RPSC भर्ती 2025: जानिए क्या है खास?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2025 के लिए एक मेगा भर्ती अभियान का ऐलान किया है। RPSC भर्ती 2025 प्रक्रिया के तहत राज्य राजस्थान सरकार ने कुल 12,121 पदों को भरने की स्वीकृति दी है। ये भर्तियां कृषि, पशुपालन, शिक्षा और गृह विभाग जैसे प्रमुख विभागों में की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी विभागवार दी गई तारीखों में RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
RPSC Notification 2025
राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए यह भर्ती एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में सामने आई है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का द्वार खोलेगी बल्कि शिक्षा, कृषि और पुलिस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में स्थायित्व और सेवा का मौका भी देगी। RPSC द्वारा विभिन्न विभागों में पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार RPSC ने रिक्त पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया की स्पष्टता को प्राथमिकता दी है। RPSC द्वारा जारी की गई आवेदन तिथियों की स्पष्टता और चरणबद्ध प्रक्रिया से यह भी संकेत मिलता है कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहता है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से समय-समय पर नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीखों की जानकारी लेते रहें।
RPSC Vacancy 2025 Details – विभागवार पदों का विवरण
नीचे दी टेबल में आप RPSC Vacancy Details देख सकते है और जान सकते है कि RPSC में किन विभगो में भर्ती की जानी है-
| विभाग का नाम | पद का नाम | कुल पद |
|---|---|---|
| कृषि विभाग | सहायक कृषि अभियंता | 281 |
| पशुपालन विभाग | वेटरनरी ऑफिसर | 1,100 |
| गृह विभाग | सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर | 1,015 |
| स्कूल शिक्षा विभाग | व्याख्याता और कोच | 3,225 |
| माध्यमिक शिक्षा विभाग | सीनियर टीचर | 6,500 |
| कुल पद | 12,121 | |
RPSC भर्ती 2025: आवेदन तिथियां
RPSC भर्ती के लिए आवेदन की तिथियाँ नीचे दी गई है-
| पद | आवेदन शुरू | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| सहायक कृषि अभियंता | 28 जुलाई 2025 | 26 अगस्त 2025 |
| वेटरनरी ऑफिसर | 5 अगस्त 2025 | 3 सितंबर 2025 |
| एसआई / प्लाटून कमांडर | 10 अगस्त 2025 | 8 सितंबर 2025 |
| व्याख्याता और कोच | 14 अगस्त 2025 | 12 सितंबर 2025 |
| सीनियर टीचर | 19 अगस्त 2025 | 17 सितंबर 2025 |
RPSC Recruitment 2025 – आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
-
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
‘Recruitment Advertisement’ सेक्शन में संबंधित पद के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
-
पात्रता, आयु सीमा, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी ध्यान से पढ़ें।
-
‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक कर SSO Rajasthan पोर्टल पर लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म जमा करें और एक प्रिंट आउट अपने पास रखें
सरकारी नौकरी का यह मौका न गंवाएं! अभी से तैयारी शुरू करें और नियमित अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें
Latest Sarkari Job Alerts और📥 फ्री PDF के लिए टेलीग्राम जॉइन करें हमारे नए चैनल: https://t.me/LetestSarkariNaukriAlert








MP RAEO Recruitment 2026: : 2784 पद...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: Prelims ...
RRB Section Controller Recruitment 2026:...


