Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO Shift 2 Exam...

IBPS RRB PO Shift 2 Exam Analysis 2026: पेपर रहा मध्यम और लंबा, जानें रीजनिंग-क्वांट का पूरा विश्लेषण

IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा 2026 की दूसरी शिफ्ट 21 नवंबर को आयोजित की गई। दूसरी शिफ्ट में शामिल उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम (Moderate) रहा। पहली शिफ्ट की तरह इस शिफ्ट में भी प्रश्न अपेक्षाकृत लंबे थे, जिसके कारण पेपर समय लेने वाला रहा।

परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 80 प्रश्न पूछे गए। दोनों सेक्शन में 40-40 प्रश्न थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए निर्धारित समय के भीतर प्रश्न हल करने थे।

इस लेख में IBPS RRB PO Exam Analysis 2026 Shift 2 का सेक्शन-वाइज विश्लेषण, कठिनाई स्तर, प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण और गुड अटेम्प्ट से जुड़ी जानकारी दी गई है।

IBPS RRB PO Shift 2 Exam Analysis 2026: कठिनाई स्तर और गुड अटेम्प्ट

21 नवंबर की दूसरी शिफ्ट का पेपर मध्यम स्तर का रहा। उम्मीदवारों के अनुसार, प्रश्नों की लंबाई के कारण परीक्षा को निर्धारित समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहा।

रीजनिंग एबिलिटी में पजल और सीटिंग अरेंजमेंट के प्रश्न महत्वपूर्ण रहे, जबकि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में डेटा इंटरप्रिटेशन और अर्थमेटिक से जुड़े प्रश्नों ने उम्मीदवारों का समय लिया।

सेक्शन-वाइज कठिनाई स्तर नीचे दिया गया है।

सेक्शन कठिनाई स्तर गुड अटेम्प्ट
रीजनिंग एबिलिटी मध्यम (Moderate) 25-30
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड मध्यम (Moderate) 24-29
कुल मध्यम (Moderate) 51-60

IBPS RRB PO Exam Analysis 2026 Shift 2: सेक्शन-वाइज विश्लेषण

IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा में दो सेक्शन शामिल थे। रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड दोनों में 40-40 प्रश्न पूछे गए।

IBPS RRB PO Shift 2: रीजनिंग एबिलिटी विश्लेषण

दूसरी शिफ्ट के रीजनिंग सेक्शन में पजल और सीटिंग अरेंजमेंट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ईयर बेस्ड पजल, लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट, सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट और चाइनीज कोडिंग जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए।

इसके अतिरिक्त दिशा एवं दूरी, इनइक्वैलिटी और नंबर बेस्ड प्रश्न भी शामिल थे।

रीजनिंग में पूछे गए प्रश्नों का टॉपिक-वाइज विवरण

टॉपिक प्रश्नों की संख्या
ईयर बेस्ड पजल 5
लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट 3
लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट + वैरिएबल 5
सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट 5
चाइनीज कोडिंग 5
दिशा एवं दूरी 3
इनइक्वैलिटी 4
नंबर बेस्ड 1
मीनिंगफुल वर्ड 1
पेयर फॉर्मेशन 1
ऑड वन आउट 1
विविध प्रश्न (Miscellaneous) 4
कुल 40

IBPS RRB PO Shift 2: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विश्लेषण

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में कुल 40 प्रश्न पूछे गए। इस सेक्शन में डेटा इंटरप्रिटेशन, अर्थमेटिक और कैलकुलेशन आधारित प्रश्न शामिल रहे।

लंबे प्रश्नों के कारण उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना पड़ा। DI और अर्थमेटिक के प्रश्नों को हल करने के लिए गणना की गति के साथ-साथ प्रश्नों को सही तरीके से समझना भी जरूरी था।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में पूछे गए प्रश्नों का टॉपिक-वाइज विवरण

विषय प्रश्नों की संख्या
मिसिंग नंबर सीरीज 5
अप्रोक्सिमेशन 4
क्वाड्रेटिक इक्वेशन 5
बार ग्राफ DI 5
केसलेट DI 5
पाई चार्ट DI 5
अर्थमेटिक 11
कुल 40

IBPS RRB PO Shift 2 Exam 2026: किस सेक्शन में लगा अधिक समय?

21 नवंबर की दूसरी शिफ्ट में पेपर का स्तर मध्यम होने के साथ प्रश्नों की लंबाई भी एक महत्वपूर्ण चुनौती रही। उम्मीदवारों को कुछ प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय देना पड़ा।

सेक्शन समय लेने वाले प्रश्न
रीजनिंग एबिलिटी पजल और सीटिंग अरेंजमेंट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड डेटा इंटरप्रिटेशन और अर्थमेटिक

रीजनिंग में पजल के सभी संकेतों को समझकर हल करना जरूरी था। वहीं, क्वांट में DI और अर्थमेटिक के प्रश्नों में गणना के कारण अधिक समय लग सकता था।

इस तरह के पेपर में आसान प्रश्नों को पहले हल करना और कठिन प्रश्नों को बाद के लिए छोड़ना बेहतर रणनीति रहती है।

Click Here to Chekc –

IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा में दो सेक्शन होते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित समय में दोनों सेक्शन के प्रश्न हल करने होते हैं।

सेक्शन प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय
रीजनिंग एबिलिटी 40 40 25 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 40 20 मिनट
कुल 80 80 45 मिनट

नेगेटिव मार्किंग

IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।

उदाहरण के लिए:
  • सही उत्तर: 60
  • गलत उत्तर: 12
  • छोड़े गए प्रश्न: 8

प्राप्त अंक = 60 – (12 × 0.25) = 57 अंक

इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय सटीकता बनाए रखनी चाहिए और बिना सोचे-समझे अनुमान लगाने से बचना चाहिए।

FAQs

IBPS RRB PO 21 नवंबर शिफ्ट 2 का कठिनाई स्तर कैसा रहा?

21 नवंबर 2026 की दूसरी शिफ्ट का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम (Moderate) रहा। उम्मीदवारों के अनुसार, प्रश्न लंबे होने के कारण पेपर समय लेने वाला था।

क्या IBPS RRB PO शिफ्ट 2 का पेपर लंबा था?

हां, दूसरी शिफ्ट में कई प्रश्न अपेक्षाकृत लंबे थे। विशेष रूप से रीजनिंग की पजल और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के DI एवं अर्थमेटिक प्रश्नों में अधिक समय लग सकता था।

IBPS RRB PO शिफ्ट 2 के गुड अटेम्प्ट कितने हैं?

IBPS RRB PO शिफ्ट 2 के गुड अटेम्प्ट 51-60 हैं

शिफ्ट 2 की रीजनिंग में कौन-से पजल और सीटिंग अरेंजमेंट पूछे गए?

रीजनिंग में ईयर बेस्ड पजल, लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट, लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट विद वैरिएबल और सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट से प्रश्न पूछे गए।

IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं, जबकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.