IBPS Clerk भर्ती 2025 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने अपने लेटेस्ट नोटिफिकेशन में क्लर्क पदों की कुल वैकेंसी को 10,277 से बढ़ाकर 13,533 कर दिया है।
यह बढ़ोतरी भाग लेने वाले पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) द्वारा दी गई नई रिक्वायरमेंट्स के अनुसार की गई है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों के लिए चयन का सुनहरा मौका खुल गया है।
IBPS Clerk Revised Vacancy 2025: नई सूची देखें कहाँ-कहाँ बढ़ी रिक्तियां
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | पहले की वैकेंसी | नई वैकेंसी (27.10.2025 तक) |
|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 1,315 | 2,346 |
| बिहार | 308 | 748 |
| मध्य प्रदेश | 601 | 755 |
| महाराष्ट्र | 1,117 | 1,144 |
| पश्चिम बंगाल | 540 | 992 |
| तमिलनाडु | 894 | 1,161 |
| ओडिशा | 249 | 479 |
| गुजरात | 753 | 860 |
| कर्नाटक | 1,170 | 1,248 |
| पंजाब | 276 | 313 |
| राजस्थान | 328 | 394 |
| असम | 204 | 373 |
| अन्य राज्य | — | — |
| कुल | 10,277 | 13,533 |
किन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ी वैकेंसी?
- उत्तर प्रदेश: 1,315 से बढ़कर 2,346 पद — इस साल का सबसे बड़ा इजाफा
- बिहार: अब 748 पद — पहले की तुलना में दोगुने से अधिक
- पश्चिम बंगाल: 540 से बढ़कर 992 पद
- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी
यह अपडेट उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो अभी IBPS Clerk Mains 2025 की तैयारी में जुटे हैं।
क्या पड़ेगा IBPS Clerk Cut Off 2025 पर असर
वैकेंसी बढ़ने से कट-ऑफ में हल्की गिरावट की उम्मीद की जा रही है।
- Lower Expected Cut Off: ज्यादा सीटों के कारण अधिक उम्मीदवार क्वालिफाई कर सकते हैं।
- Better Selection Ratio: अब चयन का मौका पहले से अधिक होगा।
- State-wise Variation: जिन राज्यों में सीटें बढ़ी हैं, वहां अपेक्षाकृत कम कट-ऑफ रह सकती है।
- Overall Impact: यह भर्ती चक्र हाल के वर्षों में सबसे अनुकूल माना जा रहा है।
IBPS Clerk Mains Exam Date 2025
IBPS Clerk Mains Exam 2025 की परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड नवंबर के मध्य तक जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को अब mock tests, revision और accuracy building पर फोकस करना चाहिए ताकि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।
IBPS Clerk पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के अब सिलेक्शन के चांस बढ़ें
13,533 सीटों के साथ IBPS Clerk 2025, हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।
| Related Posts | |
| IBPS Clerk Syllabus | IBPS Clerk Salary |
| IBPS Clerk Cut Off | IBPS Clerk Previous Year Papers |
अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए “Golden Opportunity” साबित हो सकती है।



IBPS PO उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी,...
IBPS RRB Vacancy 2025 Out: PO और Clerk प...
IBPS RRB Vacancy Trend 2025: जानें इस बा...


