Latest Hindi Banking jobs   »   PNB Recruitment 2027-28

बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! PNB में 8,254 पदों को मंजूरी, PO के 1,046 और Clerk के 2,906 पद

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए कुल 8,254 पदों को भरने की मंजूरी दी है।

बैंक के मानव संसाधन विभाग द्वारा 18 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, इन पदों को आंतरिक पदोन्नति (Internal Promotion) और सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के माध्यम से भरा जाएगा।

इस भर्ती योजना में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMG Scale-I) और क्लेरिकल कैडर के पद शामिल हैं। सीधी भर्ती के माध्यम से कुल 4,847 पद भरे जाएंगे, जबकि 3,407 पद आंतरिक पदोन्नति के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें 1,046 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO/MT), 750 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO), 145 टेक्निकल स्ट्रीम ऑफिसर और 2,906 क्लर्क के पद शामिल हैं।

PNB

PNB में सीधी भर्ती के लिए 4,847 पद

पंजाब नेशनल बैंक की मैनपावर योजना के अनुसार, बाहरी उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए कुल 4,847 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अधिकारी स्तर और क्लेरिकल कैडर दोनों के पद शामिल हैं।

विवरण जानकारी
बैंक का नाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
वित्त वर्ष 2027-28
कुल स्वीकृत पद 8,254
सीधी भर्ती 4,847
आंतरिक पदोन्नति 3,407
PO/MT पद 1,046
LBO पद 750
टेक्निकल ऑफिसर 145
क्लेरिकल कैडर 2,906
योजना से संबंधित पत्र 18 नवंबर 2026

PNB ऑफिसर भर्ती वेकेंसी डिटेल

अधिकारी स्तर पर JMG Scale-I के अंतर्गत सीधी भर्ती के लिए 1,941 पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम स्वीकृत पद
Probationary Officer/Management Trainee 1,046
Local Bank Officer (LBO) 750
Technical Stream Officer 145
कुल 1,941

PNB क्लर्क भर्ती 2027-28

क्लेरिकल कैडर में सीधी भर्ती के माध्यम से कुल 2,906 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। बैंकिंग क्षेत्र में क्लर्क की नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।

हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी अलग से जारी होने वाले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

PNB आंतरिक पदोन्नति 2027-28: पदोन्नति के लिए 3,407 पद

सीधी भर्ती के अलावा बैंक ने अपने मौजूदा कर्मचारियों के लिए भी पदोन्नति के माध्यम से 3,407 पदों को भरने की मंजूरी दी है। इन पदों को दो कैडर में विभाजित किया गया है।

स्केल/कैडर आंतरिक पदोन्नति के पद
JMG Scale-I 2,439
Clerical Cadre 968
कुल 3,407

बैंक के पत्र के अनुसार, JMG Scale-I और क्लेरिकल कैडर में पदोन्नति के लिए सर्किल-वाइज रिक्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। इसके लिए पात्र कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित करने वाला सर्कुलर भी जल्द जारी किया जाएगा।

PNB भर्ती 2027-28: उम्मीदवारों के लिए क्या है खास?

PNB की इस मैनपावर योजना से बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आगामी भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत मिला है।

  • PO उम्मीदवारों के लिए: प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 1,046 पद प्रस्तावित हैं।
  • LBO उम्मीदवारों के लिए: लोकल बैंक ऑफिसर के 750 पद शामिल हैं।
  • टेक्निकल उम्मीदवारों के लिए: टेक्निकल स्ट्रीम में 145 पद निर्धारित किए गए हैं।
  • क्लर्क उम्मीदवारों के लिए: क्लेरिकल कैडर में 2,906 पदों पर सीधी भर्ती की योजना है।

महत्वपूर्ण सुचना: 8,254 पदों की संख्या बोर्ड द्वारा स्वीकृत मैनपावर योजना पर आधारित है। यह भर्ती का अंतिम नोटिफिकेशन नहीं है। आवेदन की तारीख, आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पुष्टि आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही होगी।

FAQs

PNB Recruitment 2027-28 के तहत कुल कितने पदों को मंजूरी मिली है?

पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए आंतरिक पदोन्नति और सीधी भर्ती मिलाकर कुल 8,254 पदों को मंजूरी दी है।

PNB में PO और Clerk के कितने पद स्वीकृत किए गए हैं?

मैनपावर योजना के अनुसार, PO/MT के 1,046 पद और क्लेरिकल कैडर में सीधी भर्ती के 2,906 पद स्वीकृत किए गए हैं।

क्या PNB Recruitment 2027-28 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं?

नहीं, उपलब्ध पत्र में केवल पदों की मंजूरी और मैनपावर योजना की जानकारी दी गई है। आवेदन की तारीख और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किए जाएंगे।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.