Latest Hindi Banking jobs   »   National Sports Day 2022 in Hindi:...

National Sports Day 2022 in Hindi: राष्ट्रीय खेल दिवस 2022, जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस?, देखें इतिहास और महत्त्व

National Sports Day 2022 in Hindi: राष्ट्रीय खेल दिवस 2022, जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस?, देखें इतिहास और महत्त्व | Latest Hindi Banking jobs_3.1



National Sports Day 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2022) मनाया जाता है। दुनिया भर में ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी ‘मेजर ध्यानचंद सिंह’ ने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया था। उन्होंने सन् 1928, 1932 और 1936 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जीत के साथ, भारत को ओलंपिक स्वर्ण पदक की पहली हैट्रिक मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अतः मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर साल भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये।


Important Days In August 2022



इतिहास (History)


मेजर ध्यानचंद का नाम भारतीय और विश्व हॉकी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज़ है। वर्ष 2012 में भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद की जंयती काेे राष्‍ट्रीय खेेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। इस दिन को खेलों के क्षेत्र मेंं अपना अहम योगदान देने वाले खिलाडियों को भारत के राष्‍ट्रपति, राष्ट्रपति भवन मेंं राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार के अलावा अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं।


मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ध्यान सिंह के रूप में हुआ था। साल 1922 में, ध्यानचंद भारतीय सेना में शामिल हुए और एक सैनिक के रूप में काम किया। वर्ष 1956 में वह एक मेजर के पद पर रहते हुए भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रात में चांदनी में हॉकी का अभ्यास किया, इसलिए उनका नाम बदलकर ध्यानचंद रखा गया। ध्यानचंद को सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है और उन्हें “हॉकी का जादूगर” के खिताब से नवाज़ा गया है। हॉकी के अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 400 से अधिक गोल दागे। भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने की पहली हैट्रिक हासिल की जिसमें मेजर ध्यानचंद ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण 1956 में ध्यानचंद को दिया गया था। मेजर ध्यानचंद की मृत्यु के बाद उनके सम्मान में भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकेट ज़ारी किया और दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम किया गया।



महत्त्व (Significance)


  • राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य लक्ष्य खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहना है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य हमारे जीवन में खेलों के महत्व को उजागर करना तथा फिट और स्वस्थ रहना है। यह दिन हर उस खिलाड़ी की यात्रा का प्रतीक है, जिसने घंटों कड़ी मेहनत और तपस्या की तथा प्रतिनिधित्व करके देश को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार ने 29 अगस्त, 2012 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की शुरुआत की। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में खेलो इंडिया अभियान की घोषणा की। 

  • ध्यानचंद लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। यह एक एथलीट के खेल में उसके जीवन भर की उपलब्धियों को मान्यता देता है। आज के दिन कई खेल हस्तियों को भारत के राष्ट्रपति से महत्वपूर्ण खेल सम्मान प्राप्त होते हैं, जिसमें राष्ट्रपति नामित खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान करते हैं।

  • हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों में, जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

More Links:

 

adda247

 


Latest Notifications:


FAQs: National Sports Day 2022

Q.1 Whose Birth Anniversary is observed as National Sports Day?

Ans. The Birth Anniversary of legendary Hockey Player, Major Dhyan Chand is observed as National Sports Day.

Q.2 When was National Sports Day first celebrated?

Ans. National Sports Day was first celebrated in the year 2012.

Q.3 Which award was renamed as Major Dhyan Chand Khel Ratna Award?

Ans. Rajiv Gandhi Khel Ratna Award was renamed as Major Dhyan Chand Khel Ratna Award.

Recent Posts: 

India Post Salary 2022 For MTS, Mailguard & Postman_70.1

Test Prime