Latest Hindi Banking jobs   »   GA Questions Asked in UIIC AO...
Top Performing

GA Questions Asked in UIIC AO Exam 2024 In Hindi: UIIC AO परीक्षा में पूछे गए सामान्य जागरूकता (GA) के प्रश्न

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने 21 दिसंबर 2024 को UIIC AO परीक्षा 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया। अब, कई अभ्यर्थी यह जानने के इच्छुक हैं कि परीक्षा के दौरान सामान्य जागरूकता (GA) अनुभाग में कौन-कौन से प्रश्न पूछे गए। इस लेख में, UIIC AO परीक्षा 2024 के GA सेक्शन में पूछे गए प्रश्नों की पूरी सूची प्रदान की है.

UIIC AO परीक्षा 2024 में पूछे गए GA प्रश्न

सामान्य जागरूकता अनुभाग मुख्य रूप से हाल की घटनाओं और करंट अफेयर्स पर केंद्रित था। अधिकांश प्रश्न अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 की प्रमुख घटनाओं से लिए गए थे। नीचे अनुभागवार पूछे गए प्रश्नों का विवरण दिया गया है:

बीमा से संबंधित प्रश्न

  1. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में शामिल होने की आयु सीमा क्या है?
  2. बीमा लोकपाल का विवादों को सुलझाने में क्या भूमिका है?

बैंकिंग और जागरूकता

  1. बीमा सखी योजना का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
  2. 2024 में फिक्की (FICCI) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
  3. रेलवे में एडवांस टिकट बुकिंग की समय सीमा क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय संबंध

  1. भारत-मालदीव मुद्रा समझौते का उद्देश्य क्या है?
  2. मालदीव की मुद्रा क्या है?

विशेष घटनाएं और पहल

  1. 2024 में महिला सम्मान निधि योजना में कौन सा भारतीय राज्य शीर्ष पर रहा?
  2. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 2024 में भारत को $98 मिलियन का ऋण किस उद्देश्य से मंजूर किया?

फिल्म और साहित्य

  1. 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कौन सी फिल्में और हस्तियां चर्चा में रहीं?
  2. 2024 में शशि थरूर द्वारा लिखी गई पुस्तक का शीर्षक क्या है?

आर्थिक और कॉर्पोरेट विकास

  1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2024 के लिए GDP विकास दर का अनुमान क्या है?
  2. ट्विटर के ब्लू स्काई लोगो का महत्व क्या है?
  3. 2024 में मेटा पर ₹200 करोड़ का जुर्माना क्यों लगाया गया?

सस्टेनेबिलिटी और वैश्विक लक्ष्य

  1. 70वां सतत विकास लक्ष्य (SDG) क्या है और 2024 में इसका क्या महत्व है?

विज्ञान और अंतरिक्ष

  1. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के “प्रोबा मिशन” का उद्देश्य क्या है?

खेल

  1. 2024 में ICC हॉल ऑफ फेम में किन क्रिकेटरों को शामिल किया गया?

बैंकिंग साझेदारियां

  1. HSBC और केनरा बैंक के बीच सहयोग का मुख्य उद्देश्य क्या है?

नीतियां

  1. 2024 में भारत की नई वायु नीति की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

UIIC AO परीक्षा विश्लेषण 2024

सामान्य जागरूकता सेक्शन में कुल 40 प्रश्न थे, जिनके लिए 50 अंक निर्धारित थे। इस सेक्शन ने मुख्य रूप से उम्मीदवारों की वर्तमान घटनाओं और संबंधित विषयों पर समझ को परखा। UIIC AO परीक्षा 2024 के GA प्रश्नों का विश्लेषण अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करेगा।

UIIC AO Exam Analysis 2024, 21st December 2024

pdpCourseImg

GA Questions Asked in UIIC AO Exam 2024 In Hindi: UIIC AO परीक्षा में पूछे गए सामान्य जागरूकता (GA) के प्रश्न | Latest Hindi Banking jobs_4.1

FAQs

UIIC AO परीक्षा 2024 में सामान्य जागरूकता अनुभाग में कितने प्रश्न थे?

UIIC AO परीक्षा 2024 में सामान्य जागरूकता अनुभाग में कुल 40 प्रश्न थे.

मैं UIIC AO परीक्षा 2024 में पूछे गए सामान्य जागरूकता प्रश्न कहाँ देख सकता हूँ?

आप यहाँ UIIC AO परीक्षा 2024 में पूछे गए सामान्य जागरूकता प्रश्नों की विस्तृत सूची देख सकते है.।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.