IBPS PO Answer Key 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 29 सितंबर 2026 को IBPS PO प्रीलिम्स Score Card, Marks और Cut Off जारी कर दिए हैं।
इस बार अभ्यर्थियों के लिए एक खास अपडेट यह है कि Score Card के साथ अपनी Response Sheet और Answer Key देखने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी, जिसक रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। अब योग्य उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।
IBPS PO में पहली बार Answer Key और Response Sheet
IBPS की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आमतौर पर प्रीलिम्स के बाद सीधे रिजल्ट और Score Card उपलब्ध कराया जाता था। इस बार उम्मीदवार अपनी परीक्षा में दिए गए उत्तरों और उनके सामने उपलब्ध सही उत्तरों को भी देख पा रहे हैं। अभ्यर्थी समुदाय में इसे IBPS PO के लिए पहली बार Answer Key/Response Sheet सुविधा के रूप में रिपोर्ट किया जा रहा है।

Also Check,
Answer Key से उम्मीदवारों को क्या फायदा होगा?
- गलत उत्तरों की पहचान: उम्मीदवार देख सकते हैं कि किन प्रश्नों में उनका उत्तर गलत हुआ।
- स्कोर समझने में मदद: Response Sheet और Answer Key से परीक्षा में किए गए प्रदर्शन को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।
- नॉर्मलाइजेशन को समझने में मदद: उम्मीदवार अपने अनुमानित प्रयास और Score Card में मिले वास्तविक अंक की तुलना कर सकते हैं।
- भविष्य की तैयारी: गलत प्रश्नों की समीक्षा करके कमजोर विषयों और टॉपिक्स की पहचान की जा सकती है।
- पारदर्शिता: अभ्यर्थी अपने द्वारा दिए गए उत्तरों को उपलब्ध सही उत्तरों से मिलाकर परीक्षा प्रदर्शन की समीक्षा कर सकते हैं।
IBPS PO Answer Key 2026 कैसे चेक करें?
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- CRP PO/MT-XVI सेक्शन खोलें।
- प्रीलिम्स Score Card/Marks से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
- Score Card खुलने के बाद उपलब्ध Answer Key/Response Sheet लिंक पर जाएं।
- अपनी Response Sheet और संबंधित उत्तरों की जांच करें।
IBPS PO Mains 2026 अगला चरण
प्रीलिम्स में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए IBPS PO Mains परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए Score Card और Answer Key देखने के बाद उम्मीदवारों को मेन्स की तैयारी पर फोकस करना चाहिए।








IBPS RRB PO दूसरी रिजर...
IBPS PO स्कोर कार्ड ...
IBPS PO कट-ऑफ 2026 जारी,...


