IBPS Clerk PET Admit Card 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 28 सितंबर 2026 को IBPS Clerk/Customer Service Associate (CSA-XVI) के लिए Pre-Examination Training (PET) Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए पात्र माना गया है, वे अपना PET Call Letter आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PET Call Letter डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई तारीख, ट्रेनिंग सेंटर, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
IBPS Clerk प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) क्या है?
IBPS Clerk प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का उद्देश्य पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
IBPS द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार SC, ST, OBC, PwBD सहित निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को Pre-Examination Training की सुविधा दी जा सकती है। उम्मीदवारों को PET से संबंधित सभी निर्देश अपने कॉल लेटर में जांच लेने चाहिए।
IBPS Clerk PET Admit Card 2026 Download Link
IBPS Clerk PET Call Letter 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार अपने Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth की सहायता से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
PET के दौरान कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों और रिपोर्टिंग समय का पालन करना आवश्यक है।
IBPS Clerk PET और Prelims Call Letter में क्या अंतर है?
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि PET Call Letter और IBPS Clerk Prelims Call Letter अलग-अलग दस्तावेज हैं। PET Call Letter केवल Pre-Examination Training से संबंधित है, जबकि Preliminary Examination में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को अलग से Prelims Call Letter की आवश्यकता होगी।
इसलिए उम्मीदवार PET Call Letter को Prelims Admit Card न समझें। Preliminary Examination के लिए IBPS द्वारा अलग से कॉल लेटर जारी किया जाएगा।
IBPS Clerk PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना IBPS Clerk PET Call Letter 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर CRP CSA-XVI से संबंधित सेक्शन पर जाएं।
- IBPS Clerk PET Call Letter 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Registration Number/Roll Number दर्ज करें।
- इसके बाद Password/Date of Birth दर्ज करें।
- Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
- कॉल लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- PET में शामिल होने के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
IBPS Clerk Prelims 2026 कब होगी?
IBPS Clerk/Customer Service Associate CRP CSA-XVI की Preliminary Examination 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। Preliminary Examination में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग से Prelims Call Letter जारी किया जाएगा।








SBI Clerk Prelims Call Letter 2026 - य...
IOB LBO Admit Card 2026 जारी, à¤...
एसबीआई क्लर्क JA...


