Latest Hindi Banking jobs   »   SBI CBO Syllabus

SBI CBO Exam 2026: नया सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और इंटरव्यू डिटेल – बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका

SBI CBO Syllabus और Exam Pattern 2026: SBI CBO भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आ गया है। ऐसे सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना समय गंवाए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

SBI CBO परीक्षा में सफलता पाने के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की स्पष्ट समझ बेहद जरूरी है। SBI CBO सिलेबस 2026 में मुख्य रूप से अंग्रेज़ी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर एप्टीट्यूड जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

इस पोस्ट मे हमने SBI CBO सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 की पूरी जानकारी दी गई है, आपकी SBI CBO परीक्षा की तैयारी मे आपकी मदद करेगा.

SBI CBO भर्ती 2026: 2050 पदों पर निकली बंपर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू जानें पूरी डिटेल्स

 

SBI CBO सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न 2026 क्यों है जरूरी?

SBI CBO सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026 उम्मीदवारों को यह समझने में मदद करता है कि

  • कौन-कौन से विषय पढ़ने हैं
  • परीक्षा का फॉर्मेट क्या होगा
  • चयन प्रक्रिया किन चरणों में होगी

SBI CBO भर्ती 2026 खास तौर पर अनुभवी बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए लाई गई है, जिससे वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक स्थायी और प्रतिष्ठित करियर बना सकें।

SBI CBO परीक्षा पैटर्न 2026 (ऑब्जेक्टिव टेस्ट)

SBI CBO परीक्षा 2026 में ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट शामिल है, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे होगी।

सेक्शन प्रश्न अंक समय
अंग्रेज़ी भाषा 30 30 30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान 40 40 40 मिनट
सामान्य जागरूकता / अर्थव्यवस्था 30 30 30 मिनट
कंप्यूटर एप्टीट्यूड 20 20 20 मिनट
कुल 120 120 2 घंटे

SBI CBO डिस्क्रिप्टिव परीक्षा पैटर्न 2026

ऑब्जेक्टिव परीक्षा के बाद डिस्क्रिप्टिव टेस्ट लिया जाएगा।

विषय प्रश्न अंक समय
पत्र लेखन 1 25 30 मिनट
निबंध (बैंकिंग विषय) 1 25
कुल 2 50 30 मिनट

SBI CBO सिलेबस 2026 (विषय-वार)

अंग्रेज़ी भाषा सिलेबस

  • क्लोज टेस्ट
  • एरर स्पॉटिंग
  • सेंटेंस करेक्शन
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • पैरा जंबल
  • फिल इन द ब्लैंक्स
  • वर्ड यूसेज व मिसस्पेल्ड

सामान्य जागरूकता / अर्थव्यवस्था

  • राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • RBI से जुड़ी खबरें
  • बैंकिंग और बीमा समाचार
  • सरकारी योजनाएं
  • इंडेक्स और रैंकिंग
  • अवॉर्ड्स और सम्मान
  • स्टैटिक GK

कंप्यूटर ज्ञान (रीजनिंग सहित)

पिछले वर्षों में इस सेक्शन में रीजनिंग आधारित प्रश्न अधिक पूछे गए हैं।

  • पज़ल (सीटिंग, फ्लोर, बॉक्स आदि)
  • सायलोज़िज़्म
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • इनपुट-आउटपुट
  • ब्लड रिलेशन
  • दिशा ज्ञान
  • डेटा सफिशिएंसी

बैंकिंग ज्ञान (सबसे अधिक वेटेज)

  • मौद्रिक नीति
  • RBI की संरचना
  • बेसल नॉर्म्स
  • NPA व SARFAESI
  • NBFC
  • NPCI
  • फाइनेंशियल मार्केट
  • SBI की नई पहल

SBI CBO इंटरव्यू 2026

SBI CBO इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का अंतिम और निर्णायक चरण है।

  • इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा
  • ऑनलाइन परीक्षा का वेटेज: 75%
  • इंटरव्यू का वेटेज: 25%
  • इंटरव्यू क्लियर करना अनिवार्य
  • फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित + इंटरव्यू अंकों से बनेगी

 

Related Post
What is SBI Circle-Based Officer SBI CBO Previous Year Question Papers 
SBI CBO Salary SBI CBO Cut- Off

 

prime_image

FAQs

SBI CBO परीक्षा 2026 में कितने चरण होते हैं?

ऑनलाइन परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, इंटरव्यू और LPT।

क्या SBI CBO परीक्षा हिंदी में दी जा सकती है?

हाँ, परीक्षा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में होती है।

क्या SBI CBO परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग है?

नहीं, SBI CBO परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.

SBI CBO परीक्षा 2026 के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कितने सेक्शन हैं?

SBI CBO परीक्षा 2026 के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में 4 सेक्शन हैं।

SBI CBO में सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन कौन सा है?

बैंकिंग ज्ञान, क्योंकि इसका वेटेज सबसे अधिक है।

इंटरव्यू में कितने अंक होते हैं?

इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होता है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me