Latest Hindi Banking jobs   »   Current Affairs

SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़ – पीएम -किसान (PM-KISAN) योजना को पूरे हुए दो साल

पीएम -किसान (PM-KISAN) योजना को पूरे हुए दो साल: बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़   

 

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर निर्भर करती है। भारत सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएँ चलाती हैं। इन योजनाओं मे एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) है।

 

यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रारंभ की गयी थी। इस योजना को लांच हुए 2 वर्ष हो गये है। यह योजना भारत में किसानों के लिए एक आर्थिक मदद के रूप में कार्य करती है। इस योजना के अभी तक लाभार्थी किसानों की संख्या लगभग 11.65 करोड़ है। इसके महत्वपूर्ण बिंदु निम्न हैं-

 

1. इसके अंतर्गत किसानों को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये की सहायता, 2000 रुपये की 3 किस्तो में दी जाती है।

 

2. यह राशि किसानों के खातों में सीधे पहुँच जाती है।

 

3. यह पूर्णतः केंद्र सरकार की योजना है।

 

किसानों के आय को सन् 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य की प्राप्ति में यह योजना कारगार सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार सरकार किसानों के लिए MSP को भी बढ़ाया जाता रहा है।

इससे  पहले कवर किये गये टॉपिक्स : 

SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़ – पीएम -किसान (PM-KISAN) योजना को पूरे हुए दो साल | Latest Hindi Banking jobs_3.1

 अगर आप मेन्स परीक्षा क्लियर कर चुके हैं और अब IBPS या SBI का इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवार है, तो adda247 के इस नई पहल Banking Awareness Special Series के साथ जुड़े रहें और खुद को अपडेट रखें.

prime_image
QR Code
Scan Me