Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 6 सितम्बर 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 6 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करने के लिए अब से दैनिक स्तर पर आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है, जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 06 सितम्बर 2019 में हम आपको   वाक्यों में त्रुटियाँ पर आधारित प्रश्नों को उपलब्ध करा रहे हैं.   

Directions (1-15) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिसमें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं है। त्रुटि अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटिरहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटिरहित’ दीजिए।     

Q1. इतने दिन की (a)/ उदासी के बाद (b)/ उसके चहरे पर (c)/ आज हँसी दिखाई पड़ी है। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e) 
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   


Q2. देखो, यदि आप अपनी (a)/ और अपनी परिवार की (b)/ भलाई चाहते हो तो (c)/ तुरन्त यहाँ से चले जाओ। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

Q3. जब से मिठाई (a)/ घर में आई है (b)/ तभी से मिठाई खाने के लिए (c)/ रवि सत्याग्रह कर रहा है। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 3 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

Q4. घर की सभी (a)/ सदस्यों से यह (b)/ अपेक्षित है कि वे (c)/ सद्भावना  से रहें । (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

Q5. कामकाज कितना भी है (a)/ लेकिन व्यक्ति को (b)/ खाना समय पर ही (c)/ खा लेना चाहिए। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 3 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

6. क्या तुम (a)/ इतना भी नहीं जानते (b)/ कि प्रकृति ने रात्रि (c)/ विश्राम ने लिए बनाया है। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 1 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

7. जब यह कत्ल हुआ (a)/ तभी यात्रियों का (b)/ एक झुंड (c)/ वहाँ से गुज़र रहा था। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 3 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

8. हम लोग को (a)/ उस सैर में (b)/ जो आनन्द आया (c)/ वह वर्णनातीत है। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

9. अचानक उनका यह (a)/ अनावश्यक प्रश्न सुनकर (b)/ मेरा पारा एकदम (c)/ चढ़ चुका था। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   
   

10. इस पुस्तक के विकास में (a)/ अनेक अध्यापक, शिक्षाविदों (b)/ का सहयोग (c)/ मिला है। (d)/ कोई त्रुटि नहीं (e) 
 L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   
 

11.सच्चा वीर है(a)/ जो कभी युद्ध से (b)/ पीठ दिखाकर दौड़ नहीं जाता (c)/ बल्कि शत्रु का डटकर सामना करता है।(d)/ कोई त्रुटि नहीं (e) 
L1Difficulty 3 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

12.आजकल भारत के(a)/ कारखानों से एक से(b)/ बढ़कर श्रेष्ठतम वस्तुएं(c)/ बनकर निकल रही है।(d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

13.छायावादी कवि श्री महादेवी वर्मा ने(a)/ केवल काव्य की रचना(b)/ नहीं की वे सफल गद्य(c)/ लेखिका भी थी(d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 3 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

14.साहित्य रचना के लिए प्रयुक्त(a) भाषा लोक भाषा की (b) कार्य करते हुए भी (c)उससे भिन्न होती है।(d)/ कोई त्रुटि नहीं (e) 
L1Difficulty 2 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   

15. कम्पनी द्वारा निर्धारित(a)/ नये नीतियों से लोगों को(b)/ काफी परेशानी का (c)/सामना करना पड़ा।(d)/ कोई त्रुटि नहीं (e)
L1Difficulty 3 
QTags वाक्य में त्रुटी से सम्बन्धित प्रश्न 
QCreator Narayan Singh   


 उत्तर   

S1. Ans. (a):     
Sol.  यहाँ ‘इतने दिन की’ के स्थान पर ‘इतने दिनों की’ का प्रयोग उचित है।
S2. Ans. (b)
Sol. यहाँ ‘और अपनी परिवार की’ के स्थान पर ‘और अपने परिवार की’ का प्रयोग उचित है।
S3. Ans. (d)
Sol. यहाँ ‘रवि सत्याग्रह कर रहा है’ के स्थान पर ‘रवि हठ कर रहा है’ का प्रयोग उचित है।
S4. Ans. (a)
Sol.  यहाँ ‘घर की सभी’ के स्थान पर ‘घर के सभी’  का प्रयोग उचित है।
 S5. Ans. (a)
Sol. यहाँ ‘कामकाज कितना भी है’ के स्थान पर ‘कामकाज कितना भी हो’ का प्रयोग उचित है।
S6. Ans. (d) :
Sol.  यहाँ ‘विश्राम ने लिए बनाया है’ के स्थान पर ‘विश्राम के लिए बनाया है’ का प्रयोग उचित है।
S7. Ans. (c) :
Sol.यहाँ ‘एक झुण्ड’ के स्थान पर ‘एक कारवां’ का प्रयोग उचित है।
S8. Ans. (a)
Sol. यहाँ ‘हम लोग को’ के स्थान पर ‘हमें’ का प्रयोग उचित है।
 S9. Ans. (d)
Sol. यहाँ ‘चढ़ चुका था’ के स्थान पर ‘चढ़ गया’ का प्रयोग उचित है।
S10. Ans. (a) : 
Sol. यहाँ ‘इस पुस्तक के विकास में’ के स्थान पर ‘इस पुस्तक के प्रकाशन में’ का प्रयोग उचित है।
S11. Ans. (c):         
Sol.  यहाँ ‘पीठ दिखाकर दौड़ नहीं जाता’ के स्थान पर ‘पीठ दिखाकर भाग नहीं जाता’ का प्रयोग उचित है।
S12. Ans. (c):         
Sol.  यहाँ ‘बढ़कर श्रेष्ठतम वस्तुएं’ के स्थान पर ‘बढ़कर श्रेष्ठ वस्तुएं’ का प्रयोग उचित है।
S13. Ans. (a):         
Sol. यहाँ ‘छायावादी कवि श्री महादेवी वर्मा ने’ के स्थान पर ‘छायावादी कवयित्री श्री महादेवी वर्मा ने’ का प्रयोग उचित है।

S14. Ans. (b):         
Sol. यहाँ ‘लिए लोक भाषा की’ के स्थान पर ‘लिए लोक भाषा का’ का प्रयोग उचित है।

S15. Ans. (b):         
Sol. यहाँ ‘नये नीतियों से लोगों को’ के स्थान पर ‘नई नीतियों से लोगों को’ का प्रयोग उचित है।   

        आप इन्हें भी देखें –

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *