List of Chief Minister of all States: भारत में प्रत्येक राज्य की राजनैतिक दिशा-निर्देशन में मुख्यमंत्री का अहम स्थान होता है। वर्ष 2025 में देश के 28 राज्यों तथा दो उप-राज्य क्षेत्रों दिल्ली और पुडुचेरी में चुने गए मुख्यमंत्री शासन कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के विकास, सामाजिक सुधार और आर्थिक प्रगति का नेतृत्व कर रहे हैं।
नीचे दी गई सूची में सभी राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री और उनके पद संभालने की तिथि का उल्लेख है। इस सूची से न केवल राजनीतिक स्थिरता का पता चलता है बल्कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की दिशा भी समझ में आती है।
चलिए इस आर्टिकल में आगे देखें देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो के मुख्यमंत्रियों (List of the Names of Chief Ministers of all the States of India and in Hindi), जो आपके General Knowledge Section में बहुत हेल्पफुल होगी.
भारत के प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्री (2025 में)
| राज्य | मुख्यमंत्री | पार्टी | पदभार ग्रहण की तिथि |
|---|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | भारतीय जनता पार्टी | 19 मार्च 2017 |
| महाराष्ट्र | देवेंद्र फडनवीस | भारतीय जनता पार्टी | 5 दिसंबर 2024 |
| तमिलनाडु | एम. के. स्टालिन | द्रविड़ मुनेत्र कड़गम | 7 मई 2021 |
| केरल | पिनराई विजयन | कम्युनिस्ट पार्टी | 25 मई 2016 |
| बिहार | नीतीश कुमार | जनता दल (यूनाइटेड) | 22 फरवरी 2015 |
| पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | तृणमूल कांग्रेस | 20 मई 2011 |
भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (2025 में)
| राज्य/संघीय क्षेत्र | मुख्यमंत्री |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | चंद्रबाबू नायडू |
| अरुणाचल प्रदेश | पेमा खांडू |
| असम | हिमंता बिस्वा सरमा |
| छत्तीसगढ़ | विष्णुदेव साय |
| दिल्ली (NCT) | रेखा गुप्ता |
| गोवा | प्रमोद सावंत |
| गुजरात | भूपेन्द्र पटेल |
| हरियाणा | नयाब सिंह सैनी |
| हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुखू |
| जम्मू कश्मीर | उमर अब्दुल्ला |
| झारखंड | हेमंत सोरेन |
| कर्नाटक | सिद्धारमैया |
| मध्य प्रदेश | मोहन यादव |
| मणिपुर | राष्ट्रपति शासन |
| मेघालय | कोंराड सांगा |
| मिजोरम | लालदुहोमा |
| नगालैंड | नैफियु रियो |
| ओडिशा | मोहन चरण मझी |
| पंजाब | भगवंत मान |
| राजस्थान | भवजन लाल शर्मा |
| सिक्किम | प्रेम सिंह तामांग |
| तेलंगाना | ए. रेवंत रेड्डी |
| त्रिपुरा | मणिक साहा |
| उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी |
मुख्यमंत्री की भूमिका और महत्व
मुख्यमंत्री राज्य का निर्वाचित प्रमुख होता है, जो सरकार की नीतियां बनाता है और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालता है। राज्य के संसाधनों का प्रबंधन, कानून व्यवस्था का ध्यान, और विकासात्मक परियोजनाओं की निगरानी भी मुख्यमंत्री के कर्तव्य में शामिल हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में अपडेट जानना आवश्यक है, खासकर उन छात्रों तथा उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी या राजनीतिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की यह सूची आपको राजनीतिक परिस्थितियों और शासन व्यवस्था को समझने में मदद करेगी।
कितना होता है मुख्यमंत्री का कार्यकाल?
राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है;
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती. हालांकि, पांच साल की अवधि से पहले मुख्यमंत्री का कार्यकाल राज्यपाल द्वारा समाप्त किया जा सकता है, जब बहुमत दल राज्य विधायी विधानसभा में विश्वास मत खो देता है. मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे सकता है.
किसी मुख्यमंत्री का कितना होता है वेतन? (What is the Salary Of a Chief Ministers)
i. भारत में एक राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन, देश के प्रधानमंत्री की तरह, मूल वेतन के अलावा कई अन्य भत्ते जैसे निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, व्ययविषयक भत्ता (कर मुक्त) और दैनिक भत्ता सहित होता हैं.
ii. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार, देश में संबंधित राज्य विधायिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री का वेतन तय किया जाता है. इस प्रकार यह एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होता है.
मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या चाहिए योग्यता: (Check Eligibility to Become a Chief Ministers in India)
नीचे दिए गए एक व्यक्ति के लिए पात्रता मानदंड है जो राज्य विधानसभा के लिए चुनाव लड़ना चाहता है जैसा कि संविधान में रखा गया है:
- भारत का नागरिक होना चाहिए.
- उसे राज्य विधानसभा का सदस्य होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार मुख्यमंत्री चुना जाता है जो विधायिका का सदस्य नहीं है, तो उसे राज्यपाल से हस्ताक्षर लेना चाहिए।
- चुनाव लड़ने के दौरान उसकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
List of Governors of Indian States and Union Territories 2025 in Hindi: Check Now
इन्हें भी पढ़ें
- भारत के राज्य(28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश) और उनकी राजधानी
- भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानियां
- भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों की सूची, जानिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के नाम, मुख्यालय और कब हुई स्थापना
- UPSC Full Form in Hindi: यूपीएससी का मतलब क्या होता है? इसके कार्य और सम्बंधित जानकारी
- NIACL AO Full Form: NIACL का मतलब क्या होता है?
- Full form : जानें SSC, IFS, IAS, IPS, PSC, UPSC के फुल फॉर्म
- ICAR full Form: जानिए क्या है ICAR की फुल फॉर्म (What is the full form of ICAR?)
ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए बने रहिए Adda247 के साथ और दीजिए अपनी तैयारी को एक सही दिशा. आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं-टीम Adda247


भारत की जनसंख्या 1.46 अरब, प्रजनन दर 2.1...
RBI ऑफ़लाइन डिजिटल रुपया: इंटरनेट के बिन...
Nobel Prize 2025 Winners: जानें सभी कैटे...


