Latest Hindi Banking jobs   »   Awards & Honor of Republic Day...

Awards & Honor of Republic Day 2022 in Hindi: गणतंत्र दिवस 2022 जानें, किसे मिले कौन से पुरस्कार (Important for all upcoming exams )

Awards & Honor of Republic Day 2022 in Hindi: गणतंत्र दिवस 2022 जानें, किसे मिले कौन से पुरस्कार (Important for all upcoming exams ) | Latest Hindi Banking jobs_3.1
हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर समारोह में भारत के राष्ट्रपति के द्वारा सशस्त्र बलों और पुलिस के बहादुर कर्मियों को उनके क्षेत्र में असाधारण साहस के लिए सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर विभिन्न परिस्थितियों में वीरता का प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों को उनके काम और उनके संबंधित क्षेत्रों में साहस के प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों के पुरस्कार दिए गए हैं। इस साल गणतंत्र दिवस पर सेना के कई अधिकारी जैसे 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी.के. मेनन, 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे, लेह एयरबेस के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अजय राठी, सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, लेफ्टिनेंट जनरल वाई.के. जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. ढिल्लों, लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर, सिपाही मारुप्रोलू जसवंत कुमार रेड्डी आदि को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट, साहसी और वीरतापूर्ण कार्यों के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस, 2022 के इस वर्ष के सम्मान (Awards & Honor of Republic Day 2022)

ये पुरस्कार पूरे देश के प्रत्येक प्राप्तकर्ता के लिए एक सम्मान का भाव है। ये पुरस्कार विजेता देश के सभी नागरिकों के लिए एक प्रेरणा हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से उनकी बहादुरी और बुद्धिमत्ता को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी प्राप्त होती है। इस वर्ष, 4 राजपुताना राइफल्स के टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पूरे देश को उन सभी पर गर्व है जिन्होंने ये पुरस्कार जीते और हमें उम्मीद है कि वे हमेशा की तरह  हम सबको प्रेरित करते रहेंगे। आइए जानते हैं इन पुरस्कारों के बारे में और उन लोगों के नाम जो इस साल ये पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

1. राष्ट्रपति पुलिस पदक (The President’s Police Medal):- 

इस पुरस्कार की शुरुआत 1 मार्च, 1951 में हुई थी। इन पदकों को मूल रूप से राष्ट्रपति पुलिस और अग्निशमन सेवा पदक कहा जाता था। ये पदक पुलिस सेवा के किसी भी सदस्य को रैंक या सेवा में समय की परवाह किए बिना प्रदान किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति देश में सराहनीय सेवा, विशिष्ट सेवा और कानून प्रवर्तन कर्मियों को वीरता के लिए तीन पुलिस पदक प्रदान करते हैं। पदक प्राप्तकर्ताओं को एक monthly stipend दिया जाता है जो उन्हें सेवानिवृत्ति में भी दिया जाता है और प्राप्तकर्ता की मृत्यु पर यह उनके जीवित पति या पत्नी को भुगतान कर दिया जाता है।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को 73वें गणतंत्र दिवस पर पदक से सम्मानित किए जाने वाले 939 पुलिस कर्मियों की सूची की घोषणा की। मंत्रालय ने 189 वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 88 पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए 662 पदकों की घोषणा की है।

2. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar):-

यह पुरस्कार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नवाचार, शैक्षणिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल या बहादुरी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। इस साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3. पद्म पुरस्कार (Padma Awards):-

पद्म पुरस्कारों को देने की शुरुआत 1954 में हुई थी। ये भारत के नागरिकों को शिक्षा, कला, साहित्य, विज्ञान, अभिनय, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। उपलब्धि के पैमाने के आधार पर, पुरस्कारों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नाम से तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

4. सुधारक सेवा पदक (Correctional Services Medal):- 

भारतीय जेल कर्मियों को देश की सुधारात्मक सुविधाओं में उनके कर्तव्यों के लिए तीन श्रेणियों – “प्रतिष्ठित सेवा”, “मेधावी सेवा” और “वीरता पदक” के तहत राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार दिए जाते हैं।

5. वीरता पुरस्कार (Gallantry Award):-

राष्ट्रपति द्वारा देश के सैन्य कर्मियों को उनके साहस और वीरता के प्रदर्शन के लिए कुल 6 पुरस्कार दिए जाते हैं, जिनमें परमवीर चक्र (भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार), महावीर चक्र (दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार), वीर चक्र (तीसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार), अशोक चक्र (भारत  सर्वोच्च शांतिकालीन सैन्य पुरस्कार), कीर्ति चक्र (दुश्मन का सामना करने के अलावा साहस और वीरता का प्रदर्शन) तथा शौर्य चक्र शामिल हैं।

6. राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक (The President’s Fire Medals):-

पुलिस पदक के समान ही राष्ट्रपति के द्वारा, राष्ट्रपति अग्नि पदक अग्निशमन विभाग को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 42 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

7. नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड पदक (Civil Defense & Home Guards Medals):-

इस बार कुल 25 कर्मियों और स्वयंसेवकों को उनकी सेवाओं के लिए होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।

8. जीवन रक्षा पदक (Jeevan Raksha Padak):-

इन पदकों की शुरुआत 30 सितम्बर, 1961 को हुई थी। किसी की जान बचाने पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार नागरिकों को डूबने, आग या प्राकृतिक आपदाओं से किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए पुरस्कृत करने के लिए दिया जाता है।

इसे पुरस्कार की तीन श्रेणियाँ हैं- सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक.

Also Check,


IMPORTANT LIST

LINK

 

List of Indian States 2021: भारत के राज्य(28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशऔर उनकी राजधानी

 

Click Here

 

List of National Symbols of India: जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में

 

Click Here

 

List of Important Days & Dates 2022: साल 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय दिनों की सूची

 

Click Here

 

List of Major Competitive Examinations of India in Hindi: भारत की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की सूची

 

Click Here

 

Top 10 Longest Rivers in India : ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी नदियाँउनके नाम और सम्बंधित Facts (भारत की प्रमुख नदियाँ)

 

Click Here

 

List of important lakes of India : भारत की महत्वपूर्ण झीलों की सूची और सम्बंधित राज्य तथा झीलों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

 

Click Here

 

भारत के उच्च न्यायालयों की सूचीक्या आप जानते हैं कि भारत में कितने हाई कोर्ट हैं?

 

Click Here

 

Attorney General of India: भारत के अटॉर्नी जनरल की सूचीउनकी नियुक्तिभूमिका और सीमाएं

 

Click Here



 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *