Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Prelims Admit Card 2026

SBI क्लर्क एडमिट कार्ड 2026! सीधा लिंक यहां से करें डाउनलोड

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रेगुलर भर्ती के लिए SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 का बैकएंड लिंक आ गया है, यह एडमिट कार्ड आज, 19 सितंबर 2026 को जारी किया जाना है। एक्टिव होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026, कुल 9,766 रेगुलर पदों के लिए 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर और एग्जाम-डे इंस्ट्रक्शंस जैसी जरूरी जानकारी दी होगी। जारी होते ही कॉल लेटर डाउनलोड कर सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

SBI क्लर्क कॉल लेटर 2026: एक नजर में

विवरण जानकारी
परीक्षा SBI क्लर्क 2026
आयोजक संस्था भारतीय स्टेट बैंक
कुल वैकेंसी बैकलॉग: 1,538 | रेगुलर: 9,766
स्टेटस जल्द जारी होगा
एडमिट कार्ड तिथि 19 सितंबर 2026 तक
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि 26 और 27 सितंबर 2026
परीक्षा मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

SBI क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

SBI जूनियर एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद  आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here to Download  –

डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • स्टेप 1: ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें, या SBI के करियर पेज sbi.bank.in/careers पर जाएं।
  • स्टेप 2: “रिक्रूटमेंट ऑफ जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) रेगुलर वैकेंसीज” टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: नई विंडो में एडमिट कार्ड की भाषा चुनें, रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालें, फिर कैप्चा भरें।
  • स्टेप 4: “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे PDF में सेव करके प्रिंट निकाल लें।

SBI क्लर्क शिफ्ट और टाइमिंग (संभावित)

परीक्षा 26 और 27 सितंबर को चार शिफ्ट में आयोजित होगी। सही शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम के लिए अपना एडमिट कार्ड जरूर जांचें।

शिफ्ट रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा समय
शिफ्ट 1 सुबह 8:00 बजे 9:00 AM – 10:00 AM
शिफ्ट 2 सुबह 10:30 बजे 11:30 AM – 12:30 PM
शिफ्ट 3 दोपहर 1:00 बजे 2:00 PM – 3:00 PM
शिफ्ट 4 दोपहर 3:30 बजे 4:30 PM – 5:30 PM

SBI क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न 2026

प्रीलिम्स परीक्षा में तीन सेक्शन होते हैं और कुल समय 60 मिनट का होता है। नीचे पूरा पैटर्न दिया गया है।

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी 35 35 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट
Related Posts
SBI Clerk Syllabus SBI Clerk Previous Year Papers PDF
SBI Clerk Salary SBI Clerk Cut Off

FAQs

SBI क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?

SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 (रेगुलर भर्ती) 19 सितंबर 2026 को जारी किया जा रहा है।

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा कब होगी?

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

SBI क्लर्क एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: