IBPS ने हाल ही में IBPS क्लर्क भर्ती 2025-26 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है इसके रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए है वी अब यहाँ जान सकते है कि उन्हे कितनी सैलरी दी जाएगी
IBPS क्लर्क पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, यूको बैंक आदि में नौकरी करने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, और हाउस रेंट अलाउंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। ये सभी लाभ इस नौकरी को और भी आकर्षक बनाते हैं और उम्मीदवारों को अपने करियर में संतुलन और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
Check Now,
IBPS Clerk फाइनल Cut Off 2026- जानिए इस बार कितने नंबर हुआ उम्मीदवारों का चयन
IBPS Clerk Salary Structure 2026
नेट वेतन (Net Salary): ₹47,345.10
(Rupees Forty Seven Thousand Three Hundred Forty Five And Ten Paise Only)
वेतन अर्जन (Salary Earnings)
| क्रम संख्या | विवरण (Particulars) | राशि (₹) |
|---|---|---|
| 1 | Basic Pay | ₹26,730.00 |
| 2 | Dearness Allowance | ₹5,731.39 |
| 3 | House Rent Allowance (HRA) | ₹2,941.76 |
| 4 | Special Allowance | ₹7,083.45 |
| 5 | Conveyance Allowance | ₹1,019.75 |
| 6 | DA on SPL Allow. | ₹1,414.57 |
| 7 | Special Pay -1 | ₹1,970.00 |
| 8 | Arrears | ₹4,372.18 |
| 9 | BANK NPS Contribution | ₹5,273.00 |
| कुल वेतन (Gross Salary) | ₹56,536.10 |
आईबीपीएस क्लर्क में बेसिक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी उम्मेदवार को उसकी पोस्टिंग के आधार पर दिए जाते हैं। TA, DA, HRA जैसे अन्य भत्तों को भी उम्मीदवार के वेतन में जोड़ा जाता है.
वेतन कटौती (Salary Deductions)
| क्रम संख्या | विवरण (Particulars) | राशि (₹) |
|---|---|---|
| 1 | NPS Contribution | ₹9,041.00 |
| 2 | Medical Welfare | ₹150.00 |
| कुल कटौती (Total Deductions) | ₹9,191.00 |
IBPS Clerk Salary Slip
अब यहाँ IBPS क्लर्क की सैलरी स्लिप देख सकते हैं। सैलरी स्लिप पर विवरण उम्मीदवारों के स्थान के अनुसार भिन्न हो सकता है-

IBPS क्लर्क को सैलरी के साथ मिलेंगे ये भत्ते
| IBPS Clerk Allowances | |
|---|---|
| Special Allowance | 7.5% of the basic pay, after completion of 1 year it may increase from 400 to 500 |
| Dearness Allowance | It is 19.83% of the basic pay which is revised quarterly |
| House rent allowance | It depends on the posting of the location. It is highest at 8.5%in the metropolitan cities. |
| Travel Allowance | These expenses are reimbursed by the banks(on official tours and travels only) |
| Medical Allowance | It is 2000/per year. |
IBPS Clerk Promotion : पदोन्नति
- IBPS क्लर्क व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है. जब कोई व्यक्ति बैंक क्लर्क के रूप में काम करता है तो वह अपनी क्षमता के अनुसार, अपनी योग्यता को साबित करने के लिए अलग-अलग तरीके से बैंक के कार्यों और अवसरों को सीखता है. एक क्लर्क को पदोन्नति के लिए आवेदन करने से पहले कम से कम 3 साल की सेवा करनी होगी. उसके बाद ही उसको प्रमोशन का मौका मिलता है.
- एक क्लर्क को अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति मिल सकती है. उन्हें एक लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण करनी होगी, जो बैंक द्वारा आंतरिक रूप से आयोजित की जाती है. क्लर्क को एक प्रशिक्षु अधिकारी और फिर एक परिवीक्षाधीन अधिकारी(प्रोवेशनरीबी ऑफिसर) बनने का मौका दिया जाता है। उसे JAIIB और CAIIB से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.
- यदि कोई उम्मीदवार JAIIB और CAIIB के माध्यम से आवेदन कर रहा है, तो उसे भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए.
- Bank Clerk
- Officer / Assistant Manager
- Manager
- Senior Manager
- Chief Manager
- Asst. General Manager
- Deputy General Manager
- General Manager
IBPS Clerk Job Profile:
- आईबीपीएस क्लर्क(IBPS Clerk) देश के किसी भी बैंक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। वे ग्राहकों के साथ संपर्क का एक बिंदु भी हैं और प्रश्नों को हल करने और ग्राहकों द्वारा सामना की जाने वाली विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रवृत्त होते हैं। आईबीपीएस क्लर्क कई भूमिकाएं निभा सकता है जैसे लोन क्लर्क, अकाउंट क्लर्क, डाटा एंट्री क्लर्क, और ऑफिस क्लर्क कई अन्य भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के साथ जॉब प्रोफाइल की जांच यहां की जा सकती है।
- किसी बैंक में क्लर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. वह बैंक में ग्राहक के साथ सीधे संपर्क करता है और ग्राहक की समस्याओं का निवारण करता है, सभी प्रकार की नकदी का प्रबंधन भी क्लर्क ही करता है. सभी आईबीपीएस क्लर्क को अच्छा वेतन और लाभ तो मिलता ही है, साथ में उसके पास बैंकिंग कार्यों के बारे में बहुत कुछ सीखने का अवसर है.
- क्लर्क को सिंगल विंडो ऑपरेटर के रूप में भी जाना जाता है. क्लर्क विभिन्न नियमों और औपचारिकताओं के माध्यम से ग्राहकों का मार्गदर्शन करने का प्रयास करता है। वह बैंक और ग्राहकों के बीच एक सेतु की तरह कार्य करता है. एक क्लर्क विभिन्न प्रकार की भूमिका निभाता है। क्लर्क बैंक में लोन क्लर्क, अकाउंट क्लर्क, डाटा एंट्री क्लर्क और ऑफिस क्लर्क आदि के रूप में कार्य करते हैं.
IBPS Clerk Responsibilities: IBPS क्लर्क के कार्य
-IBPS Clerk Job Profile in Hindi
- ग्राहकों के लिए पासबुक अपडेट करना.
- पासबुक जारी करना, नकद रसीदें, चाबियां संभालना, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि.
- बैंकों के दस्तावेज जैसे खाता बही, बैलेंस शीट आदि को बनाए रखना.
- नकद निकासी की मंजूरी।
- ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं और बैंक की नई नीतियों के बारे में जानकारी देना.
- ग्राहकों के प्रश्नों का समाधान करना और उनकी मदद करना.
- बैंक में क्लर्क दस्तावेजों और स्टेटमेंट(बयानों) को सत्यापित करता हैं.
- नियमित अंतराल पर बैंक पासबुक को अपडेट करना.
- बैंक में नगद और विभिन्न दस्तावेजों आदि के लिए एक क्लर्क ही जिम्मेदार होता है.
- वह ग्राहक द्वारा निकासी पर प्रतिबंध लगाता है.
- वह बैंक बैलेंस शीट, खाता बही इत्यादि जैसे विभिन्न चीजों की देख रेख करता है.
- वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है और ग्राहक की समस्या का समाधान करता है.
- राजकोष कार्यों में भाग लेना, नकदी का वितरण, नक
- कोई अन्य विविध कार्य.


RBI असिस्टेंट को मिलेगी ₹58,000+ सैलरी, ...
SBI Clerk Salary 2026: जानिए सिलेक्शन के...
IBPS RRB PO Salary: ऑफिसर स्केल-1 को इतन...



