  • रीज़निंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड (Reasoning & Computer Aptitude)
  • सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता (General/Economy/Banking Awareness)
  • अंग्रेजी भाषा (English Language)

SBI PO मेंस सेक्शन वाइज सिलेबस 2026

अंग्रेजी भाषा रीजनिंग डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता
व्याकरण दिशा और दूरी रडार ग्राफ केसलेट करेंट अफेयर्स
क्लोज टेस्ट क्रम और रैंकिंग लाइन ग्राफ वित्तीय जागरूकता
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन सायलॉजिज्म बार ग्राफ स्थैतिक जागरूकता
वोकैबुलरी वर्बल रीजनिंग टेबल ग्राफ बैंकिंग शब्दावली ज्ञान
शब्द संबद्धता इनपुट आउटपुट मिसिंग केस DI बैंकिंग जागरूकता
वाक्य सुधार बैठने की व्यवस्था और पहेलियां प्रायिकता सामान्य ज्ञान
शब्द संबद्धता शेड्यूलिंग चार्ट्स और टेबल्स बीमा के सिद्धांत
पैरा जंबल्स विश्लेषणात्मक और निर्णय लेने की क्षमता डबल लाइनअप विविध
रिक्त स्थान भरना कोडिंग और डिकोडिंग पाई चार्ट्स
त्रुटि पहचान रक्त संबंध डेटा पर्याप्तता
क्रिटिकल रीजनिंग क्रमचय और संचय
कोर्स ऑफ एक्शन केसलेट DI

SBI PO Syllabus For Descriptive Test

एसबीआई पीओ परीक्षा 2026 वर्णनात्मक पेपर को भी अपडेट किया गया है.

अब उम्मीदवारों को पत्र और निबंध के स्थान पर ईमेल, रिपोर्ट, स्थिति विश्लेषण और प्रीसिस लेखन (communication skills through Emails, Reports, Situation Analysis and Precis Writing) जैसे विषयों पर अपनी संवाद क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा,

साथ ही जो सभी उम्मीदवार की लिखित प्रतिक्रियाओं की स्पष्टता, सुसंगतता और उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.

यह बदलाव बैंक की वास्तविक कार्यस्थलों पर प्रभावी संवाद कौशल की आवश्यकता को दर्शाता है. वर्णनात्मक खंड में कुल 50 अंक होते हैं और इसे 30 मिनट आवंटित किए जाते हैं.

SBI PO Syllabus For Group Discussion & Interview

SBI PO भर्ती का अंतिम चरण “GD + इंटरव्यू (GD + Interview)” है। उम्मीदवार, SBI PO GD और PI के संबंध में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं की को देख सकते हैं:

  1. ग्रुप एक्सरसाइज (Group Exercise) 20 अंकों का है और इंटरव्यू के लिए 30 अंक आवंटित किए जाएंगे।
  2. ‘ओबीसी’ श्रेणी के तहत ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को ‘नॉन-क्रीमी लेयर (Non-Creamy Layer)’ क्लॉज वाला ओबीसी सर्टिफिकेट (OBC Certificate) जमा करना होगा।
  3. अंतिम चयन के लिए विचार करने के लिए उम्मीदवारों को इस चरण में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करना चाहिए।
  4. मेन्स और इंटरव्यू के अंकों के लिए तय किये गए अंकों का अनुपात 75:25 है। इसलिए, उम्मीदवार इस सेक्शन को हल्के में नहीं ले सकते।
SBI PO Related Post
SBI PO Notification SBI PO Previous Year Question Paper
SBI PO Cut Off SBI PO Salary

SBI PO Syllabus 2026: यहां देखें प्रीलिम्स और मेन्स का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डिटेल में | Latest Hindi Banking jobs_4.1

prime_image

FAQs

SBI PO 2026 का सिलेबस क्या बदला है?

SBI PO 2026 का सिलेबस लगभग पिछले वर्ष जैसा ही है, जिसमें प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए इंग्लिश, रीजनिंग, क्वांट, GA और डिस्क्रिप्टिव सेक्शन शामिल हैं।

SBI PO प्रीलिम्स में कौन-कौन से विषय आते हैं?

SBI PO प्रीलिम्स में इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाते हैं।

SBI PO मेन्स सिलेबस में क्या-क्या शामिल है?

SBI PO मेन्स में रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस और डिस्क्रिप्टिव राइटिंग होती है।

क्या SBI PO सिलेबस हिंदी माध्यम में उपलब्ध है?

हां, SBI PO परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होती है और सिलेबस की तैयारी हिंदी माध्यम से भी की जा सकती है।

SBI PO सिलेबस की तैयारी कैसे करें?

उम्मीदवारों को सिलेबस के अनुसार स्टडी प्लान बनाकर मॉक टेस्ट, पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me