Latest Hindi Banking jobs   »   Global Recycling Day 2023: ग्लोबल रिसाइकलिंग...

Global Recycling Day 2023: ग्लोबल रिसाइकलिंग डे 2023, जानें इसकी थीम और महत्व

Global Recycling Day 2023

ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day), 18 मार्च 2023 को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एक स्वच्छ ग्रह के लिए रिसाइक्लिंग और इससे होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ग्लोबल रिसाइक्लिंग फाउंडेशन ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे के लिए बनाया गया एक संगठन है। इस लेख में ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day) तथा इसकी थीम और महत्व के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

Global Recycling Day Theme

ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day) 2023 की थीम क्रिएटिव इनोवेशन है। थीम अपशिष्ट प्रबंधन (waste management) की समस्या के लिए नए इनोवेशन और क्रिएटिव साॅल्यूशन के महत्व पर प्रकाश डालती है। यहां रिसाइक्लिंग में क्रिएटिव इनोवेशन के कुछ उल्लेखनीय उदाहरण दिए गए हैं।

  • सड़क निर्माण में प्लास्टिक का उपयोग
  • PET से बना रिसाइकिल प्लास्टिक
  • जूते और कपड़े रिसाइकिल प्लास्टिक से बनाए जाते हैं।
  • रीसाइकिलिंग सर्कुलर अर्थव्यवस्था का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दैनिक जरूरतों को पूरा करते हुए कार्बन फुटप्रिंट को दिन-ब-दिन कम करना है।

Global Recycling Day Significance

ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day) पहली बार 2018 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य हमारे संसाधनों को संरक्षित करने और हमारे ग्रह के भविष्य को सुरक्षित करने में रीसाइक्लिंग के महत्व को पहचानना और उसका जश्न मनाना है। यहाँ ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day) के महत्व को बताया गया है।

  • ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day) का महत्व दुनिया भर के लोगों और संगठनों को कचरे को कम करने, संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए काम करने की क्षमता से है।
  • जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे और कार्बन फुटप्रिंट के कारण जलवायु पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के कारण उत्पादों की रीसाइकिलिंग की ज़रूरत है।
  • रीसाइकिलिंग को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों 2030 में SDG लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।
  • ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे (Global Recycling Day) एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था की आवश्यकता को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसे 7वां रीसोर्स भी कहा जाता है।
  • जब संसाधनों का उपयोग, पुन: उपयोग और पुनर्नवीनीकरण बंद (सर्कुलर) लूप में किया जाता है तो यह अपशिष्ट को कम करता है तथा उत्पादन और खपत से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करता है।
Important Days
Important Days In March 2023
National Vaccination Day 
World Wildlife Day 
PI Day 

adda247

National Vaccination Day 2023, Theme, History and Significance |_80.1

FAQs

ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे 2023 कब मनाया जाता है?

ग्लोबल रीसाइक्लिंग दिवस 2023, 18 मार्च 2023 को मनाया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *