Latest Hindi Banking jobs   »   बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026: 837 पदों पर आवेदन शुरू, यहाँ से करें अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज़ (WMS) विभाग में 837 पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू हैं और 24 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026: एक नज़र में

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास वेल्थ मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी या पोर्टफोलियो मैनेजमेंट का अनुभव है। पदों के हिसाब से अनुभव, उम्र और सर्टिफिकेशन की शर्तें अलग-अलग हैं।

विवरण जानकारी
संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा
विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/20
विभाग वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज़ (WMS)
कुल पद 837
आवेदन मोड ऑनलाइन
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 24 नवंबर 2026

पदवार रिक्तियाँ

पाँच पदों पर भर्ती हो रही है। सबसे ज़्यादा मौका सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए है।

पद कैडर रिक्तियाँ
ग्रुप हेड असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II 8
हेड इन्वेस्टमेंट असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट II 1
टेरिटरी हेड असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I 35
इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I 2
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर डिप्टी मैनेजर 791
कुल 837

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा WMS भर्ती 2026 के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन PDF जारी कर दिया गया है. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, पेशेवर अनुभव और प्रमाणन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है-

पात्रता मानदंड 2026

सभी पदों के लिए किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना ज़रूरी है। अनुभव और सर्टिफिकेशन पद के अनुसार तय हैं, और पात्रता की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

पद न्यूनतम अनुभव
ग्रुप हेड कम से कम 12 साल, वेल्थ मैनेजमेंट/इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी/पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में, जिसमें 5 साल टीम लीड का अनुभव शामिल हो
हेड इन्वेस्टमेंट कम से कम 10 साल सीधे निवेश से जुड़ा अनुभव, जिसमें 5 साल वरिष्ठ नेतृत्व भूमिका में
टेरिटरी हेड कम से कम 8 साल, वेल्थ मैनेजमेंट/इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी/पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में
इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर कम से कम 5 साल रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में, जिसमें 3 साल वेल्थ मैनेजमेंट में इन्वेस्टमेंट काउंसलर का अनुभव
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर कम से कम 3 साल, वेल्थ मैनेजमेंट/इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी/पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में

इन्हें प्राथमिकता: सभी पदों के लिए दो साल का फुल-टाइम मैनेजमेंट पीजी डिग्री/डिप्लोमा, फाइनेंस/मार्केटिंग/बैंकिंग में MBA, CFP, CFA या इनके समकक्ष योग्यता वालों को वरीयता मिलेगी।

अनिवार्य सर्टिफिकेशन

पद ज़रूरी सर्टिफिकेशन
ग्रुप हेड NISM V-A, NISM V-D, IRDA IC38, NISM XIII और NISM Series XXI-A
हेड इन्वेस्टमेंट NISM V-A, NISM V-D, NISM XIII या NISM Series XXI-A में से कोई एक
टेरिटरी हेड NISM V-A, NISM V-D, IRDA IC38, NISM XIII और NISM Series XXI-A
इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर NISM V-A, NISM V-D, NISM XIII या NISM Series XXI-A में से कोई एक
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर NISM V-A/NISM V-D और/या IRDA IC38

आयु सीमा (1 नवंबर 2026 तक)

पद न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
ग्रुप हेड 35 वर्ष 50 वर्ष
हेड इन्वेस्टमेंट 35 वर्ष 50 वर्ष
टेरिटरी हेड 28 वर्ष 42 वर्ष
इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर 26 वर्ष 45 वर्ष
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर 24 वर्ष 35 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / EWS / OBC ₹850
SC / ST / दिव्यांग / महिला ₹175

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026 – आवेदन लिंक

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) के 837 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू कर दी है और 24 नवंबर 2026 तक चलेगी।

आवेदकों को अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण पूरा करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक और आवेदन के चरण नीचे दिए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. बैंक की वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएँ या ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें
  2. करियर सेक्शन में “Current Opportunities” चुनें
  3. विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/20 वाली WMS भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।
  4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर जानकारी ध्यान से भरें
  6. फोटो, हस्ताक्षर, रिज़्यूमे, अनुभव प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज़ तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. पूरा फॉर्म एक बार दोबारा जाँचें।
  9. सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन छँटनी: बैंक योग्यता, सर्टिफिकेशन और अनुभव के आधार पर आवेदनों की जाँच करेगा।
  • पर्सनल इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पेशेवर ज्ञान और भूमिका के लिए उपयुक्तता परखने के लिए बुलाया जा सकता है।
  • साइकोमेट्रिक/ऑनलाइन टेस्ट: बैंक की ज़रूरत के हिसाब से यह भी लिया जा सकता है।

FAQs

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 837 पद हैं। इनमें से 791 सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर 2026 से शुरू हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 24 नवंबर 2026 है।

क्या यह बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थायी नौकरी है?

नहीं, यह संविदा आधारित भर्ती है। अनुबंध की अवधि 5 साल है और उसे और 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए क्या योग्यता चाहिए?

किसी भी विषय में स्नातक और वेल्थ मैनेजमेंट/इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी/पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में कम से कम 3 साल का अनुभव चाहिए।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें

बैंक ऑफ बड़ौदा WMS भर्ती का आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, EWS और OBC के लिए शुल्क ₹850 है। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹175 है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.