Latest Hindi Banking jobs   »   ibps-po-result-2026-out-for-mains-exam-check-here-qualifying-status

IBPS PO मेन्स परिणाम 2026 जारी: ibps.in पर अपना स्टेटस अभी चेक करें, इंटरव्यू के लिए क्वालिफ़ाई हुए या नहीं?

अगर आपने 4 अक्टूबर 2026 को IBPS PO मेन्स परीक्षा दी थी, तो आज का दिन आपके लिए अहम है। IBPS संस्थान ने CRP PO/MT-XVI के Phase II यानि IBPS PO मेन्स रिज़ल्ट 2026 का रिज़ल्ट 20 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है।

IBPS PO मेन्स क्लियर करने वाले उम्मीदवारों अब भर्ती प्रक्रिया के अगले और आख़िरी चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।  यहाँ हमने IBPS PO मेन्स परिणाम 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

IBPS PO मेन्स रिज़ल्ट 2026: महत्वपूर्ण डिटेल

विवरण जानकारी
आयोजक संस्था Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
पद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
विज्ञापन संख्या CRP PO/MT-XVI
मेन्स परीक्षा की तारीख 4 अक्टूबर 2026
रिज़ल्ट की तारीख 20 नवंबर 2026
कुल रिक्तियाँ 7,565
रिज़ल्ट कहाँ देखें ibps.in
अगला चरण इंटरव्यू
इंटरव्यू का संभावित समय दिसंबर 2026

IBPS PO मेन्स रिज़ल्ट कैसे चेक करें?

रिज़ल्ट सिर्फ़ IBPS के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध है , जिसका डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया है-

IBPS PO Mains Result 2026: Download Link

चेक करने के आसान स्टेप

  1. अपने ब्राउज़र में ibps.in खोलें।
  2. “CRP-PO/MT” वाले सेक्शन में जाएँ।
  3. “CRP PO/MT-XVI Phase II Result” का लिंक चुनें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूज़रनेम और पासवर्ड या जन्मतिथि (dd/mm/yyyy) भरें।
  5. कैप्चा डालकर सबमिट करें और स्क्रीन पर स्टेटस देखें।
  6. रिज़ल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंट अपने पास रख लें।
  7. लॉगिन के लिए क्या चाहिए?
  8. रजिस्ट्रेशन नंबर या यूज़रनेम
  9. पासवर्ड या जन्मतिथि (dd/mm/yyyy)
  10. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड

टिप्स: सर्वर पर भीड़ ज़्यादा हो तो लॉगिन में देर लग सकती है। थोड़ी देर रुककर दोबारा कोशिश करें।

रिज़ल्ट में क्या दिखेगा?

रिज़ल्ट में आपका रोल नंबर, नाम और कैटेगरी दिखेगी। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं।

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की जानकारी आमतौर पर बाद में अलग से जारी होती है। इसलिए रिज़ल्ट के बाद IBPS की साइट पर नज़र बनाए रखें।

क्वालिफ़ाई करने के बाद आगे क्या होगा?

मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसका कॉल लेटर IBPS पोर्टल से डाउनलोड करना होता है।

IBPS PO चयन प्रक्रिया एक नज़र में

चरण स्थिति
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पूरी हो चुकी
मुख्य परीक्षा (Mains) 4 अक्टूबर 2026 को हुई, रिज़ल्ट जारी
इंटरव्यू दिसंबर 2026 में संभावित
अंतिम मेरिट और अलॉटमेंट इंटरव्यू के बाद

इंटरव्यू से पहले क्या करें?

  • अपना फ़ॉर्म दोबारा पढ़ें: आपने जो लिखा है, उसी से सवाल निकलते हैं।
  • बैंकिंग की मूल बातें दोहराएँ: RBI की भूमिका, रेपो रेट, KYC, डिजिटल पेमेंट जैसे विषय ज़रूर देख लें।
  • पिछले 6 महीने का करंट अफेयर्स पढ़ें: खासकर बैंकिंग और अर्थव्यवस्था की ख़बरें।
  • “मुझे बैंक में क्यों आना है?” इस सवाल का ईमानदार और अपना जवाब तैयार रखें।
  • मॉक इंटरव्यू दें: दोस्त या शिक्षक के सामने बोलकर अभ्यास करने से घबराहट कम होती है।
  • जवाब छोटे और साफ़ रखें: जो नहीं पता, उसे सीधे और विनम्रता से मान लेना बेहतर है।

मेन्स क्लियर नहीं हुआ तो क्या करें?

एक चरण में रुक जाना आख़िरी नतीजा नहीं है। बैंकिंग की कई परीक्षाएँ एक के बाद एक आती हैं, इसलिए रणनीति बदलकर आगे बढ़ा जा सकता है।

  • अपने सेक्शन-वार स्कोर देखें और कमज़ोर हिस्सा पहचानें।
  • देखें कि गलती समय प्रबंधन की थी या कॉन्सेप्ट की।
  • IBPS क्लर्क, SBI PO, RRB जैसी अगली परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें।

FAQs

IBPS PO मेन्स रिज़ल्ट 2026 जब जारी होगा?

IBPS संस्थान ने CRP PO/MT-XVI के Phase II यानि IBPS PO मेन्स रिज़ल्ट 2026 का रिज़ल्ट 20 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है।

IBPS PO मेन्स रिज़ल्ट 2026 कहाँ देखें?

रिज़ल्ट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर, CRP PO/MT-XVI के लिंक के अंदर देखा जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि चाहिए।

मेन्स क्लियर करने के बाद अगला चरण क्या है?

मेन्स में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद इंटरव्यू और मेन्स के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट बनती है।

IBPS PO इंटरव्यू कब होगा?

इंटरव्यू दिसंबर 2026 में होने की संभावना है। सही तारीख़ और कॉल लेटर की सूचना IBPS पोर्टल पर आएगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.