Latest Hindi Banking jobs   »   SBI PO vs IBPS PO vs...

SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO: कौन-सी बैंक जॉब है सबसे बेहतर? सैलरी, पोस्टिंग या प्रमोशन की पूरी तुलना

बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है – SBI PO, IBPS PO और RRB PO में कौन-सी जॉब बेहतर है? ये तीनों ही परीक्षाएं देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग भर्तियों में गिनी जाती हैं और चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर नियुक्त किया जाता है।

हालांकि नाम एक जैसा होने के बावजूद इन तीनों पदों में सैलरी स्ट्रक्चर, वर्क कल्चर, पोस्टिंग लोकेशन, प्रमोशन पॉलिसी और सुविधाओं में बड़ा अंतर होता है। यही वजह है कि सही जानकारी के अभाव में कई उम्मीदवार गलत विकल्प चुन लेते हैं।

इसीलिए आज हम यहां SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO की पूरी, पॉइंट-टू-पॉइंट तुलना बताएंगे, ताकि आप अपनी प्राथमिकता, लाइफस्टाइल और करियर गोल्स के हिसाब से सबसे सही बैंक PO जॉब चुन सकें और भविष्य में पछतावा न हो।

SBI PO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी- 1500 वैकेंसी -जानें पूरी डिटेल

SBI PO Notification 2026 में इस बार क्या है नया? – जानें पूरी डिटेल्स

SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO – पूरी तुलना तालिका

SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO: कौन है सबसे बेहतर
पैरामीटर SBI PO IBPS PO RRB PO (IBPS RRB PO)
प्रारंभिक बेसिक पे ₹48,480 + 4 एडवांस इन्क्रीमेंट ₹48,480 ₹48,480
पे स्केल ₹48,480 – ₹85,920 ₹48,480 – ₹85,920 ₹48,480 – ₹85,920
इन-हैंड सैलरी (लगभग) ₹80,000+ ₹70,000 – ₹76,000 ₹74,000 – ₹75,000
सैलरी ग्रोथ स्पीड सबसे तेज अच्छी मध्यम
पोस्टिंग नेचर ऑल इंडिया ऑल इंडिया फिक्स्ड रीजन (ग्रामीण/सेमी-अर्बन)
हाउसिंग सुविधा मजबूत लीज + बैंक क्वार्टर लीज सुविधा सीमित / बैंक-वाइज
मेडिकल कवरेज कैशलेस, बड़ा नेटवर्क स्टैंडर्ड बेसिक
ट्रैवल / पेट्रोल रीइम्बर्समेंट अधिक उपलब्ध सीमित
पेंशन स्ट्रक्चर कंन्ट्रिब्यूटरी पेंशन फंड NPS NPS
लोन बेनिफिट्स होम/कार/पर्सनल पर बेस्ट रेट कंसेशनल सीमित

इन तीनों में क्या है खास?

यहाँ इस लेख में हमने SBI PO vs IBPS PO vs RRB PO – तीनों प्रोफाइल के पैरामीटर जैसे सैलरी, वर्क कल्चर, प्रमोशन, जॉब लोकेशन और ग्रोथ की तुलना की है, जिससे आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें

SBI PO – अगर आप चाहते हैं High Salary + Prestige + Career Growth

  1. प्रोफेशनली डिमांडिंग
  2. बड़ी ब्रांच में पोस्टिंग
  3. लीडरशिप और इंटरनैशनल मौके
  4. लेकिन वर्क प्रेशर भी ज्यादा

IBPS PO – अगर आप चाहते हैं संतुलित वर्क लाइफ

  1. कई पब्लिक सेक्टर बैंकों में चयन
  2. लोकेशन रैंडम लेकिन manageable
  3. अच्छा प्रमोशन स्कोप
  4. सैलरी और सुविधाएं अच्छी

RRB PO – अगर आप हैं ग्रामीण क्षेत्र से और चाहते हैं स्टेबल जीवन

  1. पोस्टिंग अपने राज्य में
  2. कम टारगेट और वर्कलोड
  3. घर के पास नौकरी पाने का अवसर
  4. लेकिन ग्रोथ और सैलरी में सीमाएं

किसे चुनें – आपके लिए कौन-सा होगा बेहतर विलकप?

वैसे तीनों ही जॉब बैंकिंग की सबसे डिमांडिंग नौकरियों मे से के है, यहाँ दी गई जानकारी आपको अपने लिए इनमें से सही करियर विकल्प चुनने मे मदद कर सकती है-

आप चाहते हैं तो चुनें
हाई सैलरी और ग्लैमर SBI PO
बैलेंस्ड लाइफ और स्थायित्व IBPS PO
घर के पास सरकारी नौकरी RRB PO

आखिर मे-

  • अगर आप हाई सैलरी, फास्ट प्रमोशन और प्रीमियम सुविधाएं चाहते हैं, तो SBI PO सबसे बेहतर विकल्प है।
  • अगर आप बैलेंस्ड वर्क-लाइफ और ऑल इंडिया पोस्टिंग चाहते हैं, तो IBPS PO अच्छा ऑप्शन है।
  • वहीं, RRB PO उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर है जो ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टिंग और अपेक्षाकृत स्थिर जीवन चाहते हैं।

FAQs

SBI PO, IBPS PO और RRB PO में सैलरी में सबसे अधिक कौन देता है?

SBI PO की सैलरी सबसे अधिक होती है, जो ₹13 लाख से ₹20.43 लाख तक CTC जाती है।

प्रमोशन स्कोप किसमें सबसे अच्छा है?

SBI और IBPS दोनों में प्रमोशन स्कोप अच्छा है, लेकिन SBI में विदेशी पोस्टिंग का भी अवसर होता है।

क्या RRB PO की नौकरी स्थाई होती है?

हां, RRB PO की नौकरी स्थाई होती है और होम स्टेट में पोस्टिंग मिलने की संभावना अधिक होती है।

वर्क प्रेशर कहां ज्यादा होता है?

SBI PO में सबसे अधिक वर्क प्रेशर होता है, जबकि RRB PO में सबसे कम।

कौन सी पोस्ट सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रामीण अभ्यर्थियों के लिए बेहतर है?

RRB PO, क्योंकि यह ग्रामीण बैंकों के लिए होता है और पोस्टिंग भी अपने क्षेत्र में मिलती है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.