IBPS Calendar 2026 जारी होते ही बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। Institute of Banking Personnel Selection ने PO, क्लर्क, RRB और SO परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
इस कैलेंडर में प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू चरणों की संभावित तिथियां शामिल हैं, इसलिए यह अपडेट हर बैंकिंग aspirant के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
IBPS Calendar 2026 क्यों है इतना जरूरी?
आईबीपीएस कैलेंडर 2026 जारी होने के बाद अब उम्मीदवार न सिर्फ अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते है, बल्कि अलग-अलग परीक्षाओं के बीच गैप को समझकर स्मार्ट स्टडी प्लान भी बना सकते है।
हर साल IBPS हजारों पदों पर भर्ती करता है, जिनमें शामिल हैं—
- Probationary Officer (PO)
- Clerk / Office Assistant
- Specialist Officer (SO)
- RRB Officer Scale I, II, III
IBPS Exam Calendar 2026 उम्मीदवारों को पहले से यह जानने में मदद करता है कि कौन-सी परीक्षा कब होगी, जिससे तैयारी बिना दबाव के की जा सके।
IBPS Calendar 2026 PDF
IBPS द्वारा IBPS Exam Calendar 2026 PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे अब नीचे दिए लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते है

Official IBPS Exam Calendar 2026 PDF (Link Active) – Click Here to Download
IBPS कैलेंडर 2026–27: ऑनलाइन परीक्षाओं का अस्थायी शेड्यूल
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PSBs और RRBs के लिए 2026–27 सत्र का अस्थायी (Tentative) परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें PO/MT, SO (SPL), CSA (Clerk) और RRB Officer Scale I/II/III व Office Assistant परीक्षाओं की संभावित तिथियाँ शामिल हैं।
PSBs (Public Sector Banks) – CRP शेड्यूल (2026–27)
IBPS Clerk परीक्षा सबसे ज्यादा आवेदन पाने वाली परीक्षा मानी जाती है।
- Clerk Prelims 10–11 अक्टूबर 2026
- Clerk Mains 27 दिसंबर 2026
IBPS PO Exam Dates 2026 (CRP PO/MT-XVI)
IBPS द्वारा Probationary Officer (PO) परीक्षा सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है।
- PO Prelims 22–23 अगस्त 2026
- PO Mains 04 अक्टूबर 2026
IBPS PO परीक्षा तिथि 2026 घोषित: यहां देखें Prelims–Mains शेड्यूल
IBPS SO Exam Dates 2026 (CRP SPL-XVI)
Specialist Officer भर्ती के लिए तीन चरण होते हैं—Prelims, Mains और Interview
- SO Prelims 29 अगस्त 2026
- SO Mains 01 नवंबर 2026
RRBs – CRP शेड्यूल (2026–27)
ग्रामीण बैंकों में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए IBPS RRB सबसे बड़ा मौका है।
Officer Scale I
- Prelims: 21–22 नवंबर 2026
- Mains: 20 दिसंबर 2026
Office Assistant (Clerk)
- Prelims: 6, 12 व 13 दिसंबर 2026
- Mains: 30 जनवरी 2027
Officer Scale II & III
- Single Exam: 20 दिसंबर 2026
महत्वपूर्ण नोट: सभी परीक्षाएँ ऑनलाइन मोड में होंगी। IBPS प्रशासनिक कारणों/सरकारी सलाह/न्यायालयी आदेश के आधार पर तिथियाँ बदल सकता है।
IBPS RRB परीक्षा तिथि 2026 घोषित: Clerk, PO, Scale-II व Scale-III का पूरा शेड्यूल जारी
IBPS पंजीकरण प्रक्रिया (Registration Process) – मुख्य बिंदु
एकल ऑनलाइन पंजीकरण: जहाँ लागू हो, Prelims + Mains दोनों के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन।
अपलोड अनिवार्य दस्तावेज़ (JPEG):
- फोटो: 20–50 KB (हालिया पासपोर्ट साइज, स्पष्ट)
- हस्ताक्षर: 10–20 KB (कैपिटल लेटर में नहीं)
- अंगूठे का निशान: 20–50 KB
- हस्तलिखित घोषणा: 50–100 KB
- लाइव फोटो कैप्चर: आवेदन के समय वेबकैम/मोबाइल से
| Important Exam Calendar 2026 | |
| SSC Exam Calendar 2026-27 | Railway Exam Calendar 2026 |
| Banking Exam Calendar 2026 | MPPSC Exam Calendar 2026 |


UP Home Guard Exam Date 2026 नोट...
SBI PO Exam Date 2026 Out - जानि...
Banking Exam Calendar 2026: जानि...


