Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS हिंदी ऑफिसर सिलेबस और परीक्षा...

IBPS Hindi Officer Syllabus 2026: IBPS हिंदी ऑफिसर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, देखें टॉपिक-वाइज कम्पलीट डिटेल

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा हिंदी ऑफिसर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के साथ ही हिंदी ऑफिसर परीक्षा 2026 का अधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है, हो उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी की दिशा स्पष्ट हो गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है, ताकि वे सही रणनीति के साथ तैयारी कर सकें।

इस लेख में हम आपको IBPS हिंदी ऑफिसर परीक्षा 2026 का टॉपिक-वाइज सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकें।

IBPS हिंदी ऑफिसर चयन प्रक्रिया 2026

IBPS हिंदी ऑफिसर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ आगे के चरण शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:

  1. ऑब्जेक्टिव ऑनलाइन परीक्षा (Objective Test)
  2. आइटम राइटिंग एक्सरसाइज (Item Writing Exercise)
  3. ग्रुप एक्सरसाइज (Group Exercise)
  4. पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview)

IBPS हिंदी अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2026

IBPS Hindi Officer की ऑनलाइन परीक्षा Objective Type में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 140 मिनट होगी।

ऑब्जेक्टिव परीक्षा पैटर्न

सेक्शन प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
रीजनिंग (Reasoning) 50 25 35 मिनट
अंग्रेजी भाषा (English Language) 50 50 35 मिनट
सामान्य ज्ञान (General Awareness) 50 50 20 मिनट
हिंदी भाषा (Hindi Language) 50 75 50 मिनट
कुल 200 200 140 मिनट

नोट: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

IBPS Hindi Officer Syllabus 2026: विषयवार सिलेबस

1. रीजनिंग (Reasoning Ability)

  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • इनपुट-आउटपुट
  • सिलेगिज्म (Syllogism)
  • ब्लड रिलेशन
  • डाटा सफिशिएंसी
  • पजल और सीटिंग अरेंजमेंट
  • इनिक्वैलिटी
  • दिशा एवं दूरी
  • स्टेटमेंट और असंपूर्ण कथन

2. अंग्रेजी भाषा (English Language)

  • Reading Comprehension
  • Error Detection
  • Para Jumbles
  • Cloze Test
  • Phrase Replacement
  • Sentence Improvement
  • Fill in the Blanks
  • Active-Passive Voice
  • Direct-Indirect Speech
  • Vocabulary (Synonyms/Antonyms)

3. सामान्य ज्ञान (General Awareness)

  • बैंकिंग जागरूकता
  • करेंट अफेयर्स (पिछले 6 महीने)
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • बजट और आर्थिक सर्वेक्षण
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार
  • RBI से संबंधित तथ्य
  • सरकारी योजनाएं और नीतियां
  • खेल, पुरस्कार और सम्मेलन
  • पुस्तकें और लेखक

4. हिंदी भाषा (Hindi Language)

  • अपठित गद्यांश
  • शब्द शुद्धि और वाक्य शुद्धि
  • पर्यायवाची और विलोम
  • तत्सम-तद्भव
  • मुहावरे और लोकोक्तियां
  • वाक्य विन्यास
  • संधि और समास
  • विशेषण, क्रिया और कारक
  • वर्तनी की अशुद्धियां
  • हिंदी व्याकरण आधारित प्रश्न

यदि आप IBPS Hindi Officer 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना आपकी तैयारी को सही दिशा देने में मदद करेगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स की नियमित प्रैक्टिस के साथ करेंट अफेयर्स और हिंदी भाषा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

IBPS Hindi Officer 2026: Related Posts
IBPS Hindi Officer Notification 2026
IBPS Hindi Officer Previous Year Paper
IBPS Hindi Officer Salary – Check Now

FAQs

IBPS हिंदी ऑफिसर परीक्षा 2026 के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न कहाँ मिलेगा?

इस पोस्ट में IBPS हिंदी अधिकारी परीक्षा 2026 डिटेल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न और विषयवार टॉपिक्स और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते है.

IBPS Hindi Officer 2026 परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह परीक्षा 140 मिनट की होगी।

क्या IBPS Hindi Officer परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग निर्धारित है।

हिंदी भाषा के सेक्शन में कौन-कौन से टॉपिक शामिल होंगे?

हिंदी भाषा सेक्शन में व्याकरण, शब्द शुद्धि, वाक्य रचना, पर्याय-विलोम, अपठित गद्यांश, संधि, समास, मुहावरे, लोकोक्तियाँ आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्या IBPS Hindi Officer परीक्षा सिर्फ हिंदी मीडियम के छात्रों के लिए है?

नहीं, परीक्षा बहुभाषी होगी लेकिन पद के लिए हिंदी भाषा में उच्च दक्षता और अंग्रेज़ी का कार्यसाधक ज्ञान अनिवार्य है।

IBPS Hindi Officer परीक्षा में सामान्य ज्ञान के किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

इसमें बैंकिंग जागरूकता, करेंट अफेयर्स, भारतीय अर्थव्यवस्था, RBI, बजट, सरकारी योजनाएं, और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय समाचारों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.