Latest Hindi Banking jobs   »   List of Important Days & Dates...

List of Important Days & Dates in October 2022 in Hindi: देखें अक्टूबर 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची

 

Important Days In October 2022 Hindi: अक्टूबर 2022 में महत्वपूर्ण दिनों की सूची में कई त्योहार और वैश्विक कार्यक्रम शामिल हैं। वर्ष के इस महीने में कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम भी होते हैं, जो विभिन्न परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में। सामान्य जागरूकता (General awareness), उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं और सामान्य जागरूकता सेक्शन में, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों और उनके महत्व का एक विशेष स्थान है। अक्सर यह देखा गया है कि बैंकिंग परीक्षाओं, SSC, रेलवे और अन्य राज्य परीक्षाओं के सामान्य जागरूकता सेक्शन में महत्वपूर्ण दिनों से संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं। उम्मीदवारों को अपने ज्ञान को बढ़ाने और परीक्षा के लिए तैयार होने के लिए इन महत्वपूर्ण दिनों के बारे में ज़रूर पढ़ना चाहिए।

 

अक्टूबर 2022 में महत्वपूर्ण दिनों की सूची (List of Important Days in October 2022)

अक्टूबर में महत्वपूर्ण दिनों को मनाने के लिए विभिन्न छुट्टियों और त्योहारों का आयोजन किया जाता है। यहां अक्टूबर में महत्वपूर्ण दिनों की सूची दी गई है, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए:

तिथि

अक्टूबर में महत्वपूर्ण दिन

1 अक्टूबर, 2022

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

विश्व शाकाहारी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस

विश्व संगीत दिवस

2 अक्टूबर, 2022

गांधी जयंती

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

विश्व मुस्कान दिवस

3 अक्टूबर, 2022

विश्व पर्यावास दिवस

4 अक्टूबर, 2022

विश्व पशु कल्याण दिवस

5 अक्टूबर, 2022

विश्व शिक्षक दिवस

6 अक्टूबर, 2022

जर्मन अमेरिकी दिवस

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

7 अक्टूबर, 2022

विश्व कपास दिवस

8 अक्टूबर, 2022

भारतीय वायु सेना दिवस

9 अक्टूबर, 2022

विश्व डाकघर दिवस

10 अक्टूबर, 2022

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

राष्ट्रीय डाक दिवस

11 अक्टूबर, 2022

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

12 अक्टूबर, 2022

विश्व गठिया दिवस

13 अक्टूबर, 2022

अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस

विश्व दृष्टि दिवस

14 अक्टूबर, 2022

विश्व अंडा दिवस

विश्व मानक दिवस

15 अक्टूबर, 2022

विश्व विद्यार्थी दिवस

वैश्विक हाथ धुलाई दिवस

विश्व सफेद गन्ना दिवस (अंधों का मार्गदर्शन)

गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

16 अक्टूबर, 2022

विश्व खाद्य दिवस

विश्व एनेस्थीसिया/संज्ञाहरण दिवस

17 अक्टूबर, 2022

अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

20 अक्टूबर, 2022

राष्ट्रीय एकता दिवस (इस दिन चीन ने भारत पर हमला किया था)

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस

21 अक्टूबर, 2022

पुलिस शहीद दिवस

22 अक्टूबर, 2022

अंतर्राष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता (स्टटरिंग अवेयरनेस) दिवस

24 अक्टूबर, 2022

संयुक्त राष्ट्र दिवस

विश्व पोलियो दिवस

आईटीबीपी स्थापना दिवस

विश्व विकास सूचना दिवस

27 अक्टूबर, 2022

विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत (ऑडियो-विज़ुअल हेरिटेज) दिवस

29 अक्टूबर, 2022

विश्व स्ट्रोक दिवस

30 अक्टूबर, 2022

विश्व बचत दिवस

31 अक्टूबर, 2022

एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस)

हेलोवीन

अक्टूबर 2022 में महत्वपूर्ण दिन (Important Days in October 2022)

अक्टूबर उत्सव और स्मरण का महीना है। इस महीने में बहुत सारे त्यौहार और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं। अक्टूबर माह के कुछ विशेष दिनों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:

2 अक्टूबर 2022: गांधी जयंती (Gandhi Jayanti)

2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्म का प्रतीक है, जिन्हें ‘राष्ट्रपिता (Father of the Nation)’ के रूप में जाना जाता है। भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और प्रयासों का जश्न मनाने के लिए इस दिन भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है। गांधीजी की अहिंसक जीवन शैली दुनिया भर में एक प्रेरणा है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी नामित किया गया है और यह अक्टूबर में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।

 4 अक्टूबर, 2022: विश्व पशु कल्याण दिवस (World Animal Welfare Day)

विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर मनुष्यों और जानवरों के बीच स्फूर्त संबंधों का जश्न मनाया जाता है। यह दिन पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक प्राणी की भूमिका पर ज़ोर देता है। इस दिन, दुनिया भर में पशु कार्यकर्ता (Animal Activists) जानवरों के मुद्दों पर जागरूकता फैलाते हैं और कई बार उनके प्रति क्रूर मानव व्यवहार को भी सामने लाते हैं।

5 अक्टूबर, 2022: विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day)

विश्व शिक्षक दिवस को ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है, वर्ष 1994 में शिक्षकों की स्थिति से संबंधित यूनेस्को / ILO की सिफारिश को मनाने के लिए स्थापित किया गया था। शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा सन् 1962 से चली आ रही है, जब से भारत में प्रसिद्ध शिक्षाविद, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया जा रहा है। यूनेस्को ने इस विचार को स्वीकार किया और 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में नामित किया।

8 अक्टूबर, 2022: भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day)

यह दिन भारतीय वायु सेना के प्रयासों की याद में मनाया जाता है। यह भारत में अक्टूबर में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। भारतीय वायु सेना दिवस का समारोह हिंडन में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों और IAF प्रमुख की उपस्थिति में होता है।

11 अक्टूबर, 2022: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child)

बालिकाओं को समर्पित यह दिन शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, बाल विवाह, लैंगिक असमानता और महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा जैसे मुद्दों को उजागर करने में मदद करता है। प्लान इंटरनेशनल (Plan International) नामक एक ग़ैर सरकारी संगठन की एक परियोजना के रूप में पहल शुरू हुई। वर्ष 2012 में, संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया। तब से, इस दिन को अक्टूबर में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है।

14 अक्टूबर, 2022: विश्व अंडा दिवस (World Egg Day)

विश्व अंडा दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 1996 में शुरू हुई जब अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग (International Egg Commission (IEC) ) ने इस दिन की घोषणा की। इस दिन अंडे की पोषण शक्ति और महत्व के बारे में बात की जाती है।

16 अक्टूबर 2022: विश्व खाद्य दिवस (World Food Day)

वर्ष 1945 में, संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (United Nations Food and Agriculture Organisation (FAO)) की स्थापना हुई थी। यह दिन अक्टूबर में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक के रूप में प्रासंगिक है, क्योंकि इस दिन भूख, खाद्य सुरक्षा आदि जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

24 अक्टूबर, 2022: विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day)

पोलियो मुक्त दुनिया बनाने के वैश्विक प्रयासों के बारे में प्रचार करने के लिए 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दिन की स्थापना रोटरी इंटरनेशनल (Rotary International) द्वारा की गई थी, जो मानवीय सेवाएं प्रदान करने वाली संस्था है।

Important Days 2022: माह-वार (Month Wise)

उम्मीदवार दी गई तालिका में माह-वार सभी महत्वपूर्ण दिनों और तिथियों को देख सकते हैं।

 

Month

Link

January

Important Days in January 2022

February

Important Days in February 2022

March

Important Days in March 2022

April

Important Days in April 2022

May

Important Days in May 2022

June

Important Days In June 2022

July

Important Days In July 2022

August

Important Days In August 2022

September

Important Days in September 2022

Latest Govt Jobs Notifications:

SBI PO Notification 2022

NABARD Development Assistant Recruitment 2022

PFRDA Recruitment 2022

Rajasthan High Court Recruitment 2022

FCI Assistant Recruitment 2022

FCI Manager Notification 2022

UPSC Labour Enforcement Officer Recruitment 2022

SPMCIL Recruitment 2022

BSCB Recruitment 2022

NABI Recruitment 2022

RBI BRBNMPL Recruitment 2022

HP High Court Recruitment 2022

Bihar Civil Court Recruitment 2022

 HPSCB Recruitment 2022

LIC Recruitment 2022

Current Affairs:

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *