Jharkhand Police Vacancy 2026: झारखंड पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़े 23,673 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। इस मेगा भर्ती अभियान के जरिए कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे राज्य के युवाओं को पुलिस विभाग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
अगर आप भी पुलिस की वर्दी पहनकर सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। Jharkhand Police 2026 भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।
इस मेगा ड्राइव से न केवल पुलिस बल को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी खुलेंगे। ऐसे में Jharkhand Police Recruitment 2026 को लेकर उत्साह और इंतजार दोनों ही चरम पर हैं।
Jharkhand Police Vacancy 2026 – भर्ती की मुख्य बातें
विशेषज्ञों का कहना है कि यह भर्ती झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकती है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार Jharkhand Police Recruitment 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी से ही सिलेबस, फिजिकल टेस्ट और रिटन एग्जाम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए — क्योंकि इस बार कंपटीशन रिकॉर्ड तोड़ रहने वाला है।
- रिक्त पदों की संख्या: 23,673
- पद स्तर: चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर इंस्पेक्टर तक
- नियमावली: नई संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत होगी बहाली
- भर्ती प्रक्रिया: आरक्षी व समकक्ष पदों पर एक साथ
- नियुक्ति प्रक्रिया: विभागों को जल्द भेजा जाएगा अधियाचन
- 50% पद होंगे प्रोन्नति से, 50% होंगे सीधी भर्ती से

पुलिस बल की स्थिति पर भी सवाल
एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में प्रति लाख आबादी पर औसतन 211.04 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 96 पुलिसकर्मी प्रति किमी² है। पुलिस बल की स्थिति को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में बहाली बेहद जरूरी मानी जा रही है।
संयुक्त भर्ती से छात्रों को मिलेगा लाभ
सरकार इस बार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से आरक्षी, दरोगा व अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती करेगी। इससे छात्रों को एक ही परीक्षा से कई पदों के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा। साथ ही, पिछली भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को भी इस बार का अवसर मिलेगा।
कब से शुरू होगी भर्ती?
झारखंड पुलिस भर्ती 2026 (Jharkhand SI Bharti 2026) के लिए अभी तक आधिकारिक आवेदन तिथियां घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन ताज़ा जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार जल्द ही संबंधित अधियाचन विभागों को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। अधिसूचना जारी होते ही भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
Previous Year Question Papers In Hindi, सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए
यदि आप पुलिस या डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। भर्ती से जुड़ी हर नई जानकारी, नोटिफिकेशन PDF, परीक्षा अपडेट और फ्री स्टडी मटीरियल के लिए नियमित रूप से hindi.bankersadda.com से जुड़े रहें।
| Govt Job Alert | |
| Govt Jobs Exam Syllabus | Govt Jobs Previous Year Papers |
| Sarkari Naukri Admit Card 2026 | Sarkari Result In Hindi |








MP RAEO Recruitment 2026: : 2784 पद...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: Prelims ...
RRB Section Controller Recruitment 2026:...


