Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Clerk Exam Analysis 2026

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: 11 अक्टूबर की परीक्षा कैसी रही? देखें सभी शिफ्ट 1, 2, 3 और 4 गुड अटेम्प्ट और पूछे गए सवाल

IBPS Clerk Exam Analysis 2026, 11 October उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो 11 अक्टूबर को आयोजित आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस लेख में शिफ्ट 1, 2, 3 और 4 का कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट तथा अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और रीजनिंग एबिलिटी में पूछे गए प्रश्नों की जानकारी दी गई है।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती CRP-CSA-XVI के अंतर्गत आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा विश्लेषण के माध्यम से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और आगामी मुख्य परीक्षा की तैयारी की दिशा तय कर सकते हैं।

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम IBPS Clerk/CSA प्रारंभिक परीक्षा 2026
भर्ती प्रक्रिया CRP-CSA-XVI
परीक्षा तिथि 11 अक्टूबर 2026
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
परीक्षा अवधि 60 मिनट
अंग्रेजी भाषा 30 प्रश्न
संख्यात्मक योग्यता 35 प्रश्न
रीजनिंग एबिलिटी 35 प्रश्न

IBPS Clerk Exam Analysis 2026, 11 October: सभी शिफ्ट का कठिनाई स्तर

उपलब्ध उम्मीदवार प्रतिक्रियाओं के आधार पर 11 अक्टूबर की सभी शिफ्ट का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। हालांकि, अलग-अलग शिफ्ट में प्रश्नों की संख्या, विषयों का वितरण और समय लेने वाले सवालों में अंतर देखने को मिला।

शिफ्ट अंग्रेजी संख्यात्मक योग्यता रीजनिंग कुल गुड अटेम्प्ट समग्र स्तर
शिफ्ट 1 25–28 25–28 28–32 78–87 आसान से मध्यम
शिफ्ट 2 24–27 26–30 27–31 76–85 आसान से मध्यम
शिफ्ट 3 22–25 25–27 28–30 75–82 आसान से मध्यम
शिफ्ट 4 26-28 27-29 28-30 81-87 आसान से मध्यम

महत्वपूर्ण: शिफ्ट 1, 2 और 3 के गुड अटेम्प्ट उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित अनुमान हैं.

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: शिफ्ट 1

11 अक्टूबर की पहली शिफ्ट का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। रीजनिंग में पजल और सीटिंग अरेंजमेंट के प्रश्नों के साथ अंक श्रृंखला तथा अन्य विषय पूछे गए। संख्यात्मक योग्यता में सरलीकरण और डेटा इंटरप्रिटेशन महत्वपूर्ण रहे।

रीजनिंग एबिलिटी: शिफ्ट 1 में पूछे गए प्रश्न

विषय प्रश्नों की संख्या
वर्गाकार सीटिंग अरेंजमेंट 5
महीने पर आधारित पजल 5
8 व्यक्तियों वाली फ्लोर पजल 5
उत्तर दिशा की ओर मुख वाली सीटिंग अरेंजमेंट 3
सिलॉजिज्म 3
इनइक्वैलिटी 3
दिशा ज्ञान 3
अंक श्रृंखला 5
पेयर फॉर्मेशन 1
सार्थक शब्द 1
विषम का चयन 1
कुल 35

संख्यात्मक योग्यता: शिफ्ट 1

विषय प्रश्नों की संख्या
सरलीकरण 10
मिसिंग नंबर सीरीज 3
टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन 8
केसलेट डेटा इंटरप्रिटेशन 5
अंकगणित 9
कुल 35

अंग्रेजी भाषा: शिफ्ट 1

विषय प्रश्नों की अनुमानित संख्या
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वॉटर पाइप कनेक्शन) 9
एरर डिटेक्शन 5–6
पैरा जंबल 5
सिंगल फिलर्स 3–4
वर्ड स्वैप 3
फ्रेज रिप्लेसमेंट 3

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: शिफ्ट 2

दूसरी शिफ्ट में तीनों सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम बताया गया। रीजनिंग में पजल, वर्ड सीरीज और सिलॉजिज्म के प्रश्न थे, जबकि संख्यात्मक योग्यता में सरलीकरण तथा डेटा इंटरप्रिटेशन का अच्छा हिस्सा रहा। अंग्रेजी में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट और वाक्य संबंधी प्रश्न पूछे गए।

रीजनिंग एबिलिटी: शिफ्ट 2

विषय प्रश्नों की संख्या
8 व्यक्तियों पर आधारित सीक्वेंस पजल 5
महीने और तारीख पर आधारित पजल 5
8 व्यक्तियों वाली फ्लोर पजल 5
उत्तर दिशा वाली सीटिंग पजल 3
वर्ड सीरीज 5
सिलॉजिज्म 3
इनइक्वैलिटी 3
ब्लड रिलेशन 3
पेयर फॉर्मेशन 1
सार्थक शब्द 1
विषम का चयन 1
कुल 35

संख्यात्मक योग्यता: शिफ्ट 2

विषय प्रश्नों की संख्या
सरलीकरण 10
टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन 5
बार ग्राफ डेटा इंटरप्रिटेशन 5
केसलेट डेटा इंटरप्रिटेशन 5
अंकगणित 10
कुल 35

अंग्रेजी भाषा: शिफ्ट 2

विषय प्रश्नों की संख्या
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (नगर निगम विषय) 9–10
एरर डिटेक्शन 5
क्लोज टेस्ट 5
गलत वर्तनी वाले शब्द 5
मैच द कॉलम 1
सेंटेंस रिअरेंजमेंट 4

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: शिफ्ट 3

11 अक्टूबर की तीसरी शिफ्ट में भी पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा। रीजनिंग में अलग-अलग प्रकार की पजल और चाइनीज कोडिंग पूछी गई। संख्यात्मक योग्यता में सरलीकरण, लाइन ग्राफ, टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन और अंकगणित के प्रश्न शामिल थे।

रीजनिंग एबिलिटी: शिफ्ट 3

विषय प्रश्नों की संख्या
बॉक्स आधारित पजल 5
महीने और तारीख पर आधारित पजल 5
सर्कुलर पजल 5
लेटर आधारित पजल 5
चाइनीज कोडिंग 5
दिशा ज्ञान 3
ब्लड रिलेशन 3
सिलॉजिज्म 2
पेयर फॉर्मेशन 1
विषम का चयन 1
कुल 35

संख्यात्मक योग्यता: शिफ्ट 3

विषय प्रश्नों की संख्या
सरलीकरण 10
लाइन ग्राफ डेटा इंटरप्रिटेशन 5
केसलेट डेटा इंटरप्रिटेशन 4
टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन 5
अंकगणित 11
कुल 35

अंकगणित के प्रश्नों में लाभ-हानि, अनुपात, आयु, मिश्रण, नाव और धारा, साझेदारी, क्षेत्रमिति तथा चक्रवृद्धि ब्याज जैसे विषय शामिल थे।

अंग्रेजी भाषा: शिफ्ट 3

विषय प्रश्नों की संख्या
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन 10
क्लोज टेस्ट 6
एरर डिटेक्शन 4
वर्ड यूसेज 2
वर्ड रिअरेंजमेंट 3
कॉलम आधारित प्रश्न 2
फ्रेज रिप्लेसमेंट 3
कुल 30

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: शिफ्ट 4

11 अक्टूबर की चौथी शिफ्ट के लिए कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट और विषयवार प्रश्नों की पूरा विश्लेषण नीचे दिया गया है

IBPS Clerk Exam Analysis 2026, 11 अक्टूबर: अंग्रेजी भाषा विश्लेषण (शिफ्ट 4)

अंग्रेजी भाषा के सेक्शन में में उम्मीदवारों की रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, व्याकरण, शब्दावली और वाक्य संरचना से संबंधित कौशल का आकलन किया गया। इसमें रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, क्लोज टेस्ट, वर्ड यूसेज, वर्ड स्वैप और वाक्य पुनर्व्यवस्था जैसे विषय शामिल थे। विषयवार प्रश्नों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।

विषय प्रश्नों की संख्या
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन 10
एरर डिटेक्शन 5
क्लोज टेस्ट 6
फ्रेज रिप्लेसमेंट 3
वर्ड यूसेज 1
गलत वर्तनी वाले शब्द 2
वाक्य पुनर्व्यवस्था 3
कुल 30

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: संख्यात्मक योग्यता (शिफ्ट 4)

संख्यात्मक योग्यता सेक्शन में कुल 35 प्रश्न शामिल थे। इसमें गणना पर आधारित प्रश्न, डेटा इंटरप्रिटेशन और अंकगणित से जुड़े सवाल पूछे गए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में विषयवार प्रश्नों का विवरण देख सकते हैं।

विषय प्रश्नों की संख्या
सरलीकरण 10
मिसिंग नंबर सीरीज 5
टेबल आधारित डेटा इंटरप्रिटेशन 5
टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन 5
अंकगणित (आयु, क्षेत्रमिति, साझेदारी, मिश्रण, चक्रवृद्धि ब्याज और लाभ-हानि) 11
कुल 35

IBPS Clerk Exam Analysis 2026: रीजनिंग एबिलिटी (शिफ्ट 4)

रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन में कुल 35 प्रश्न थे। इस सेक्शन में उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता का आकलन करने के लिए पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, लॉजिकल रीजनिंग और अन्य प्रचलित विषयों से प्रश्न पूछे गए। विषयवार प्रश्नों का विवरण नीचे दिया गया है।

विषय प्रश्नों की संख्या
अनिश्चित रेखीय पजल 3
बॉक्स आधारित पजल 5
महीने और तारीख पर आधारित पजल 5
फ्लोर आधारित पजल 5
चाइनीज कोडिंग 5
ब्लड रिलेशन 3
तीन अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित श्रृंखला 5
पेयर फॉर्मेशन 1
विषम का चयन 1
सिलॉजिज्म 2
कुल 35

IBPS Clerk Prelims Exam Pattern 2026

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में तीन सेक्शन होते हैं। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग 20 मिनट निर्धारित होते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और प्रश्नों के सही चयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

सेक्शन प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

गुड अटेम्प्ट का क्या मतलब है?

गुड अटेम्प्ट उन प्रश्नों की अनुमानित संख्या है, जिन्हें उम्मीदवार उचित सटीकता के साथ हल कर सकता है। यह कोई आधिकारिक कटऑफ या चयन की गारंटी नहीं है। वास्तविक परिणाम सही उत्तरों, गलत उत्तरों, राज्यवार रिक्तियों और अन्य चयन मानदंडों पर निर्भर करता है।

FAQs

IBPS Clerk Exam Analysis 2026, 11 अक्टूबर के अनुसार पेपर का स्तर कैसा रहा?

उपलब्ध विश्लेषण के अनुसार शिफ्ट 1, शिफ्ट 2, शिफ्ट 3, और शिफ्ट 4 का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा।

IBPS Clerk Prelims 2026 में कितने गुड अटेम्प्ट माने जा रहे हैं?

IBPS Clerk Prelims 2026 में 11 अक्टूबर की शिफ्ट 1 में 78–87, शिफ्ट 2 में 76–85 और शिफ्ट 3 में 75–82 गुड अटेम्प्ट का अनुमान दिया गया है।

IBPS Clerk Prelims 2026 में कुल कितने प्रश्न और कितने अंक हैं?

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होते हैं। अंग्रेजी भाषा से 30, संख्यात्मक योग्यता से 35 और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होती है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.