Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS PO Salary

IBPS PO 2026 की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे! यहां जानें बेसिक पे से लेकर इन-हैंड तक का पूरा हिसाब

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP PO/MT-XVI भर्ती के तहत 6,715 प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि प्रारंभिक परीक्षा 22-23 अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी अब पूरी तैयारी में जुट गए हैं।

लेकिन मॉक टेस्ट, रिवीजन और सिलेबस की बात करने से पहले हर उम्मीदवार के मन में एक सवाल सबसे पहले आता है

आखिर एक IBPS PO को असल में कितनी सैलरी मिलती है? क्या सच में इन-हैंड सैलरी ₹85,000 के पार तक पहुंचती है? बेसिक पे, DA, HRA और कटौतियों के बाद हाथ में कितना पैसा आता है?

इस आर्टिकल में हम आपको IBPS PO Salary Structure 2026 की पूरी और अपडेटेड जानकारी देंगे, ताकि आप सही उम्मीदों के साथ अपनी तैयारी शुरू कर सकें।

Check Now,

IBPS PO Notification 2026 Out: 6715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी डिटेल

IBPS PO 2026 का Exam Pattern बदला, जानिए और क्या हुए Changes, और सभी नए नियम

IBPS PO Basic Pay 2026

IBPS PO की सैलरी की सबसे अहम कड़ी है बेसिक पे, जो CRP PO/MT-XVI के तहत ₹48,480 प्रति माह से शुरू होती है। यह 12वें बाइपार्टाइट सेटलमेंट के अनुसार तय पे-स्केल है:

₹48,480 – 2000/7 – 62,480 – 2340/2 – 67,160 – 2680/7 – 85,920

यानी समय के साथ इंक्रीमेंट मिलते हुए बेसिक पे धीरे-धीरे ₹85,920 तक पहुंच जाती है। यही बेसिक पे DA, HRA, स्पेशल अलाउंस जैसे तमाम भत्तों की गणना का आधार बनती है।

IBPS PO In-Hand Salary 2026 (प्रति माह)

पोस्टिंग वाले शहर और बैंक की पॉलिसी के आधार पर IBPS PO की इन-हैंड सैलरी आमतौर पर ₹74,000 से ₹76,000 प्रति माह के बीच होती है। इसमें बेसिक पे के साथ-साथ कई तरह के भत्ते जुड़ते हैं और कुछ अनिवार्य कटौतियां भी होती हैं।

IBPS PO Salary Structure 2026

IBPS PO Salary Structure 2026
Constituents Amount
Basic Pay ₹48480.00
Dearness Allowance ₹10277.76
Special Allowance Basic ₹12847.20
Special Allowance DA ₹2723.61
Learning Allowance ₹850.00
Learning Allowance DA 180.20
House Rent Allowance ₹4848.00
CCA/LOC A ₹2300.00
Contributory Pension-Employer 8226.00
Gross salary  ₹90732.77
Deductions ₹14302.00
Net Salary ₹76430.77

Note: DA और अलाउंस की दरें हर तीन महीने में सरकार के AICPI इंडेक्स के आधार पर बदलती रहती हैं, इसलिए वास्तविक आंकड़ों में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। सटीक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

IBPS PO Salary Deductions

हर महीने वेतन से कुछ स्टैट्यूटरी कटौतियां भी होती हैं:

IBPS PO Salary Deductions
Deductions Amount
Professional Tax ₹200.00
Contribution to Pension- Employee ₹5876.00
Contribution to Pension- Employer 82226.00
Total Deduction ₹14302.00

IBPS PO Allowances & Benefits

बेसिक सैलरी के अलावा चयनित उम्मीदवारों को कई आकर्षक भत्ते मिलते हैं:

  1. House Rent Allowance (HRA): पोस्टिंग शहर के अनुसार बेसिक पे का लगभग 7% से 9%।
  2. Dearness Allowance (DA): हर तिमाही रिवाइज होने वाला भत्ता, जो बेसिक पे के एक तय प्रतिशत के रूप में मिलता है।
  3. Special Allowance (SA): बेसिक पे का लगभग 7.75%।
  4. City Compensatory Allowance (CCA): शहर की श्रेणी के अनुसार 0% से 4% तक।
  5. इसके अलावा यात्रा भत्ता, न्यूज़पेपर रीइंबर्समेंट, मेडिकल असिस्टेंस, न्यू पेंशन स्कीम जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं।

सभी भत्तों को जोड़ने पर कुल पैकेज ₹62,000 से ऊपर बैठता है, जो इसे बैंकिंग सेक्टर की सबसे आकर्षक एंट्री-लेवल नौकरियों में से एक बनाता है।

IBPS PO Salary Slip

IBPS PO की सैलरी स्लिप एक प्रोबेशनरी ऑफिसर के मासिक वेतन और कटौतियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है। यह स्लिप सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत PO के वास्तविक वेतन संरचना को दर्शाती है और इसमें निम्नलिखित घटक शामिल होते हैं:

IBPS PO 2026 की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे! यहां जानें बेसिक पे से लेकर इन-हैंड तक का पूरा हिसाब – Latest Hindi Banking jobs_3.1

IBPS PO Salary Slip क्यों जरूरी है?

  • इन-हैंड सैलरी समझने में मदद करती है
  • भत्तों और कटौतियों का स्पष्ट विवरण प्रदान करती है
  • ऋण (Loan) आवेदन या आय प्रमाण (Income Proof) के रूप में उपयोग होती है
  • बैंकिंग सेक्टर में जॉब ट्रांसफर या प्रमोशन के समय वेतन प्रमाण पत्र के रूप में मान्य होती है

IBPS PO Job Profile 2026

एक प्रोबेशनरी ऑफिसर की जिम्मेदारियां व्यापक होती हैं:

  • शाखा स्तर पर ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करना
  • शाखा के दैनिक कामकाज की देखरेख और प्रबंधन
  • लोन एप्लिकेशन सहित ग्राहक लेनदेन का प्रबंधन
  • पब्लिक रिलेशन और ग्राहक शिकायतों का निपटारा
  • नए ग्राहकों को जोड़कर बैंक के बिजनेस को बढ़ाना

IBPS PO Career Growth & Promotion

IBPS PO जॉइनिंग के बाद Junior Management Grade Scale-I से करियर शुरू होता है। प्रमोशन पॉलिसी वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर आधारित होती है और इसमें दो चैनल होते हैं — मेरिट चैनल और सामान्य चैनल। समय, अनुभव, परफॉर्मेंस और इंटरनल एग्जाम के आधार पर करियर इस तरह आगे बढ़ता है:

Probationary Officer → Manager → Senior Manager → Chief Manager → Assistant General Manager → Deputy General Manager → General Manager → Executive Director → MD & CEO

 

IBPS PO Notification – Related Post 

IBPS PO Syllabus IBPS PO Previous Year Papers
Essay and Letter Writing Tips IBPS PO Cut-Off

FAQs

IBPS PO 2026 की बेसिक सैलरी कितनी है?

IBPS PO 2026 की शुरुआती बेसिक पे ₹48,480 प्रति माह है, जो पे-स्केल के अनुसार बढ़ते हुए ₹85,920 तक जाती है।

IBPS PO की इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?

पोस्टिंग शहर और भत्तों के आधार पर IBPS PO की इन-हैंड सैलरी लगभग ₹74,000 से ₹76,000 प्रति माह होती है।

IBPS PO 2026 के लिए कुल कितनी वैकेंसी जारी हुई हैं?

CRP PO/MT-XVI के तहत कुल 6,715 प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी वैकेंसी जारी की गई हैं।

Q5. IBPS PO सैलरी में कौन-कौन से भत्ते शामिल होते हैं?

IBPS PO सैलरी में बेसिक पे के अलावा DA, HRA, स्पेशल अलाउंस, CCA, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल बेनिफिट और पेंशन जैसे कई भत्ते शामिल होते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.