Latest Hindi Banking jobs   »   LIC Assistant

LIC Assistant Notification 2026 जल्द होगा जारी: 9500+ पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है, देश के बीमा क्षेत्र की सबसे बड़े संस्थान, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बहुत जल्द LIC Assistant Notification 2026 जारी होने वाला है और इस बार 9500+ पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि पिछली बार यह भर्ती 2019 में आई थी, यानी करीब 7 साल बाद फिर से इतना बड़ा मौका मिलने जा रहा है।

अगर आप बैंकिंग या इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए Golden Opportunity साबित हो सकती है।

कब आएगा LIC Assistant Notification 2026?

  • नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना: अप्रैल 2026
  • Prelims परीक्षा: 19 जून 2026 से शुरू
  • Vacancy: 9500+ (Expected)

क्यों खास है LIC भर्ती

  • लंबे समय बाद (2019 के बाद) बड़ी भर्ती
  • 9000+ से ज्यादा पद
  • ग्रेजुएट लेवल के लिए शानदार मौका
  • Insurance sector में स्थिर और सम्मानजनक नौकरी

यही कारण है कि इस भर्ती में competition भी काफी ज्यादा रहने वाला है।

LIC Assistant Notification 2026 PDF

जैसे ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगा, इसमें सभी डिटेल जैसे category-wise vacancy, exam pattern और eligibility साफ हो जाएगी। यहाँ हम LIC Assistant Notification 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक देंगे-

Click Here to Download – LIC Assistant Notification 2026

LIC Assistant चयन प्रक्रिया 2026

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा:

  1. Prelims Exam
  2. Mains Exam
  3. Language Proficiency Test (LPT)

फाइनल सिलेक्शन Mains + LPT के आधार पर होगा।

तैयारी कैसे शुरू करें? (Smart Strategy)

  • रोजाना Current Affairs + Static GK पढ़ें
  • Reasoning और Quant के basics मजबूत करें
  • Previous Year Papers जरूर solve करें
  • Mock Tests के जरिए speed और accuracy बढ़ाएं
  • Daily 4–5 घंटे consistency बनाए रखें

अभी से तैयारी शुरू करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

LIC Assistant Salary & Career Growth

  • शुरुआती सैलरी: ₹30,000 – ₹35,000 (Approx)
  • सरकारी सुविधाएं + Job Security
  • Promotion के अच्छे अवसर

क्या करें उम्मीदवार?

LIC Assistant Notification 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। 9500+ वैकेंसी और लंबे समय बाद आई इस भर्ती को हल्के में लेना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

अगर आप अभी से तैयारी शुरू करते हैं, तो इस बार selection आपके हाथ में हो सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि LIC Assistant 2026 में आपका selection हो, तो आज से ही preparation शुरू करें — यही सही समय है

prime_image

FAQs

LIC Assistant Notification 2026 कब आएगा?

अप्रैल 2026 में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

LIC Assistant में कितनी वैकेंसी आएंगी?

लगभग 9500+ पदों पर भर्ती होने की संभावना है।

LIC असिस्टेंट 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

LIC असिस्टेंट 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता यह है कि एक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

LIC असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

LIC असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है.

LIC Assistant परीक्षा कब होगी?

Prelims परीक्षा 19 जून 2026 से शुरू हो सकती है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me