उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP LT Grade Admit Card 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है, जिनकी LT ग्रेड शिक्षक परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवार अब समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जांच कर सकते हैं।
UPPSC द्वारा UP LT Grade भर्ती परीक्षा राज्य के सरकारी विद्यालयों में 7466 LT Grade (Assistant Teacher – Trained Graduate Grade) पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। चूंकि यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शिक्षण भर्तियों में से एक है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की देरी न करें।
UPPSC LT Grade Exam Date 2026
UPPSC LT परीक्षा 17 जनवरी को Social Science (प्रथम पाली) और Biology (द्वितीय पाली) तथा 18 जनवरी को English (प्रथम पाली) और Physical Education (द्वितीय पाली) विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब 8 जनवरी 2026 से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्यभर के विभाजन मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, और लगभग 7,466 सहायक अध्यापक पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UPPSC LT Grade Exam Date 2026 Out – Check Here
UP LT Grade Teacher Previous Year Paper: सफलता की यात्रा में रखें पहला कदम
UPPSC LT Grade Admit Card 2026 Download Link (सभी विषयों के लिए)
UPPSC ने 17 और 18 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और विषय विवरण की जानकारी एडमिट कार्ड में देख सकते हैं।
UPPSC ने सभी विषयों—गणित, हिंदी, विज्ञान और संस्कृत—के लिए एडमिट कार्ड का एक ही कॉमन डायरेक्ट डाउनलोड लिंक जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से अपने विषय का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
लिंक पर क्लिक करते ही आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां OTR नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आप तुरंत अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण जैसे नाम, विषय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि को ध्यान से जरूर जांच लें।
| UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2026 – Download Here | |
| Exam Date | Admit Card Download Link |
| 6th December | Download Link |
| 7th December | Download Link |
| 21st December 2025- Shift 1 | Download Link |
| 21st December 2025- Shift 2 | Download Link |
| 17th January 2026 | Download Link (New) |
| 18th January 2026 | |
| 24th January 2026 | Released Soon |
| 25th January 2026 | Released Soon |
Note:- 24 और 25 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आयोग द्वारा बाद में जारी किए जाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
Steps to Download Admit Card
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें: uppsc.up.nic.in
- होमपेज पर “LT Grade Assistant Teacher Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना OTR नंबर + पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर “Submit” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- विवरण चेक करें — नाम, विषय, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र।
- PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य निर्देश
UPPSC ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को साथ में ये दस्तावेज लाना जरूरी है:
- प्रिंटेड Admit Card
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- एक वैध ID प्रूफ (Aadhar Card/ PAN/ Driving License/ Voter ID)
- ID का Original + Photocopy
नोट:
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू होने का समय: परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले
- प्रवेश बंद होने का समय: परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले
इसके बाद किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


KVS NVS 2026 Admit Card OUT for 15,762 V...
REET Mains Admit Card 2026: जनवरी में जा...
UP LT Grade Admit Card 2026 OUT: 17 व 18...


