Latest Hindi Banking jobs   »   Nobel Prize Winner’s List 2021: नोबेल...

Nobel Prize Winner’s List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़)

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Nobel Prize 2021: नॉर्वे स्थित नोबेल कमेटी ने इस साल के सभी नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है. साल 2021 के अर्थशास्त्र, शांति पुरस्‍कार, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की घोषणा की गई है थी. नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं के नाम की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रेटरी जनरल गोरान हैनसन द्वारा की गई. आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों (Worlds most Prestigious Award) में शुमार है. इसका सबसे प्रमुख कारण है दुनिया भर से इसके विजेताओं का चयन किया जाना है. 

Nobel Prize कई मायनों में खास है जिसमे सम्मान, इसमें मिलने वाली राशि और दुनिया भर में प्रसिद्धि होना जैसे अहम पहलू शामिल है. आज इस आर्टिकल में हम आपको वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) के सभी विजेताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दे रहे है, जो परीक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने देखा कि परीक्षाओं में नोबेल पुरस्कार से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते है. 

Nobel Prize: नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी या फिजिक्स , केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है, जबकि कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा करती है. साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी,  स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।

Nobel Prize Winner’s List 2021: नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की सूची

Nobel Economics Prize 2021: आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 की घोषणा

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_4.1
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने “श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए” डेविड कार्ड (David Card) (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, यूएसए) को आधे के साथ आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार (Sveriges Riksbank Prize) देने का फैसला किया है। अन्य आधा संयुक्त रूप से जोशुआ एंग्रिस्ट (Joshua Angrist) (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज, यूएसए) और गुइडो इम्बेन्स (Guido Imbens) (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए) को “कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए” देने का फैसला किया है।

Nobel Peace Prize 2021: नोबेल शांति पुरस्‍कार 2021

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_5.1

Nobel Peace Prize 2021: साल 2021 का नोबेल शांति पुरस्‍कार मारिया रेस्‍सा (Maria Ressa) और दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) को देने का ऐलान कर दिया गया है. नॉर्वे स्थित नोबेल कमेटी द्वारा इसका ऐलान किया गया है. कमेटी ने बताया है कि दोनों को अभिव्‍यक्ति की आजादी (Freedom of Expression) की सुरक्षा करने के लिए इस वर्ष के शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने का फैसला किया गया है, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है”. 

Nobel Prize in Literature 2021: साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_6.1

Nobel Literature Prize 2021: साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 में ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में पैदा हुए और इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरज़क गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को “उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की शरणार्थियों के भाग्य का निर्धारण करने के लिए अपनी अडिग और करुणामय लेखनी के लिए” प्रदान किया गया है। साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize 2021 in Chemistry: रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2021

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_7.1

Nobel Chemistry Prize 2021: इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize in Chemistry 2021) संयुक्त रूप से बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan) को “असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए (for the development of asymmetric organocatalysis)” प्रदान किया गया है। इसने फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर बहुत प्रभाव डाला है और रसायन विज्ञान को हरित बना दिया है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।


Nobel Prize 2021 in Physics: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2021

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_8.1

Nobel Physics Prize 2021: साल 2021 का भौतिकी (Physics) नोबेल पुरस्कार, सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann) और जिओर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi) को संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया हैं। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) द्वारा प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize 2021 in Physiology or Medicine: मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021

Nobel Prize Winner's List 2021: नोबेल पुरस्कार विजेता, 2021 की पूरी लिस्ट, जानें इस साल किसे और क्यों मिला पुरस्कार (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, केमिस्ट्री, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल प्राइज़) | Latest Hindi Banking jobs_9.1

Nobel Medicine Prize 2021: मेडिसिन के क्षेत्र में साल 2021 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021) डेविड जूलियस (David Julius) और अर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) को “तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की उनकी खोजों के लिए” संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है. इन सफल खोजों ने गहन शोध गतिविधियों को शुरू किया जिससे हमारी समझ में तेजी से वृद्धि हुई कि हमारा तंत्रिका तंत्र गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं को कैसे महसूस करता है।

FAQ: Nobel Prize 2021 

Q. Who will win the Nobel Prize in Literature 2021?

Ans. The Nobel Prize in Literature 2021 is Given to Abdulrazak Gurnah.


Q. Who will win the Nobel Prize in Peace 2021?

Ans. The Nobel Prize in Peace 2021 is Given to मारिया रेस्‍सा (Maria Ressa) और दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) .


Q. Who will win the Nobel Prize in Chemistry 2021?

Ans. The Nobel Prize in  Chemistry 2021 is Given to Benjamin List & David W.C. MacMillan.


Q. Who will win the Nobel Prize in Physics 2021?

Ans. The Nobel Prize in  Physics 2021 is Given to Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann & Giorgio Parisi).


Q. Who will win the Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021?

Ans. The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021 is Given to David Julius & Ardem Patapoutian.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *