Latest Hindi Banking jobs   »   Women’s Equality Day 2022 in Hindi:...

Women’s Equality Day 2022 in Hindi: महिला समानता दिवस 2022, जानें इसका इतिहास, महत्व, थीम और तथ्य

Women's Equality Day 2022 in Hindi: महिला समानता दिवस 2022, जानें इसका इतिहास, महत्व, थीम और तथ्य | Latest Hindi Banking jobs_3.1



Women’s Equality Day 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 26 अगस्त को महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day) मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया में महिलाओं के समानता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाती है। सालों पहले कई देशों में महिलाओं को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था। 19वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं ने अपने संवैधानिक मताधिकार के लिए संघर्ष करना शुरू किया। इस दौरान लंबे संघर्ष के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में 1920 के दशक में उन्नीसवें संशोधन को स्वीकार कराने के उपलक्ष्य में महिला समानता दिवस मनाया जाता है। महिला समानता दिवस महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को हासिल करने के लिए किए गए संघर्ष को याद करने के लिए मनाया जाता है। महिला समानता दिवस लोगों को जागरूक करता है कि महिलाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने की वकालत करता है। इस लेख में, हमने महिला समानता दिवस 2022 का इतिहास, महत्व को कवर किया है।

Important Days In August 2022

Women’s Equality Day 2022: इतिहास (History)

अमेरिका में वर्ष 1853 से महिलाओं के अधिकारों की लडाई शुरु हुई थी यहां महिलाओं ने शादी के बाद संपत्ति पर अधिकार मांगने की शुरुआत की थी। उस वक्त अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में महिलाओं को बहुत कम अधिकार दिए जाते थे। पुरुष महिलाओं को अपना गुलाम समझते थे।


इसके बाद साल 1890 में अमेरिका में नेशनल अमेरिकन वुमन सफरेज एसोसिएशन (National American Woman Suffrage Association – राष्ट्रीय अमेरिकी महिला मताधिकार एसोसिएशन) का गठन किया गया। इस वक्त तक अमेरिका में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार नहीं था। इस संगठन के लोगों ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार देने की बात की।


वर्ष 1920 में अमेरिकी संविधान में 19वां संशोधन (19th Amendment) अपनाया गया। राज्य सचिव बैनब्रिज कोल्बी (Bainbridge Colby) ने एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए जिसमें अमेरिकी महिलाओं को वोट देने का संवैधानिक अधिकार दिया गया था। यह क़ानून संयुक्त राज्य के नागरिकों को लिंग के आधार पर वोट देने के अधिकार से वंचित करने से रोकता है। 


इसके बाद 1971 में अमेरिकी संसद ने हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस (वुमन इक्विलिटी डे) के तौर पर मनाने की घोषणा की। पहला महिला समानता दिवस वर्ष 1972 में मनाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष महिला समानता दिवस की घोषणा की जाती है। पहली आधिकारिक घोषणा 37वें अमेरिकी राष्ट्रपति, रिचर्ड निक्सन (Richard Nixon) द्वारा ज़ारी की गई थी। उसके बाद हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति एक आदेश ज़ारी करते हैं जिसमें 26 अगस्त को महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day) के रूप में नामित किया जाता है।

Women’s Equality Day 2022: महत्त्व (Significance)

वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सामने आने वाली कठिनाइयों को उजागर करने के लिए महिला समानता दिवस मनाया जाता है। संस्कृति और परंपरा के नाम पर महिलाओं और लड़कियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। महिलाओं के कई संगठन पूरे देश में महिला समानता दिवस मनाते हैं। 


इन संगठनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर प्रदान करना है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो यह अंततः राष्ट्र के विकास की ओर ले जाएगी। वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रों में समान योगदान दे रही हैं।


हालाँकि अधिकार घर से शुरू होकर ऑफिस तक में लड़ी जा रही है, जहां महिलाओं को हमेशा पुरुषों और पुरुषवादी सोच का सामना करना पड़ता है। जबकि महिलाओं ने कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाकर यह साबित कर दिया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं और सही व बराबर का मौका मिले तो वे हर तरह की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकती हैं। बराबरी के इस अधिकार को लेकर अपने हक में लड़ाई आज भी ज़ारी है।

Women’s Equality Day 2022: थीम/विषय (Theme)

यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि इस वर्ष महिला समानता दिवस की थीम पिछले वर्ष की तरह ही है, जो कि “हार्ड वोन … नॉट डन (Hard Won…Not Done)” है। पिछले साल, “हार्ड वोन (Hard Won)” सार्वभौमिक मताधिकार फोकस में था। और इस वर्ष, यह लैंगिक समानता “पूरा नहीं हुआ” पर ध्यान केंद्रित किया गया है।


भले ही अमेरिका में महिलाओं ने 1920 में मतदान का अधिकार हासिल किया, लेकिन यह आंदोलन अभी भी ज़ारी है, अब एलजीबीटीक्यूआईए + (LGBTQIA+), अश्वेत महिलाओं (Black women), विभिन्न रंगों की महिलाओं (women of colour), इंडीजीनियस लोगों (एक ही स्थान के लोग, एक ही क्षेत्र का जन – समूह) आदि सहित विविध समुदायों में विस्तार हो रहा है।

Women’s Equality Day 2022: तथ्य (Facts)

महिला समानता दिवस 2022 से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं:


  • अमेरिकी कांग्रेस ने 4 जून, 1919 को अमेरिकी संविधान में उन्नीसवां संशोधन पारित किया।
  • 18 अगस्त, 1920 को 19वें संशोधन को मंजूरी दी गई और सभी अमेरिकी महिलाओं को वोट देने के अधिकार की गारंटी दी गई।
  • 26 अगस्त, 2022 को अमेरिकी संविधान में 19वें संशोधन की 102वीं वर्षगांठ के रूप में चिह्नित किया जाएगा।
  • 26 अगस्त, 1970 को आयोजित उन्नीसवें संशोधन की 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय महिला संगठन (National Organization for Women (NOW)) ने समान अधिकार प्राप्त करने के लिए महिलाओं द्वारा एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन “समानता के लिए हड़ताल (Strike for Equality)” का आयोजन किया।


More Links:

adda247

 

FAQs: Women’s Equality Day 2022

Q.1 When is Women’s Equality Day 2022 celebrated?

Ans. Women’s Equality Day 2022 is celebrated on 26th August 2022.


Q.2 Why do we observe Women’s Equality Day on 26th August?

Ans. Women’s Equality Day is observed on 26th August to celebrate the anniversary of the 19th Amendment in which the women are given the right to vote.

Q.3 When was the first Women’s Equality Day commemorated?

Ans. The first Women’s Equality Day was commemorated in 1972.

Recent Posts: 

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

India Post Salary 2022 For MTS, Mailguard & Postman_70.1

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *