Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022...

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 27th April – Seating Arrangement, Blood Relation, Miscellaneous

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 27th April – Seating Arrangement, Blood Relation, Miscellaneous | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Topic:  Seating Arrangement, Blood Relation, Miscellaneous

Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

आठ व्यक्ति राम, अरुण, रमेश, जितेश, अनिल, राज, महेश और साहिल एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार कोने पर बैठे हैं और उनमें से चार मेज की भुजा के मध्य में बैठे हैं। कोनों पर बैठे व्यक्ति मेज के बाहर की ओर उन्मुख हैं और मेज की भुजा के मध्य में बैठे व्यक्ति मेज की ओर उन्मुख हैं। अनिल और राज एक दूसरे के तिर्यक विपरीत बैठे हैं। रमेश, राम के बायें से तीसरे स्थान पर है। महेश, साहिल के विपरीत बैठा है। जितेश, राज के बायें से दूसरे स्थान पर है। राज मेज के बाहर की ओर उन्मुख हैं। अरुण, जितेश के बायें से तीसरे स्थान पर है। महेश मेज की ओर उन्मुख है। रमेश, महेश का निकटतम पडोसी है.

Q1. जितेश के बाएं से पांचवें स्थान पर कौन बैठा है?

(a) अनिल

(b) राम

(c) महेश

(d) अरुण

(e) राज

Q2. राज के दायें से पांचवें स्थान पर कौन है?

(a) राम

(b) रमेश

(c) साहिल

(d) महेश

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. यदि अनिल और राम के स्थान को आपस में बदल दिया जाए, तो अब अनिल के विपरीत कौन होगा?

(a) राज

(b) साहिल

(c) राम

(d) अरुण

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं, विषम का पता लगाएं।

(a) जितेश- राज

(b) महेश- राम

(c) अनिल- रमेश

(d) साहिल- अरुण

(e) राज- रमेश

Q5. रमेश के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) राज

(b) अनिल

(c) जितेश

(d) राम

(e) साहिल

Direction (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

K, E की इकलौती पुत्री है, E जो G का पति है। A, B का पति है। C, E का मैटरनल अंकल है। H, G का भाई है। F, E की बहन है और B की पुत्री है। L, G का दामाद है। D, C की पत्नी है। H, E का ब्रदर-इन-लॉ है।

Q6. परिवार में कितने विवाहित युगल हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार

(e) पांच 

Q7. E, C से किस प्रकार संबंधित है?

(a) नीस

(b) नेफ्यू

(c) पुत्र

(d) पुत्री

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Q8. परिवार में कितनी महिलाएं हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार

(e) पांच 

Direction (9-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

तीन पीढ़ियों और आठ सदस्यों के परिवार में, K का विवाह T से हुआ है, T जो S का इकलौता पुत्र है। M का विवाह P से हुआ है, P जो Q की मां है। U, जो T की सिस्टर-इन-लॉ है, विवाहित है। T का कोई सहोदर नहीं है। H, Q का इकलौता पुत्र है। S एक पुरुष व्यक्ति है।

Q9. तीसरी पीढ़ी में कितने लोग हैं?

(a) 2

(b) 3

(c) 1

(d) 3 से अधिक

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q10. परिवार में महिलाओं की संख्या का पुरुष सदस्यों की संख्या से अनुपात कितना है?

(a) 5:3

(b) 1:4

(c) 1:1

(d) 3:5

(e) इनमें से कोई नहीं

Q11. यदि ‘PRODUCE’ शब्द में, सभी स्वरों को ठीक अगले वर्ण में बदल दिया जाता है और सभी व्यंजनों को ठीक पिछले वर्ण में बदल दिया जाता है। निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण दायें छोर से चौथा है?

(a) P

(b) O

(c) V

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. शब्द ‘SEGMENT’ में वर्णों के ऐसे कितने जोड़े हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) हैं?

(a) एक 

(b) दो 

(c) तीन 

(d) तीन से अधिक 

(e) कोई नहीं 

Q13. शब्द ‘PARTICLE’ में व्यंजन और स्वरों को बदलने पर कितने वर्ण दो बार दिखाई देते हैं जब प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में ठीक पिछले वर्ण से बदल दिया जाता है और स्वरों को अंग्रेजी वर्णमाला में ठीक अगले वर्ण से बदल दिया जाता है?

(a) एक 

(b) दो 

(c) तीन 

(d) तीन से अधिक 

(e) कोई नहीं 

Q14. शब्द ‘DISPENSE’ में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनमें से प्रत्येक के बीच उतने ही वर्ण हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में (आगे और पीछे दोनों दिशाओं) में हैं?

(a) एक 

(b) दो 

(c) तीन 

(d) तीन से अधिक 

(e) कोई नहीं 

Q15. यदि शब्द TURPITUDE के तीसरे, चौथे, पांचवें और नौवें वर्णों से एक अर्थपूर्ण शब्द बनाना संभव है, तो इस प्रकार निर्मित शब्द के बायें से तीसरा वर्ण क्या है? यदि ऐसा कोई शब्द नहीं बनाया जा सकता है तो M को चिह्नित करें और यदि ऐसे एक से अधिक शब्द बन सकते हैं तो N को चिह्नित करें।

(a) R

(b) E

(c) P

(d) M

(e) N

Solutions:

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 27th April – Seating Arrangement, Blood Relation, Miscellaneous | Latest Hindi Banking jobs_5.1

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 27th April – Seating Arrangement, Blood Relation, Miscellaneous | Latest Hindi Banking jobs_6.1

RBI Grade B/ECGC PO प्रीलिम्स 2022 रीजनिंग क्विज : 27th April – Seating Arrangement, Blood Relation, Miscellaneous | Latest Hindi Banking jobs_7.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
QR Code
Scan Me