Topic – Inequality, Miscellaneous, Direction
Directions (1-5): इन प्रश्नों में दिए गए कथनों में विभिन्न तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है। कथनों पर आधारित दो निष्कर्ष दिए गए हैं, उचित उत्तर चुनिए:
(a) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है
(b) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II सत्य है
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं
Q1. कथन: A>B, D≤E, C≥F=G, B≤C=D
निष्कर्ष: I. B≥G II. E≥G
Q2. कथन: T>S≤Q, T≥U=V, H≥T
निष्कर्ष: I. U≤H II. S<H
Q3. कथन: A>B≥L, R>B=H
निष्कर्ष: I. A<L II.R>L
Q4. कथन: P>K=L, P≤S<Q, T>K
निष्कर्ष: I.Q>K II.Q<T
Q5. कथन: P<H, V≥S>H, N≥V
निष्कर्ष: I. N≥P II.S>P
Q6. एक कक्षा में रूपम की रैंक शीर्ष से 18वीं और नीचे से 24वीं हैं, कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
(a) 42
(b) 43
(c) 41
(d) 39
(e) 40
Q7. यदि संख्या 8639726501 में, पहले और दूसरे अंक के स्थान आपस में बदल दिए जाएँ, तीसरे और चौथे अंक के स्थान आपस में बदल दिए जाएँ और इसी प्रकार नौवें और दसवें अंक के स्थान आपस में बदल दिए जाने तक अंकों के स्थान बदले जाएँ, तो कौन सा अंक बाएं सिरे से छठे स्थान पर होगा?
(a) 7
(b) 1
(c) 3
(d) 9
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. शब्द ”EARPHONE” में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके मध्य शब्द में उतने ही वर्ण हैं, जितने कि उनके मध्य अंग्रेजी वर्णमाला में होते हैं?
(a) कोई नहीं
(b) एक
(c) दो
(d) तीन
(e) चार
Directions (9-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और सामान्यतः ज्ञात तथ्यों की उपेक्षा करते हुए निर्णय करें कि दिए गए कथनों में से कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है:
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
Q9. कथन:
कुछ आम, संतरे हैं
कोई संतरा, हरा नहीं है
सभी हरे, सफ़ेद हैं
निष्कर्ष:
I: कुछ सफ़ेद, संतरे नहीं हैं
II: कुछ आम, हरे हैं
Q10. कथन:
कुछ कार, ट्रक हैं
सभी ट्रक, जूते हैं
कुछ जूते, बोतल हैं
निष्कर्ष:
I: कुछ बोतल, कार हैं
II: कोई बोतल, कार नहीं हैं
Direction (11-12): दी गई जानकारी का ध्यापूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक व्यक्ति बिंदु A से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है और बिंदु B पर पहुँचने के लिए 24 मीटर चलता है। बिंदु B से वह दो बार क्रमागत रूप से बाएं मुड़ता है और क्रमशः 10 मीटर और 12 मीटर चलता है तथा बिंदु D पर पहुँचता है। बिंदु D से वह दक्षिण दिशा में चलता है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 15 मीटर चलता है, फिर अंत में वह अपने बाएं मुड़ता है और अंतिम बिंदु F पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चलता है।
Q11. बिंदु D के सन्दर्भ में उसका आरंभिक बिंदु किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पश्चिम
(b) दक्षिण-पश्चिम
(c) उत्तर-पूर्व
(d) दक्षिण
(e) इनमें से कोई नहीं
Q12. यदि बिंदु O, बिंदु A और B का मध्यबिंदु है, तो बिंदु O से उसके अंतिम स्थान के मध्य न्युनत्तम दूरी कितनी है?
(a) 15 मीटर
(b) 12 मीटर
(c) 10 मीटर
(d) 13 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं
Direction (13-15): दी गई जानकारी का ध्यापूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बिंदु A, बिंदु B के 20 मीटर पश्चिम में है, बिंदु B, जो बिंदु D के 9 मीटर उत्तर में है। बिंदु F, बिंदु G के 6 मीटर दक्षिण में है। बिंदु E, बिंदु C के 15 मीटर उत्तर में है। बिंदु F, बिंदु E के 18 मीटर पूर्व में है। बिंदु C, बिंदु D के 12 मीटर पश्चिम में है।
Q13. बिंदु D के सन्दर्भ में बिंदु G किस दिशा में है?
(a) दक्षिण
(b)उत्तर-पूर्व
(c)दक्षिण-पश्चिम
(d)पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं
Q14. बिंदु E से बिंदु A के मध्य न्युनत्तम दूरी कितनी है?
(a)12 मीटर
(b)18 मीटर
(c) 25 मीटर
(d) 10 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. बिंदु C के सन्दर्भ में बिंदु A किस दिशा में है?
(a) उत्तर-पश्चिम
(b)दक्षिण-पूर्व
(c)उत्तर-पूर्व
(d) पश्चिम
(e) इनमें से कोई नहीं
Solutions












Rajasthan Agriculture Supervisor Answer ...
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026:...
RRB Section Controller CBAT Exam 2026 Po...


