Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 12 सितम्बर 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 12 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करने के लिए अब से दैनिक स्तर पर आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है, जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 12 सितम्बर 2019 में हम आपको  विविध प्रकार के प्रश्न- 3 प्रदान कर रहे हैं.   

निर्देश (1-15) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, विलोम, मुहावरे-लोकोक्तियाँ, पर्यायवाची दिए गए हैं। प्रश्न के नीचे उसके पांच विकल्प दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।  
 
Q1. ‘उदार’ शब्द का विलोम है-
(a) उदय
(b) कृपण
(c) अगूढ़
(d) उन्मूलन
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. ‘प्रभु’ शब्द का विलोम है-
(a) स्तुति
(b) विनीत
(c) भृत्य
(d) प्रलय
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3.  ‘मार मार कर हकीम बनाना’  लोकोक्ति का अर्थ है – 
(a) जबरदस्ती आगे बढ़ाना
(b) चुप हो जाना
(c) अशांति फैलाना
(d) रंग उड़ जाना
(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. ‘प्रचण्ड’ का पर्यायवाची शब्द है-
(a) वक्र
(b) उग्र
(c) खड़ग
(d) निष्कर्ष
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. ‘आलोचना करने वाला’ के लिए एक शब्द है-
(a) अभिव्यक्त
(b) रूपक
(c) आलोचक
(d) शाकाहारी
 (e) इनमें से कोई नहीं 

Q6. ‘जिसकी समानता न प्रकट की जा सके’ के लिए एक शब्द है-
(a) अनुपम
(b) अनुभूत
(c) भाष्य
(d) यायावार
 (e) इनमें से कोई नहीं 

Q7.  ‘प्रवेश’ शब्द का विलोम है-
(a) सार्थक
(b) निकास
(c) प्रौढ़
(d) दुर्बल
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. ‘परतंत्र’ शब्द का विलोम है-
(a) स्वतंत्र
(b) अंधकार
(c) पक्ष
(d) सौम्य
(e) इनमें से कोई नहीं   

Q9. ‘चमक’ का पर्यायवाची शब्द है-
(a)   गात
(b) दिवस
(c) दीप्ति
(d) वंचित
(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. साहित्यिक रचना के लिए  _____ भाषा लोकभाषा का कार्य करते हुए भी उससे भिन्न होती है। 
(a) व्याकुल
(b) धरोहर
(c) दूषित
(d) प्रयुक्त
(e) इनमें से कोई नहीं

Q11. ‘तीन माह में एक बार होने वाला’ के लिए एक शब्द है-  
(a) तिगुना
(b) त्रैमासिक 
(c) द्विमासिक
(d) वार्षिक
 (e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. भाषा का प्रयोग दो रूपों में किया जा सकता है- एक तो सामान्य जिससे लोक में ________ होता है तथा दूसरा साहित्य रचना के लिए, जिसमें प्राय: _________ भाषा का प्रयोग किया जाता है। 
(a) कार्य, रचनात्मकता
(b) विनिमय, काव्यात्मक
(c) व्यवहार, आलंकारिक
(d) संचालन, भावात्मक
(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. औद्योगिक विकास और भौतिक ________प्राप्त करने के उद्देश्य से आज मानव _______के संतुलन को समाप्त करता जा रहा है। 
(a) विकास, कृत्रिमता
(b) समृद्धि, पर्यावरण
(c) साधन, ईश्वर
(d) वृद्धि, पृथ्वी
(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. इंटरनेट विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की श्रेष्टतम सौगातों में से एक है, लेकिन _______ यह है कि जैसे-जैसे इंटरनेट हमारे जीवन को सुगम व गतिशील बना रहा है, वैसे-वैसे इससे जुड़े खतरों की _______ भी बढ़ती जा रही है। 
(a) विवाद, परिभाषा
(b) यथार्थ, संख्या
(c) विडम्बना, आशंका
(d) विकृति, स्थिति
(e) इनमें से कोई नहीं

Q15. विचार-विनिमय के लिए केवल मनुष्य को ही ______ का वरदान प्राप्त है, पशु पक्षी अपने भाव और विचार शारीरिक ________ और संकेतों द्वारा प्रकट करते हैं। 
(a) व्यंजन, पहचान
(b) कहने, स्थितियों
(c) विवेक, क्रियाओं
(d) वाणी, मुद्राओं
(e) इनमें से कोई नहीं

 उत्तर 

S1. Ans.  (b)
Sol. ‘उदार’ शब्द का विलोम कृपण है। 
S  2. Ans. (c)
Sol.  ‘प्रभु’ शब्द का विलोम भृत्य है।   
S 3. Ans. (a )
Sol. ‘मार मार कर हकीम बनाना’  लोकोक्ति का अर्थ ‘जबरदस्ती आगे बढ़ाना’ है।
S 4. Ans. (b)
Sol. ‘प्रचण्ड’ का पर्यायवाची शब्द उग्र है।     
S5. Ans. (c):     
Sol. ‘आलोचना करने वाला’ के लिए एक शब्द ‘आलोचक’ है।
S6. Ans. (a):     
Sol. ‘जिसकी समानता न प्रकट की जा सके’ के लिए एक शब्द ‘अनुपम’ है।
 S7. Ans. (b):       
Sol. ‘प्रवेश’ शब्द का विलोम ‘निकास’ है।
S8. Ans. (a):         
Sol. ‘परतंत्र’ शब्द का विलोम ‘स्वतंत्र’ है। 
 S9. Ans. (c):         
Sol. ‘चमक’ का पर्यायवाची शब्द ‘दीप्ति’ है। 
S10. Ans. (d):         
Sol. साहित्यिक रचना के लिए प्रयुक्त भाषा लोकभाषा का कार्य करते हुए भी उससे भिन्न होती है। 
S11. Ans. (b):       
Sol. ‘तीन माह में एक बार होने वाला’ के लिए एक शब्द ‘त्रैमासिक’ है।   
S12. Ans. (c)
S13. Ans. (b)
S14. Ans. (c)
S15. Ans. (d)





    इन्हें भी पढ़ें  :

  1.  IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावलियां 2019
  2. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा मुफ्त प्रैक्टिस सेट
  3. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स 


IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 12 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_4.1




IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 12 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_5.1


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *