Latest Hindi Banking jobs   »   List of Important Days & Dates...

List of Important Days & Dates in September 2022 in Hindi: देखें सितंबर 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची (National & International Days & Dates of September)

List of Important Days & Dates in September 2022 in Hindi: देखें सितंबर 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची (National & International Days & Dates of September) | Latest Hindi Banking jobs_2.1

Important Days In September 2022 Hindi: सामान्य जागरूकता (General awareness), उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं और सामान्य जागरूकता सेक्शन में, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों और उनके महत्व का एक विशेष स्थान है। अक्सर यह देखा गया है कि बैंकिंग परीक्षाओं, एसएससी, रेलवे और अन्य राज्य परीक्षाओं के सामान्य जागरूकता सेक्शन में महत्वपूर्ण दिनों से संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं। उम्मीदवारों को अपने ज्ञान को बढ़ाने और परीक्षा के लिए तैयार होने के लिए इन महत्वपूर्ण दिनों के बारे में ज़रूर पढना चाहिए।

वर्ष का 9वां महीना सितंबर (September) का होता है। सितंबर शब्द लैटिन शब्द “सेप्टम (Septem)” से लिया गया है जिसका अर्थ “सात (seven)” है। दरअसल पुराना रोमन कैलेंडर मार्च महीने में शुरू होता था और इसमें सितंबर को सातवां महीना माना गया था। यह रोमांचक त्योहारों और महत्वपूर्ण दिनों का महीना है। इस लेख में, हमने सितंबर 2022 में सभी महत्वपूर्ण दिनों की एक सूची प्रदान की है। सितंबर के महीने में होने वाले सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की चर्चा यहां की गई है।

सितंबर 2022 में महत्वपूर्ण दिन (Important Days In September 2022)

सितंबर माह में हम बेटी दिवस, विश्व हृदय दिवस, विश्व ओजोन दिवस, राष्ट्रीय अभियंता दिवस और हिंदी दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिनों को मनाते हैं। जबकि गणेश चतुर्थी सितंबर के महीने में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है।

सितंबर 2022 में महत्वपूर्ण दिन (Important Days In September 2022)

सितंबर में 30 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिन होते हैं जो हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। आइए नीचे दी गई तालिका में सितंबर 2022 में सभी महत्वपूर्ण दिनों की सूची देखें:

सितंबर 2022 में महत्वपूर्ण दिन

तारीख़ (Dates)

दिवस (Events)

1 से 7 सितंबर

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

2 सितंबर

विश्व नारियल दिवस

3 सितंबर

गगनचुंबी इमारत दिवस (स्काईस्क्रेपर डे)

5 सितंबर

शिक्षक दिवस

5 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस

6 सितंबर

फाइट प्रोक्रैस्टिनेशन डे

7 सितंबर

ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस

8 सितंबर

विश्व साक्षरता दिवस

8 सितंबर

विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे)

10 सितंबर

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

11 सितंबर

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

14 सितंबर

हिंदी दिवस

14 सितंबर

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (वर्ल्‍ड फर्स्ट एड डे )

15 सितंबर

राष्ट्रीय इंजीनियर/अभियंता दिवस

15 सितंबर

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

16 सितंबर

विश्व ओजोन दिवस

17 सितंबर

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

21 सितंबर

विश्व अल्जाइमर दिवस

21 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

22 सितंबर

विश्व गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के लिए)

23 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

25 सितंबर

सामाजिक न्याय दिवस

25 सितंबर

विश्व फार्मासिस्ट दिवस

25 सितंबर

विश्व बेटी दिवस

26 सितंबर

विश्व मूक बधिर दिवस

26 सितंबर

विश्व गर्भनिरोधक दिवस

26 सितंबर

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस

27 सितंबर

विश्व पर्यटन दिवस

28 सितंबर

विश्व रेबीज़ दिवस

29 सितंबर

विश्व हृदय दिवस

29 सितंबर

खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस

30 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

30 सितंबर

विश्व समुद्री दिवस

सितंबर 2022 में महत्वपूर्ण दिन (Important Days In September 2022)

1 से 7 सितंबर 2022: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week)

सन् 1982 से हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ मनाया जाता है ताकि लोगों को उनकी स्वास्थ्य और समृद्धि के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक किया जा सके। लोग अपने पोषण और खाने की अनुकूल आदतों के बारे में जानकर अच्छे पोषक तत्व पाने करने में मदद मिल सकती है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (एनएनडब्ल्यू), भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा शुरू किया गया वार्षिक पोषण कार्यक्रम है।

2 सितंबर, 2022: विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day)

विश्व नारियल दिवस प्रतिवर्ष 2 सितंबर को नारियल उगाने वाले देशों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नारियल के विभिन्न उपयोगों और इसके स्वास्थ्य और व्यावसायिक लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। हिंदी में नारियल को नारियाल और संस्कृत में नारकेला कहा जाता है। इसी भाषा में नर का अर्थ मनुष्य होता है। नारियल की खेती हमारे देश में लगभग एक करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करती है। देश के चार दक्षिणी प्रदेश केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में नारियल की सघन खेती की जाती है। देश का 90 प्रतिशत तक नारियल यहीं से प्राप्त किया जाता है। यह नमकीन मिट्टी में समुद्र के किनारे उगाया जाता है।

5 सितंबर 2022: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day)

शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। यह अपने श्रद्धेय व्यक्ति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम जताने का एक विशेष दिन है। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, इंटरनेशनल टीचर्स डे 05 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है, जिसकी घोषणा साल 1994 को यूनेस्को ने की थी।

6 सितंबर 2022 – फाइट प्रोक्रैस्टिनेशन डे

हर साल 6 सितंबर को फाइट प्रोक्रैस्टिनेशन डे के रूप में मनाया जाता है. फाइट प्रोक्रैस्टिनेशन दिवस टालमटोल के नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए  मनाया जाता है. प्रत्येक व्यक्ति को समय का महत्व के बारे में पता होना चाहिए और उन्हें पता होना चाहिए कि किसी भी चीज को टालना कितनी बड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है.

8 सितंबर 2022 – विश्व साक्षरता दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को दुनियाभर में विश्व साक्षरता दिवस (World Literacy Day) मनाया जाता है। विश्व साक्षरता दिवस प्रत्येक वर्ष साक्षरता के महत्‍व एवं साक्षरता पर ज़ोर देने के लिए विश्‍व भर में मनाया जाता है। विश्व साक्षरता दिवस को मनाने का प्रमुख कारण व्यक्तिगत, सामुदाय और समाज से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। देश के जितने ज्यादा नागरिक साक्षर होंगे, देश उतनी ही उन्नति कर सकता है। साक्षरता के इसी महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

15 सितंबर 2022: राष्ट्रीय इंजीनियर/अभियंता दिवस (National Engineer’s Day)

भारत महान भारतीय इंजीनियर को सम्मानित करने और मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय के जन्म की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर/अभियंता दिवस मनाया जाता है, इन्हें सर एमवी भी कहा जाता है।

16 सितंबर 2022: विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day)

वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1987 में 16 सितंबर के दिन मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (Montreal Protocol) पर हस्ताक्षर किये जाने के उपलक्ष्य में विश्व ओज़ोन दिवस मनाने की घोषणा की थी। दरअसल, ओजोन परत ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली गैस है और ये पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है, जो सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से हमें (मानव जाति) बचाने का काम करती है। यहां आपको बताते चलें कि फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने 1913 में इस परत की खोज की थी।

25 सितंबर, 2022: बेटी दिवस (Daughter’s Day)

समानता को बढ़ावा देने और हमारे जीवन में बेटियों की उपस्थिति का जश्न मनाने के लिए हर साल सितंबर के चौथे रविवार को भारत में बेटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे (संतान) भगवान का आशीर्वाद हैं चाहे वह पुरुष हो या महिला। जैसा कि यह रविवार को दिन पड़ता है, आमतौर पर उस दिन छुट्टी होती है अतः यह बेटियों और माता-पिता को एक साथ जश्न मनाने का दिन होता है।

Important Days 2022: माह-वार (Month Wise)

उम्मीदवार दी गई तालिका में माह-वार सभी महत्वपूर्ण दिनों और तिथियों को देख सकते हैं।

Month

Link

January

Important Days in January 2022

February

Important Days in February 2022

March

Important Days in March 2022

April

Important Days in April 2022

May

Important Days in May 2022

June

Important Days In June 2022

July

Important Days In July 2022

August

Important Days In August 2022

FAQs: Important Days In September 2022

Q.1 विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है।

Q.2 हम विश्व हृदय दिवस किस तारीख को मनाते हैं?

उत्तर: विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है।

Latest Govt Jobs Notifications:

FCI Assistant Grade 3 Recruitment 2022

NABI Recruitment 2022

FCI Manager Notification 2022

HIL Recruitment 2022

Thane DCC Recruitment 2022

SAIL Recruitment 2022 Notification

Rajasthan High Court Recruitment 2022

UPPCL Recruitment 2022

NPS Recruitment 2022

SPMCIL Recruitment 2022

Recent Posts: 

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *