Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B Syllabus 2026

RBI Grade B सिलेबस 2026, देखें आरबीआई ग्रेड बी चरण 1 और 2 का नया सिलेबस, परीक्षा पैटर्न की डिटेल

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा हाल ही में जारी RBI Grade B 2026 Tender Notification के साथ RBI Grade B 2026 भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है और जिससे साफ है कि RBI Grade B ऑफिशियल नोटिफिकेशन अब बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा.

RBI Grade B सिलेबस 2026 के परीक्षा पैटर्न और विषयों में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सिलेबस जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही उनकी तैयारी की दिशा और रणनीति तय करता है। ऐसे में उम्मीदवारों के बीच नए सिलेबस को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

अगर आप भी RBI Grade B 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो अब समय है अपनी स्ट्रेटजी को अपडेट करने का। रिवाइज्ड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझकर ही आप सही दिशा में तैयारी कर सकते हैं और प्रतियोगिता में आगे निकल सकते हैं।

इस लेख में आपको RBI Grade B के नए सिलेबस, विषयवार टॉपिक्स और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी, ताकि आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।

RBI Grade B 2026 भर्ती Notice Out – जानें परीक्षा तिथि, वैकेंसी डिटेल

RBI Grade B Syllabus 2026: चयन प्रक्रिया

RBI ग्रेड B चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें Phase-I, Phase-II और Interview राउन्ड होता है। यहां RBI ग्रेड B परीक्षा के लिए विस्तृत चयन प्रक्रिया दी गई है, जिसे समझ कर आप रणनीति बना सकते है-

RBI Grade B Syllabus 2026: Selection Process
Exam Stages General (DR) DEPR DSIM
Phase-I Phase – I – Online Examination Phase – I – Paper I & II Online Examination Phase – I – Paper I Online Examination
Phase-II Phase – II – Paper I, II & III Online Examination Phase – II – Paper I & II Written Examination Phase – II – Paper II & III Online/Written Examination
Interview Yes Yes Yes

RBI Grade B परीक्षा पैटर्न 2026 General (DR) Post

यहां उम्मीदवार परीक्षा के सभी चरणों के लिए विस्तृत RBI ग्रेड B परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं.

RBI Grade B Phase 1 परीक्षा पैटर्न 2026

यहां RBI ग्रेड B परीक्षा 2025 के चरण I के लिए विस्तृत परीक्षा पैटर्न दिया गया है-

सेक्शन का नाम प्रश्नों की संख्या अंक समय अवधि
इंग्लिश लैंग्वेज 30 30 25 मिनट
जनरल अवेयरनेस 80 80 25 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 30 30 25 मिनट
रीजनिंग 60 60 45 मिनट
कुल 200 200 120 मिनट

Note-

  1. आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।
  2. परीक्षा में संभव अधिकतम अंक 200 अंक हैं।
  3. परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट या 2 घंटे का समय दिया जाता है।
  4. उम्मीदवार द्वारा मार्क किए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक मार्किंग है।
  5. परीक्षा में परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के लिए एक सेक्शनल कट-ऑफ भी है, और उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए सेक्शनल कट-ऑफ के साथ-साथ ओवरऑल कट-ऑफ दोनों को पार करना होगा।
  6. RBI ग्रेड B चरण-1 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं माना जाएगा। मेरिट सूची चरण- II परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

RBI Grade B Exam Pattern for Phase 2

RBI ग्रेड B परीक्षा का परीक्षा पैटर्न वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार का है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से आरबीआई ग्रेड बी चरण-2 परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं-

RBI Grade B Phase 2 Exam Pattern
पेपर का नाम पेपर का प्रकार समय प्रश्नों की संख्या अंक
पेपर-I: आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दे (ESI) 50% Objective 30 मिनट 30 प्रश्न 50 अंक
50% Descriptive 90 मिनट 4 प्रश्न 50 अंक
पेपर-II: अंग्रेज़ी (लेखन कौशल) Descriptive 90 मिनट 3 प्रश्न 100 अंक
पेपर-III: जनरल फाइनेंस एवं मैनेजमेंट (FM) 50% Objective 120 मिनट 30 प्रश्न 50 अंक
50% Descriptive 120 मिनट 4 प्रश्न 50 अंक

RBI Grade B DEPR परीक्षा पैटर्न 2026

RBI Grade B (DR) – DEPR चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन/लिखित परीक्षा + इंटरव्यू शामिल होता है। अंतिम मेरिट लिस्ट Phase I, Phase II और Interview के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

चरण पेपर का नाम अवधि अधिकतम अंक
Phase I पेपर-I (Economics – Objective) 120 मिनट 100 अंक
पेपर-II (English – Descriptive, टाइपिंग आधारित) 120 मिनट 100 अंक
Phase II पेपर-I (Economics – Descriptive) 120 मिनट 100 अंक
पेपर-II (Economics – Descriptive) 120 मिनट 100 अंक
Interview 75 अंक
कुल 475 अंक

RBI Grade B DSIM परीक्षा पैटर्न 2026

RBI Grade B (DR) – DSIM चयन प्रक्रिया में भी ऑनलाइन/लिखित परीक्षा + इंटरव्यू शामिल है।

चरण पेपर का नाम अवधि अंक
Phase I पेपर-I (Statistics – Objective) 120 मिनट 100 अंक
Phase II पेपर-II (Statistics – Descriptive) 180 मिनट 100 अंक
पेपर-III (English – Descriptive, टाइपिंग आधारित) 90 मिनट 100 अंक
Interview 75 अंक
कुल 375 अंक

महत्वपूर्ण नोट:

  • Paper-I में न्यूनतम अंक लाना जरूरी है तभी आगे के पेपर के लिए चयन होगा
  • अंतिम मेरिट Paper I, II, III और Interview के आधार पर बनेगी

RBI Grade B सिलेबस 2026

RBI Grade B 2026 परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को Quantitative Aptitude, Reasoning, English और General Awareness जैसे बेसिक सब्जेक्ट्स पर फोकस करना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस General (DR), DEPR और DSIM तीनों पोस्ट के लिए अलग-अलग होता है, इसलिए तैयारी भी उसी के अनुसार करनी चाहिए।

RBI Grade B सिलेबस 2026 (Phase I – General DR)

आरबीआई ग्रेड बी 2025 का चरण 1 (RBI Grade B Phase 1) एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें चार सेक्शन English Language, General Awareness, Quantitative Aptitude & Reasoning Ability शामिल हैं:-

विषय महत्वपूर्ण टॉपिक्स
इंग्लिश लैंग्वेज Reading Comprehension, Cloze Test, Fillers, Error Detection, Vocabulary आधारित प्रश्न,
Sentence Improvement, Phrase Replacement/Correction, Jumbled Paragraph, Word Swap,
Word Rearrangement, Paragraph Fillers, Paragraph Based Questions, Paragraph Restatement, Idioms
रीजनिंग एबिलिटी Puzzles, Seating Arrangement, Inequalities (Quadratic Equations), Direction Sense, Blood Relation,
Syllogism, Coding-Decoding, Machine Input-Output, Alpha-Numeric-Symbol Series,
Logical Reasoning (Statement, Assumption, Conclusion, Argument), Order & Ranking, Match The Column
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड Data Interpretation, Number Series, Approximation/Simplification, Data Sufficiency,
Quantity Comparison (Q1 & Q2), Miscellaneous Arithmetic Problems
जनरल अवेयरनेस Indian Banking System, Indian Financial System, Govt. Schemes & Policies, Current Affairs,
Static Awareness, Monetary Plans, National Institutions, Banking Terms

RBI Grade B Syllabus 2025: Phase II General (DR)

आरबीआई ग्रेड B अधिकारी की चरण 2 परीक्षा में, 3 पेपर हैं।

  • पेपर I – आर्थिक और सामाजिक मुद्दे (Economic and Social Issues),
  • पेपर II-अंग्रेजी लेखन कौशल (English Writing Skills)
  • पेपर III-सामान्य वित्त और प्रबंधन (General Finance and Management).

हमने चरण 2 के लिए विस्तृत अद्यतन आरबीआई ग्रेड बी पाठ्यक्रम साझा किया है.

RBI Grade B Phase II (Mains) सिलेबस 2026

Paper 1: Economic and Social Issues (ESI)

आर्थिक और सामाजिक मुद्दों ( Economic and Social Issues) के लिए आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 पेपर I के लिए विस्तृत विषय-वार पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है:

विषय महत्वपूर्ण टॉपिक्स
विकास और वृद्धि (Growth & Development) वृद्धि का मापन (राष्ट्रीय आय, प्रति व्यक्ति आय), गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन,
सतत विकास, पर्यावरणीय मुद्दे
भारतीय अर्थव्यवस्था भारत का आर्थिक इतिहास, औद्योगिक एवं श्रम नीति में परिवर्तन, 1991 के बाद की मौद्रिक एवं राजकोषीय नीति,
आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट की प्राथमिकताएं, भारतीय मुद्रा एवं वित्तीय बाजार,
भारतीय बैंकों और RBI की भूमिका, सार्वजनिक वित्त, राजनीतिक अर्थव्यवस्था,
औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र, सेवा क्षेत्र
वैश्वीकरण (Globalization) भारतीय अर्थव्यवस्था का उदारीकरण, भुगतान संतुलन (BOP), निर्यात-आयात नीति,
अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संस्थान (IMF, World Bank, WTO),
क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दे
भारतीय सामाजिक संरचना (Social Structure) बहुसांस्कृतिकता, जनसंख्या प्रवृत्तियां, शहरीकरण एवं प्रवासन,
लैंगिक मुद्दे, सामाजिक न्याय

Paper 2: English Writing Skills

चरण 2 पेपर II के लिए आरबीआई ग्रेड बी पाठ्यक्रम 2025 वर्णनात्मक होगा। अंग्रेजी के पेपर को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि विषय की अभिव्यक्ति और समझ सहित लेखन कौशल का आकलन किसा जा सके।

  • Essay Writing
  • Precis Writing
  • Letter Writing

Writing और comprehension skills का मूल्यांकन

Paper 3: Finance and Management

हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विस्तृत विषय-वार सिलेबस साझा किया है:

श्रेणी टॉपिक्स
वित्तीय प्रणाली (Financial System) RBI, बैंकिंग संरचना
वित्तीय बाजार (Financial Markets) मनी मार्केट, कैपिटल मार्केट
सामान्य वित्त (General Finance) मुद्रास्फीति, बजट, जोखिम प्रबंधन
प्रबंधन (Management) नेतृत्व, प्रेरणा, संचार

RBI Grade B DEPR सिलेबस 2026

यह सिलेबस Economics specialization पर आधारित होता है

Phase I

  • Economics (Objective)
  • English (Descriptive)
  • Economics Topics
मॉड्यूल टॉपिक्स
सूक्ष्म अर्थशास्त्र (Microeconomics) मांग, उत्पादन, बाजार
समष्टि अर्थशास्त्र (Macroeconomics) मुद्रास्फीति, रोजगार
अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र (International Economics) व्यापार, विनिमय दर
सार्वजनिक वित्त (Public Finance) कराधान, सार्वजनिक ऋण
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) विकास, गरीबी, मुद्रास्फीति

Phase – I: Phase II (Descriptive Economics)

  • Microeconomics
  • Macroeconomics
  • Quantitative Methods
  • Indian Economy

Analytical और conceptual understanding पर focus

RBI Grade B DSIM सिलेबस 2026

Phase I (Statistics – Objective)

मॉड्यूल टॉपिक्स
Probability & Sampling Distribution, Hypothesis Testing

Phase II

Paper II (Statistics – Descriptive)

  • Regression Analysis
  • Time Series
  • Econometrics
  • Machine Learning Basics

Paper III (English)

  1. Essay
  2. Writing Skills

RBI Grade B इंटरव्यू (Interview)

  • कुल अंक: 75 Marks
  • Panel द्वारा लिया जाता है

Topics:

  1. Academic Background
  2. Current Affairs
  3. Banking Awareness

RBI Grade B मार्किंग स्कीम

Phase I (Prelims)

  1. 200 Questions | 200 Marks
  2. +1 सही, -0.25 गलत
  3. सिर्फ Qualifying

Phase II (Mains)

  1. 3 Papers (100-100 Marks)
  2. Objective + Descriptive
  3. Negative marking (Objective में)

Final Merit

Phase II + Interview (75 Marks) के आधार पर

Psychometric Test क्या होता है?

  • Personality Test होता है
  • Behaviour और decision-making check करता है
  • Marks नहीं मिलते
  • Interview panel के लिए useful

RBI ग्रेड B 20256 भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण लिंक:-

prime_image

FAQs

आरबीआई ग्रेड B अधिकारी के लिए सिलेबस 2026 कहाँ देख सकते है?

उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड B सिलेबस 2026 ऊपर आर्टिकल में चेक कर सकते हैं.

RBI Grade B 2026 सिलेबस में क्या बदलाव हुए हैं?

RBI Grade B 2026 में सिलेबस लगभग समान रहता है, लेकिन exam pattern और difficulty level में बदलाव हो सकता है, खासकर Phase 2 में descriptive भाग पर ज्यादा फोकस बढ़ सकता है।

RBI Grade B चयन प्रक्रिया क्या है?

RBI Grade B चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं: Phase 1 (Prelims) Phase 2 (Mains) Interview

RBI Grade B Phase 1 में कितने प्रश्न होते हैं?

Phase 1 में कुल 200 प्रश्न (200 अंक) होते हैं, जिसमें negative marking -0.25 होती है।

RBI Grade B Phase 2 में कौन-कौन से पेपर होते हैं?

Phase 2 में 3 पेपर होते हैं: Economic & Social Issues (ESI) English Writing Skills Finance & Management (FM)

RBI Grade B की तैयारी कब शुरू करनी चाहिए? अ

भी से तैयारी शुरू करना सबसे सही समय है, क्योंकि notification जल्द आने वाला है और competition बहुत high रहता है।

RBI Grade B के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन से हैं?

General Awareness (Banking + Current Affairs) Economic & Social Issues Finance & Management Quant, Reasoning, English (Phase 1 के लिए)

QR Code
Scan Me