Latest Hindi Banking jobs   »   Independence Day of India 2022 in...

Independence Day of India 2022 in Hindi: भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022, जानें इतिहास, महत्त्व और थीम

Independence Day of India 2022 in Hindi: भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022, जानें इतिहास, महत्त्व और थीम | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Independence Day of India 2022 in Hindi: “भारतीय स्वतंत्रता दिवस” प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1947 को भारत से ब्रिटिश शासन का अंत और स्वतंत्र भारत की स्थापना हुई थी। 100 वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी और 100 वर्ष ब्रिटिश क्राउन का मिलाकर 200 वर्ष अंग्रेजों ने हम भारतीयों पर राज किया लेकिन ये ही वो दिन था जब हमारे पूर्वजों ने आज़ादी की खुली हवा में सांस ली। 15 अगस्त, 1947 के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 

हालाँकि भारतीय आज़ादी के बाद भी गोवा पुर्तगालियों उपनिवेश था जिसे 1961 में भारतीय सेना ने आजाद करा कर भारत में मिला लिया।

आज़ादी को पूरे 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने का फैसला लिया है। आज़ादी का अमृत महोत्सव (देश की आज़ादी का 75वां दिवस) मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign)’ पहल शुरू की गयी है।



Independence Day of India 2022: महत्व (Significance)


  • स्वतंत्रता किसी भी व्यक्ति के लिए महत्व रखने वाली है और भारतीय स्वतंत्रता दिवस भी हमारे लिए उतना ही महत्व रखता है।
  • स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2022) के मौके पर हम सभी भारतीय आजादी का महत्व समझते हैं और उन सभी बलिदानी वीरों को याद करते हैं जिन्होंने हमारे लिए जान गंवाई।
  • सभी व्यक्तियों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और अपने राष्ट्रीय शहीद और प्रतिको के लिए सम्मान की भावना जागृत होती है।



Independence Day of India 2022: इतिहास


  • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को दिल्ली में लालकिले के लाहौरी गेट के ऊपर तिरंगा फहराया था। इसके बाद से यह एक परंपरा है जिसका पालन हर साल प्रधानमंत्रियों द्वारा किया जाता है। झंडा फहराने के साथ-साथ लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन (Address To The Nation) भी होता है। तिरंगा झंडा यह दर्शाता है कि हम अब एक स्वतंत्र भारत में रहते हैं।
  • स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई वर्षों और महीनों के संघर्ष, कठिनाई और अहिंसा अभियानों के बाद ब्रिटिश संसद ने आखिरकार लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten) को 30 जून, 1948 तक सत्ता हस्तांतरित करने का आदेश दिया। हालांकि माउंटबेटन ने इसे संशोधित कर 15 अगस्त, 1947 को सत्ता सौंपने की तारीख निर्धारित कर दी। 15 अगस्‍त, 1947 ही वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई।



Independence Day of India 2022: थीम/विषय (Theme)


  • स्वतंत्रता दिवस 2022 की थीम “राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा सर्वप्रथम (Nation First, Always First)” है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022 की थीम पर प्रकाश डाला गया है कि किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र को सर्वोपरि माना जाएगा और पहली प्राथमिकता दी जाएगी।



आज़ादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav)


  • आज़ादी का अमृत महोत्सव देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय  द्वारा की गई एक पहल है। हम जानते हैं कि, 15 अगस्त, 2022 को देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसे  ध्यान में रखते हुए इस  75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह  पहले अर्थात 12 मार्च,  2021 से इस  कार्यक्रम की  शुरुआत की गई है । यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक ज़ारी रहेगा। 12 मार्च की तिथि गाँधी जी की नमक क़ानून के विरोध में की गई दांडी यात्रा को ध्यान में रख कर भी तय की गई है। इस महोत्सव के दौरान देश के  स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, उनके बलिदान व देश के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संकृति के विषय  में देशवासियों को जागरूक किया जाएगा



हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga)


  • ‘हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga)’ अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव (देश की आजादी का 75वां दिवस) मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी एक पहल है। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है और हर घर तिरंगा अभियान हम लोगों को हर कोने में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करता है। इस अभियान के तहत लोगों को 13 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा गया है।



आज़ादी की शुरुआत पर क्या बोले थे देश के पहले प्रधानमंत्री?


  • प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपने पहले भाषण में कहा था कि, “आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं और भारत पुनः खुद को खोज पा रहा है। आज हम जिस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं, वो महज एक क़दम है, नए अवसरों के खुलने का। इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही हैं।”

More Links:




Latest Notifications:




Recent Posts: 

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

International Youth Day 2022, Theme, History & Significance_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *