IBPS PO Score Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट @ibps.in पर IBPS PO Prelims परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है, जो 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी.
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा स्कोर कार्ड 2026 में उम्मीदवार CRP PO/MT-XVI के तहत आयोजित IBPS PO Prelims परीक्षा में प्राप्त अपने Section-wise अंक, कुल स्कोर और कट ऑफ की जानकारी स्कोरकार्ड के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार यहाँ IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा स्कोर कार्ड 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Section-wise Marks, Total Score, डाउनलोड करने का तरीका और Cut Off आदि चेक कर सकते हैं।
IBPS PO प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2026 में क्या मिलेगा?
स्कोरकार्ड केवल क्वालिफाई या नॉन-क्वालिफाई स्थिति नहीं बताता, बल्कि उम्मीदवार के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी देता है। इसमें निम्न विवरण देखे जा सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख
- श्रेणी (Category)
- English Language के अंक
- Quantitative Aptitude के अंक
- Reasoning Ability के अंक
- कुल प्राप्त अंक
- Section-wise और Overall Cut Off
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2026 लिंक
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2026 लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जिसमे उम्मीदवार अपने Section-wise Marks, Total Score और Cut Off की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करना होगा। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार सीधे IBPS PO Prelims Score Card 2026 चेक कर सकते हैं।
Also Check,
IBPS PO Cut Off 2026 Out- Click to Download
आईबीपीएस पीओ स्कोर कार्ड 2026 कैसे देखें?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- CRP PO/MT सेक्शन खोलें।
- CRP PO/MT-XVI से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- Prelims Score Card/Marks से संबंधित लिंक खोलें।
- अपना Registration Number/Roll Number दर्ज करें।
- Password/Date of Birth दर्ज करें।
- Captcha/Security Code भरकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना Score Card चेक करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
स्कोर कार्ड क्यों है जरूरी?
स्कोरकार्ड से उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि उनका प्रदर्शन प्रत्येक सेक्शन में कैसा रहा। विशेष रूप से Mains की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपने Prelims Score Card का उपयोग कमजोर और मजबूत विषयों की पहचान करने के लिए कर सकते हैं।
IBPS PO 2026 भर्ती में कुल 7,565 पद हैं और Prelims में सफल उम्मीदवार 4 अक्टूबर को होने वाली Mains परीक्षा में शामिल होंगे।








SBI PO Score Card 2026 Out: जारी...
IBPS RRB Clerk Cut Off 2026: 2026 मे...
RBI Assistant Score Card 2026 जारà...


