बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने आशुलिपिक/आशुटंकक-III भर्ती 2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा 24 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 07/25 के तहत आवेदन करने वाले तीन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।
BSSC Stenographer Recruitment Notice
आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने ‘Have you ever been debarred from any Competitive Examination (UPSC/State Commission/Other Selection Commission)’ वाले कॉलम में ‘Yes’ अंकित किया था। ऐसे कुल पांच अभ्यर्थियों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य मांगे गए थे।

इस संबंध में आयोग ने ज्ञापांक 5152/आ०, दिनांक 20 नवंबर 2026 के माध्यम से अभ्यर्थियों को 22 नवंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
हालांकि, तीन अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित समय तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद आयोग ने विज्ञापन संख्या 07/25 के महत्वपूर्ण निर्देश की कंडिका-6, उपकंडिका-XI के तहत इनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है।
किन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी हुई रद्द?
| अभ्यर्थी का नाम | रजिस्ट्रेशन नंबर |
|---|---|
| यशवंत कुमार | 7250003004 |
| रितिक प्रताप सिंह | 7250039741 |
| प्रशांत चौहान | 7250053571 |
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगे की जानकारी और अपडेट के लिए बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ नियमित रूप से देखते रहें।








IBPS RRB PO Cut Off 2026: हरियà¤...
IBPS RRB PO 2026: 22 नवंबर क...
आईबीपीएस आरआरब...


