Latest Hindi Banking jobs   »   International Youth Day 2022 in Hindi:...

International Youth Day 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022, जानें इसका इतिहास, उद्देश्य और थीम

International Youth Day 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022, जानें इसका इतिहास, उद्देश्य और थीम | Latest Hindi Banking jobs_3.1


International Youth Day 2022 in Hindi: युवाओं की समस्याओं को पहचानने और उन पर ध्यान दिलाने के लिये प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज़, कार्यों और उनके द्वारा किए गये आविष्कार को देश–दुनिया तक पहुंचाना है। युवाओं की समस्याओं को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचाना है। कोरोना के बाद पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्राम आयोजित किया जाएगा इस दौरान विभिन्न मुद्दे पर चर्चा होगी और राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दे में अपनी बात रखी जाएगी।

किसी भी देश का भविष्य वहां पर मौजूद कार्यशील और योग्य युवाओं की जनसंख्या के आधार पर द्वारा आंका जाता है। देश में कार्यशील और शिक्षित युवाओं के बलबूते कोई भी देश जल्द ही तरक्की कर सकता है। किसी भी देश का युवा उस देश की रीढ़ की हड्डी होता है।


Note: राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।



Important Days in August 2022



International Youth Day: इतिहास (History)


  • संयुक्त राष्ट्र ने 17 दिसंबर, 1999 को इस दिन को प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 
  • यह संयुक्त राष्ट्र महासभा में, लिस्बन में युवाओं के कल्याण के लिये ज़िम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा की गई एक सिफारिश पर आधारित था।
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त, 2000 को मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था।



International youth day 2022: उद्देश्य (Objective)


  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है सामाजिक, आर्थिक और राजनीती के मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा करना।
  • ग़रीबी उन्मूलन एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवा लोगों की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है। 



International youth day 2022: थीम/विषय (Theme)


इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम/विषय “अंतर पीढ़ीगत एकजुटता: सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना (Intergenerational solidarity: Creating a World for all Ages)” है। 

इसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals (SDGs)) को प्राप्त करने के लिए दुनिया को सभी पीढ़ियों की पूरी क्षमता का लाभ उठाना। सतत विकास के लिए पीढ़ियों में एकजुटता बहुत महत्वपूर्ण है। हमें सफल और न्यायसंगत अंतर-पीढ़ी के संबंधों और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि “कोई भी पीछे न छूटे (No one is left behind)।”



More Link:

International Day of the World’s Indigenous People 2022


Latest Notifications:


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *