Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Mains Admit Card 2026

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड? जानें परीक्षा तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया और शिफ्ट टाइमिंग

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना है। बैंक ने SBI Clerk Mains Exam 2026 की तारीख घोषित कर दी है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 और 27 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026 को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कभी-भी जारी किया जा सकते है,  एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट या इस पोस्ट में दिए लिंक से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद का नाम Junior Associate (Customer Support & Sales)
परीक्षा का नाम SBI Clerk Mains Examination 2026
विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2026-27/17
मुख्य परीक्षा की तारीख 26 और 27 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की संभावना
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन (Computer Based Test)
लॉगिन विवरण रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

SBI क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026: ताज़ा अपडेट

भारतीय स्टेट बैंक ने नियमित Junior Associates भर्ती 2026 के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

फिलहाल उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। SBI की ओर से कॉल लेटर डाउनलोड करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा होने के बाद इस पेज पर संबंधित जानकारी अपडेट की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अनधिकृत वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश न करें। केवल SBI की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

SBI क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Current Openings विकल्प को चुनें।
  4. Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales) 2026 लिंक खोजें।
  5. अब SBI Clerk Mains Call Letter लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपना Registration Number या Roll Number दर्ज करें।
  7. इसके बाद Password या Date of Birth दर्ज करें।
  8. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरकर Login करें।
  9. आपका SBI Clerk Mains Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  10. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा तिथि 2026 क्या है?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार SBI Clerk Mains परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

परीक्षा तारीख
SBI Clerk Mains Exam 26 नवंबर 2026
SBI Clerk Mains Exam 27 नवंबर 2026

SBI क्लर्क मेन्स शिफ्ट का समय 2026

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को अलग-अलग शिफ्ट में बुलाया जा सकता है। रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शुरू होने का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी व्यक्तिगत एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।

फिलहाल नीचे दिए गए समय को संभावित शिफ्ट विवरण के रूप में ही देखें। इन्हें SBI द्वारा पुष्टि किया गया अंतिम शेड्यूल न मानें।

शिफ्ट संभावित रिपोर्टिंग टाइम संभावित परीक्षा समय
मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 7:30 बजे सुबह 8:30 से 11:10 बजे
अफternoon शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे दोपहर 2:30 से शाम 5:10 बजे

SBI क्लर्क मेन्स के दिन जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट।
  • वैध मूल फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, निर्धारित निर्देशों के अनुसार।
  • एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज या फोटो।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लें और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

FAQs

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड2026 कब जारी होगा?

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026 बहुत जल्द जारी होने वाला है, उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए इस पेज को सेव कर लें

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत परीक्षा तारीख एडमिट कार्ड से जांचनी चाहिए।

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता होगी?

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना Registration Number या Roll Number तथा Password या Date of Birth की आवश्यकता होगी। इन विवरणों की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके कॉल लेटर डाउनलोड किया जा सकेगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.